Ankit Inspires India 

Ankit Inspires India – News Beyond Headlines
Ankit Inspires India एक independent news analysis & geopolitics platform है,
जहां हम खबरें सिर्फ बताते नहीं — decode करते हैं।
यहां आपको मिलेगा:
Geopolitics & Global Power Politics Analysis
National & International News Breakdown
News ke peeche ka “Why, How & Impact”
Policy, Economy, War, Diplomacy & World Order Explained
Fake noise se door, facts + logic ke saath analysis
हमारा मकसद है:
Headlines ke peeche chhupi sachchai, strategy aur agenda ko simple language me samjhana,
taaki audience sirf news consumer nahi, aware citizen bane.
No propaganda. No shortcuts. Only deep research, context & clarity.

For business:- Brand Deals
hello@ankitinspiresindia.com


Ankit Inspires India

कभी-कभी ज़िंदगी से कुछ देर के लिए दूर जाना पड़ता है, ताकि ज़िंदगी को थोड़ा और करीब से समझ सकें।

शहरों की भागती हुई सड़कों से दूर, जब किसी पहाड़ की चोटी पर बैठकर नीचे फैली दुनिया को देखते हैं, तो एहसास होता है कि हमारी तमाम परेशानियाँ, जिनके आगे हम खुद को छोटा समझने लगते हैं, इस विशाल संसार में कितनी छोटी हैं।

वक़्त अपनी रफ़्तार से चलता रहता है। लोग आते हैं, कुछ रिश्ते पीछे छूट जाते हैं, सपने बदलते हैं और हम हर दिन कुछ नया बनने की कोशिश में लगे रहते हैं।

लेकिन शायद ज़िंदगी का असली मतलब हर वक़्त आगे बढ़ते रहना नहीं है।

कभी किसी पुराने पेड़ की छाँव में बैठकर यह महसूस करना भी ज़रूरी है कि हम अब तक कितना सफ़र तय कर चुके हैं।

क्योंकि मंज़िलें तो बहुत मिल जाएँगी... मगर अपने भीतर शांति का एक छोटा-सा कोना बना पाना, शायद सबसे बड़ी उपलब्धि है।

2 days ago | [YT] | 11,039

Ankit Inspires India

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा॥

गणेश चतुर्थी की आप सभी को शुभकामनाएं 🙏

1 week ago | [YT] | 20,421

Ankit Inspires India

॥ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏

2 weeks ago | [YT] | 9,690

Ankit Inspires India

जौहर पर स्वरा भास्कर को खुला पत्र

हाल ही में स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई महिला यौन हिंसा के बाद जीवित बचती है, तो उसे अपनी जिंदगी को लेकर “कायर” महसूस करने जैसा संदेश नहीं मिलना चाहिए।

उनकी इस बात को सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई कि उन्होंने जौहर करने वाली महिलाओं को “कायर” कहा। बाद में स्वरा ने सफाई दी कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा था।

लेकिन असली सवाल यह है जौहर को आज की नजर से देखा जाए या उस दौर की युद्ध परिस्थितियों को समझकर?

इतिहास को समझने के लिए केवल निर्णय नहीं, उस समय की परिस्थितियों और महिलाओं के सामने मौजूद विकल्पों को भी समझना जरूरी है। मध्यकालीन युद्धों में किलों की हार के बाद महिलाओं के बंदी बनाए जाने, दासता और यौन हिंसा का खतरा वास्तविक था। ऐसे भयावह युद्धकालीन संदर्भ में कुछ महिलाओं द्वारा सामूहिक आत्मदाह का निर्णय लिया गया। क्या है इसके पीछे का पूरा इतिहास जानने के लिए हमारा इस विषय पर विडिओ जरूर देखें ...

https://youtu.be/91V7krlQY3s?si=xhEmq...

2 weeks ago | [YT] | 1,161

Ankit Inspires India

आनन्दो जायते लोके,
यदा जातो जनार्दनः।
नन्दगृहे समुत्पन्नः,
बालकृष्णः मनोहरः॥

आप सभी को अंकित परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
जय श्रीकृष्ण! 🦚

2 weeks ago | [YT] | 10,347

Ankit Inspires India

📍 धनुषकोडी—जहाँ रास्ता खत्म हुआ…लेकिन राम नहीं रुके।

आज धनुषकोडी पहुँचकर सामने फैले इस अथाह समुद्र को देर तक देखता रहा। हमारी इस यात्रा में सड़कें थीं, गाड़ी थी, नक्शे थे, तकनीक थी और हर तरह के संसाधन थे। फिर भी अयोध्या से चलते हुए यहाँ तक पहुँचना एक लंबी यात्रा लगी।

और तभी मन में एक प्रश्न आया,

जब प्रभु श्रीराम यहाँ पहुँचे होंगे, तब उनके सामने क्या था ?

