Salam India 24 में! यहाँ हम आपके लिए लाते हैं ताज़ा समाचार, प्रेरणादायक कहानियाँ और समसामयिक मुद्दों पर गहन चर्चा। हमारा उद्देश्य है भारतीय संस्कृति, विविधता और हमारी सामूहिक सोच का सम्मान करते हुए सच्चाई की खोज करना। हम आपको मजबूत और जानकारीपूर्ण कंटेंट के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते हैं। हमारे चैनल से जुड़े रहें और जानें क्या चल रहा है भारत में!
Salam India 24
दैनिक खबर का असर — सेवा संकल्प में सबसे आगे
‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में 2,108 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा। सीडीओ पीएन दीक्षित ने विद्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
निराश्रित महिला पेंशन के 34 हजार लाभार्थियों को माह के अंत तक राशि मिलने की उम्मीद।
@CDOHathras @BSAHathras @DIOSHathras @DPOHathras
#Hathras #SevaSankalp #MereSapnoKaBharat
1 month ago | [YT] | 2
View 0 replies
Salam India 24
🚨🚨 इगलास चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप! 🚨🚨
हाथरस। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान इगलास चौराहे पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चल रहे एक ई-रिक्शा को पुलिसकर्मी ने कार्रवाई के लिए रोका।
कार्रवाई की बात सामने आते ही ई-रिक्शा चालक पुलिसकर्मी से बहस करने लगा और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, चालक ने मोबाइल से वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
👮 ट्रैफिक पुलिसकर्मी देवेंद्र सिंह ने मौके पर स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। सड़क पर नियमों का पालन कराना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसके लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात नियम किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि हर वाहन चालक की सुरक्षा के लिए हैं। नियमों का पालन कराने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही ड्यूटी और सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना होनी चाहिए।
📢 सलाम इंडिया 24 की अपील:
सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और पुलिस की चेकिंग में सहयोग करें।
#हाथरस #इगलासचौराहा #हाथरसट्रैफिकपुलिस #TrafficPolice #HathrasPolice #UPPolice #यातायातपुलिस #TrafficRules #RoadSafety #SPHathras #SalamIndia24
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Salam India 24
❤️ सलाम इंडिया 24 को आपका प्यार और सपोर्ट ही हमारी ताकत है।
⭐ ज्यादा से ज्यादा Star भेजकर हमारी टीम को सपोर्ट करें और निष्पक्ष एवं बेबाक पत्रकारिता को मजबूत बनाएं।
📢 आपकी एक छोटी-सी मदद हमारी आवाज़ को और बुलंद करती है।
🤝 जुड़िए, सहयोग कीजिए और सलाम इंडिया 24 की टीम को मजबूत बनाइए।
#SalamIndia24 #SupportSalamIndia24 #SendStars #StarSupport #NewsChannel #HindiNews #HathrasNews #Hathras #Journalism #IndependentJournalism #आपकासपोर्ट #आपकीआवाज #मजबूतपत्रकारिता
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Salam India 24
🚔🕉️ श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हाथरस पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वयं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, कांवड़ पंडालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ब्रीथ एनलाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की चेकिंग कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण और निगरानी की जा रही है। सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
#Hathras #KanwarYatra2026 #HathrasPolice #UPPolice #RoadSafety #TrafficPolice #SalamIndia24 #BreakingNews #उत्तरप्रदेश #कांवड़यात्रा
@Uppolice @hathraspolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @myogioffice
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Salam India 24
🚨 बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता!
