हमारा उद्देश्य है कि हम ओपन से पढ़ने वाले सभी छात्रों और महंगी कोचिंग न ले सकने वाले होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त व गुणवत्ता पूर्ण वीडियो लेक्चर उपलब्ध कराएं। मैंने SOL,DU & IGNOU से अपनी पढ़ाई की है और आज यहीं पर मैं पढ़ा भी रहा हूं।अपने स्टूडेंट टाइम व टीचिंग कैरियर में एव इन दोनों जगहों पर पढाने के दौरान मैंने अनुभव किया कि काफी सारे होनहार विद्यार्थी विभिन्न कारणवश इन माध्यमों द्वारा अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं लेकिन परीक्षा के समय गाइड कुंजी एवं गलत गाइडेंस के कारण वह रेगुलर में पढ़ रहे अपने दोस्तों से पिछड़ जाते हैं और अंत में अधिकतर छात्रों के सपने कांच की तरह टूट जाते हैं। इस चैनल के माध्यम से हम सभी छात्रों को शिक्षा के माध्यम से जो अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं, उनकी मदद कर रेगुलर एवं ओपन के छात्रों के बीच में जो खाई आए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसको भर कर बराबर करना चाहते हैं और विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मार्गदर्शन, लेक्चर, नोट्स व सेल्फ स्टडी के लिए प्रेरित करना चाहते है।
"पढ़ेगा इंडिया तभी तो विश्वगुरु बनेगा इंडिया"


1:07

Shared 2 years ago

48 views