न कोई सड़क…
न कोई आधुनिक साधन…
और सामने अथाह समुद्र।

पीछे हजारों किलोमीटर की वनयात्रा, सीता जी के वियोग की पीड़ा और सामने एक ऐसा अवरोध, जिसके पार ही लंका थी।

रामचरितमानस में समुद्र के सामने प्रभु राम के ठहरने, विचार करने और मार्ग की प्रतीक्षा करने का प्रसंग आता है। आज इसी समुद्र को सामने देखकर उस परिस्थिति की कल्पना मात्र से हृदय सिहर उठता है। शायद जीवन भी कई बार हमें ऐसे ही किसी ‘धनुषकोडी’ पर लाकर खड़ा कर देता है

जहाँ रास्ता समाप्त दिखाई देता है और सामने केवल समुद्र होता है।

लेकिन रामकथा सिखाती है....

रास्ता समाप्त होना, यात्रा समाप्त होना नहीं होता। कभी-कभी वहीं से ‘सेतु’ बनाने की कहानी शुरू होती है। अयोध्या से चला हमारा सफर आज भारत की इस अंतिम सीमा तक आ पहुँचा है।

लेकिन यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई…

अब समुद्र के उस पार श्रीलंका। 🇮🇳 ➝ 🇱🇰
राम के पदचिह्नों की खोज जारी है…

जय श्री राम।🚩

2 weeks ago | [YT] | 15,651

Ankit Inspires India

हमारी यात्रा के अंतिम चरण में भारत के दक्षिण से दक्षिणतम छोर की ओर!!
जय रामेश्वरम! 🙏

2 weeks ago (edited) | [YT] | 29,614

Ankit Inspires India

“30 दिन, 30 सवाल” के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच गई है, जहाँ पीछे मुड़कर देखने पर मन में सिर्फ संतोष और सुकून है।

अयोध्या से शुरू हुई यह यात्रा आज तमिलनाडु तक आ पहुँची है। फोटो में दिख रहा दृश्य तमिलनाडु के पंबन ब्रिज का है। रास्ते में हमने सिर्फ जगहें नहीं देखीं, बल्कि उन स्थानों को समझने की कोशिश की, जिनसे श्रीराम, रामायण और हमारी सांस्कृतिक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं।

हर पड़ाव के साथ एक नया सवाल था, एक नई कहानी थी और अपने सवालों के जवाब तलाशने की एक नई कोशिश।

आज जब यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, तो मन में एक अलग ही शांति है। खुशी इस बात की नहीं कि यात्रा पूरी होने वाली है, बल्कि इस बात की है कि हम अपने सवालों के जवाब तलाशने की इस कोशिश को आप तक पहुँचा पाए।

शायद यही इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है—कि ये सवाल सिर्फ हमारे सवाल बनकर नहीं रहे, बल्कि हजारों लोगों तक पहुँचे। लोगों ने उन्हें देखा, सोचा और अपनी तरह से उनके जवाब तलाशने की कोशिश की।

अभी यात्रा पूरी नहीं हुई है बस अपने अंतिम पड़ाव के बहुत करीब है। और सच कहूँ तो, इस सफर को पूरा करते हुए मन में एक ही भाव है....

जिस सफर की शुरुआत कुछ सवालों से हुई थी, वह अब उन सवालों के जवाबों के और करीब पहुँच चुका है। श्रीराम जी से जुड़े अपने सवालों के जवाब तलाशने का सिलसिला जारी है—कुछ जवाब मिल गए हैं, तो कुछ अभी बाकी हैं। 🚩🙏

3 weeks ago | [YT] | 9,175

Ankit Inspires India

🔥 रक्षाबंधन का स्पेशल ऑफर अभी भी जारी है! 🎀

कल मौका था… आज भी मौका है! 😍
अगर आपने अभी तक इस खास ऑफर का लाभ नहीं उठाया है, तो देर मत कीजिए।

Enroll Now: www.baatenbazarki.com/s/store/courses/Latest%20Lau…

🎁 अपने भाई-बहनों को दें ज्ञान और तरक्की का तोहफा
📚 Courses पर 33% + 17% की शानदार छूट
🤖 AI Classes या 🗣️ Personality Development Classes भी गिफ्ट कर सकते हैं
⏳ 1 साल की वैधता के साथ!

💡 राखी का गिफ्ट कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा,
लेकिन ज्ञान का फायदा पूरी जिंदगी रहेगा। ❤️

👉 ऑफर का लाभ उठाने के लिए अभी BBK App Download करें।

3 weeks ago | [YT] | 750

Ankit Inspires India

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 🎀

इस राखी, अपनी बहनों को दें ज्ञान और तरक्की का बेहतरीन उपहार 🎁

हमारे कोर्सेज पर 33% + 17% की छूट का लाभ उठाएं पूरे 1 साल की वैधता के साथ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्लासेज या पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेज उपहार में दें।

Offer Link : - www.baatenbazarki.com/s/store/courses/Latest%20Lau…

हमारी किताबों पर चल रहे शानदार ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए अपनी पाठशाला ऐप पर जाएं।

3 weeks ago | [YT] | 796