अपहरण कर हत्या के मामले में वांछित ₹50 हजार के इनामी बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर कुश चौधरी को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कुश चौधरी पर सतीश नामक व्यक्ति के अपहरण व हत्या का आरोप है, जिसके बाद उसका शव अलीगढ़ नहर में फेंक दिया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
बुलंदशहर पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई सराहनीय है।
#BulandshahrPolice #KhurjaNagarPolice #UPPolice #Bulandshahr #Encounter #CrimeNews #BreakingNews #SalamIndia24 #LawAndOrder
@Uppolice @bulandshahrpolice
3 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Salam India 24
मुरसान कोतवाली की कमान अब 'तेज-तर्रार' अरविंद सक्सेना के हाथ! 🚩
अपनी बेदाग छवि और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सब-इन्स्पेक्टर अरविंद सक्सेना को मुरसान कोतवाली का नया प्रभारी (S.H.O.) नियुक्त किया गया है।
🔹 उपलब्धियों का सफर:
आगरा रोड चौकी प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल अपराध पर अंकुश लगाया, बल्कि जनता के बीच पुलिस की एक मित्रवत और विश्वसनीय छवि भी स्थापित की। उनकी कठिन परिस्थितियों में सटीक निर्णय लेने की क्षमता ही उनकी असली पहचान है।
विभाग में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
जयप्रकाश : अपराध निरीक्षक, सादाबाद
नदीम अंसार : प्रभारी, सम्मन सेल
सत्यपाल यादव : प्रभारी, आगरा रोड चौकी
यदुनाथ सिंह : प्रभारी, मेंडू गेट चौकी
देवेंद्र पाल सिंह : प्रभारी, देदमई चौकी (सासनी)
सभी नवनियुक्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ! आशा है कि आपके नेतृत्व में जनपद में कानून का राज और अधिक सशक्त होगा। 🤝✨
#HathrasPolice #UPPolice #LawAndOrder #Mursan #HathrasNews #PoliceTransfer #ArvindSaxena #PublicService #BreakingNews
6 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
Salam India 24
हाथरस में मौसम का बदला मिजाज! 🌧️⛈️
जनपद हाथरस में गरजते बादल और बरसती बूंदें अब चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आसमान में छाई ये काली घटाएं संकेत दे रही हैं कि मौसम का रुख बिगड़ रहा है। बेमौसम की यह बारिश और संभावित ओलावृष्टि हमारी तैयार खड़ी फसलों (गेहूं, सरसों और आलू) के लिए भारी नुकसान का सबब बन सकती है।
अन्नदाता की मेहनत पर कुदरत की मार पड़ने की आशंका है। प्रशासन से अनुरोध है कि स्थिति पर नजर बनाए रखें।
#Hathras #HathrasNews #WeatherUpdate #FarmerCrisis #Agriculture #RainAlert #UPNews
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Salam India 24
आप सभी क्षेत्रवासियों को मेरी ओर से ईद-उल-फ़ितर की तहेदिल से मुबारकबाद! अल्लाह हम सभी के जीवन में सुख, शांति और बरकत बनाए रखे। दुआ है कि यह ईद आपके परिवार के लिए ढेरों खुशियां लेकर आए।
ईद मुबारक! 🌙🤲🕌
#EidMubarak #EidUlFitr2026 #FestivalOfJoy #Happiness #Brotherhood UP Police Hathras City Salam India 24 Hathras Police #hathrasnews
7 months ago | [YT] | 6
View 1 reply
Salam India 24
🚔 वर्दी में छिपा 'शिकारी' बेनकाब! 🎭
कहते हैं "रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, तो फरियाद कहाँ की जाए?" लेकिन अलीगढ़ की इस जांबाज बेटी ने साबित कर दिया कि अब जुल्म सहने का नहीं, उसे रिकॉर्ड करके सलाखों के पीछे पहुँचाने का दौर है! 👊
मामला जरा गौर से सुनिए...
अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात सिपाही इमरान खान को एक रेप पीड़िता की मदद का जिम्मा मिला। लेकिन साहब की नीयत में खोट था! उन्होंने इंसाफ की फाइल खोलने के बजाय 'होटल का कमरा' बुक करने की शर्त रख दी।
🚩 सिपाही का 'अनोखा' इंसाफ:
मजहब का वास्ता: सिपाही ने कहा- "हमारा धर्म एक है, पहले मुझसे होटल में मिलो!" (वाह रे सिपाही, मजहब का ऐसा इस्तेमाल? 😡)
न्यूड फोटो की डिमांड: मदद के बदले गंदी तस्वीरें मांगी और ईद पर 'शॉपिंग' कराने का लालच दिया।
इमोशनल ड्रामा: धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो "मेरा मरा हुआ मुंह देखोगी।"
लेकिन पासा पलट गया! 😎
पीड़िता ने सिपाही की इस 'हसीन' बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। सिपाही साहब होटल बुला रहे थे, पर बहन ने उन्हें सीधे हवालात का रास्ता दिखा दिया!
✅ बड़ी कार्रवाई: मामला SSP तक पहुँचा, तो वर्दी की गर्मी धरी की धरी रह गई। आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।
आज का सबक: वर्दी की आड़ में छिपे भेड़ियों को अब यह समझ लेना चाहिए कि जनता जाग चुकी है। धर्म और कसमों के पीछे अपनी गंदी सोच को छुपाने वालों की जगह सिर्फ जेल है!
इस बहादुर बहन की हिम्मत के लिए एक 'लाइक' तो बनता है!
👍 और ऐसे भ्रष्ट सिपाहियों के साथ क्या सलूक होना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#AligarhPolice #JusticeServed #WomenPower #KhabarKiAsar #BreakingNews #PoliceExposed #HathrasNews #TruthWins
Salam India 24 UP Police DGP Office, Lucknow, U.P. ADG Zone Agra ABP News UP Tak Update News District Jail Aligarh
7 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Salam India 24
आसमान के गिद्ध तो बदनाम थे, असली 'शिकारी' तो जमीन पर सफेद कमीज पहनकर घूम रहे हैं! 🦅🚫
बड़े अफसोस की बात है कि आज का इंसान गिरते-गिरते उस मुकाम पर आ गया है, जहां उसे किसी की लाचारी में भी 'मुनाफा' नजर आता है।
📍 हाथरस की गलियों से लेकर बड़े शहरों के महलों तक का हाल:
🔹 आपदा में लूट: एक्सीडेंट हो तो लोग जान बचाने की जगह जेब साफ कर रहे हैं। बाढ़ आए तो रोटी महंगी, और बीमारी आए तो सांसें (ऑक्सीजन) नीलाम! क्या यही हमारी इंसानियत है?
🔹 LPG का 'खेल': जंग कहीं और छिड़ी है, लेकिन हमारे यहाँ के 'इंसानी गिद्धों' ने अफवाहों की ऐसी गैस छोड़ी कि सिलेंडर रातों-रात गोदामों में छिप गए। अरे साहब, पाइपलाइन घर-घर पहुंच गई है, पर इन जमाखोरों की भूख अभी भी नहीं मिटी!
🔹 गरीब का चूल्हा: ओ 'जमाखोरों', जरा उस गरीब की फटी जेब की तरफ भी देख लो! तुम्हारे लिए वो सिर्फ एक 'एक्स्ट्रा सिलेंडर' का मुनाफा हो सकता है, लेकिन उसके लिए वो दो वक्त की गरम रोटी का सहारा है।
🔹 मजाकिया लहजा पर कड़वा सच: सुना है आजकल असली गिद्धों ने उड़ना छोड़ दिया है... कहते हैं— "भाई, इंसानों से कॉम्पिटिशन कौन करे? वो तो अब जलती लाशों पर भी अपनी रोटियां सेंकने का हुनर सीख गए हैं!"
🚨 सावधान रहें: अफवाहों के 'सिलेंडर' को हवा मत दीजिए। हाथरस वालों, और जहाँ भी ये कालाबाजारी चल रही है—इन 'इंसानी गिद्धों' को पहचानो। प्रशासन की FIR तो कटेगी ही, पर ऊपर वाले की अदालत में 'रिश्वत' नहीं चलती!
#Hathras #LPGShortage #StopBlackMarketing #HumanityFirst #SaveThePoor #LPGGas #India #StopRumors #हाथरस #इंसानियत_जिंदा_रखो #गैस_सिलेंडर Salam India 24 Hathras Police DM Hathras Hathras City UP Tak Update News Mohammad Uvesh Salim Jitendra Kumar Zeesalam TV
7 months ago | [YT] | 9
View 0 replies
Load more