Welcome to #YadavVision, your ultimate destination for all things related to the vibrant and illustrious #yadavcommunity ! We are dedicated to showcasing the rich #heritage, #culture, #achievements, and #contributions of the Yadav community.
At Yadav Vision, our mission is to create a platform that fosters unity, pride, and awareness among Yadavs. We aim to celebrate the diversity within our #community, while also #highlighting the remarkable achievements and success #stories of Yadav individuals in various fields, including #agriculture, #politics, #sports, #arts, and #entrepreneurship.
Explore Our Content:
Agriculture and #Farming: Dive into the roots of the Yadav community and learn about our age-old #traditions in agriculture and animal husbandry. Discover modern farming #techniques and success stories from Yadav #farmers.
Cultural Heritage: Immerse yourself in the colorful tapestry of Yadav culture. We feature videos on #festivals, #traditional #music, #dance.


YADAV VISION

डॉक्टर की सुपुत्री व वडोदरा, गुजरात के जज नीरज यादव जी की धर्मपत्नी, नारनौल हरियाणा की बेटी राव वसुंधरा यादव अपने प्रथम प्रयास में ही हरियाणा सिविल जज की परीक्षा पास कर जज बन गयीं हैं।
वसुंधरा यादव जी के पिता रोहताश यादव एक जाने-माने चिकित्सक रहे हैं। वसुंधरा के पति नीरज कुमार यादव गुजरात के वडोदरा में जज हैं।
वसुंधरा ने नारनौल कॉलेज से स्नातक पास की थी। जब वे बीए द्वितीय वर्ष में थी तब ही उनकी शादी हो गई थी। शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखी तथा एलएलबी के बाद उन्होंने एलएलएम करते हुए प्रथम प्रयास में ही हरियाणा सिविल जज की परीक्षा पास की।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा उन्होंने बिना किसी कोचिंग के पारिवारिक जिम्मेदारियां संभालते हुए पास की है।
वसुंधरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सास-ससुर, देवर कौशल यादव तथा पति सहित पूरे परिवार को दिया है। वसुंधरा नारनौल नगर परिषद के उपप्रधान संजीव यादव की चचेरी बहन भी हैं।
हमसभी देशभर के यदुवंशी अपने कुलदेवता दादा श्रीकृष्ण जी एवं कुलदेवी माँ विंध्यवासिनी जी से जज साहिबा राव वसुंधरा यादव जी के उज्ज़वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।

9 hours ago | [YT] | 1,740

YADAV VISION

ग्राम संदलपुर, मुंगेर बिहार के पूर्व कृषि वैज्ञानिक 'कपिलदेव यादव जी' की पोती व संजय कुमार जी की सुपुत्री 'नेहा कुमारी यादव' ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही सामान्य वर्ग में 107वां रैंक व OBC वर्ग में 3rd रैंक ला कर जज बन गयीं हैं।
जज साहिबा नेहा की पिता संजय कुमार जी कृषि समन्वयक (agriculture coordinator) और एमवीआई विभा कुमारी की पुत्री हैं।
नेहा की प्रारंभिक पढ़ाई मुंगेर के नोट्रेडेम एकेडमी से हुई, इसके बाद छठी से 12वीं(2015) तक की पढ़ाई नोट्रेडेम एकेडमी पटना से हुई है।
वहीं, उन्होंने वकालत की पढ़ाई पटना के चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
हमसभी देशभर के यदुवंशी अपने कुलदेवता दादा श्रीकृष्ण जी एवं कुलदेवी

माँ विंध्यवासिनी जी से जज साहिबा बहन नेहा यादव जी के उज्ज़वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।

9 hours ago | [YT] | 1,752

YADAV VISION

धृतराष्ट्र उवाच।

धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय॥ १॥

श्लोक संख्या: १.१ (Chapter 1, Shloka 1)

जय श्री कृष्णा! 🙏

10 hours ago | [YT] | 41

YADAV VISION

कौन हैं ऋषभ यादव? जिन्हें Elon Musk करते हैं Follow!
Cursor (AI कोडिंग टूल) के फाउंडिंग इंजीनियर और रिसर्च लीड रहे ‘ऋषभ यादव’ भारतीय मूल के AI इंजीनियर हैं जो सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। SpaceX के Cursor अधिग्रहण के बाद अब SpaceXAI में AI कोडिंग टूल्स बनाते हैं।
यादव जी Apple व Cisco में ML इंजीनियर रह चुके हैं।

11 hours ago | [YT] | 446

YADAV VISION

यूपी की सियासत में शह और मात का खेल! मोदी की सूर्यकुमार यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने खेसारी लाल यादव से मिलकर बदला सियासी माहौल!
जब सियासत के मैदान में शेर को सवा शेर मिलता है, तो सिर्फ मुकाबला नहीं होता, बल्कि सियासी चर्चाओं का रुख बदल जाता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कुछ ऐसा ही दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की, तो राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन शाम होते-होते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से मुलाकात कर सियासी चर्चा को नया मोड़ दे दिया।
इस मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
दरअसल, पूर्वांचल की राजनीति में यादव मतदाताओं की अहम भूमिका मानी जाती है। भाजपा लंबे समय से इस क्षेत्र में अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए पूर्वांचल एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र रहा है।
एक तरफ सूर्यकुमार यादव की लोकप्रियता और दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव की जबरदस्त लोकप्रियता को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।
अखिलेश यादव की इस मुलाकात को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है। हालांकि, इन मुलाकातों को सीधे चुनावी रणनीति या वोटों के ध्रुवीकरण से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी।
फिलहाल उत्तर प्रदेश का सियासी रंगमंच सज चुका है। श्रीकृष्ण और श्रीराम को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब मुलाकातों और नए समीकरणों ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यूपी की इस सियासी शतरंज में अगली चाल कौन चलता है और किसका दांव किस पर भारी पड़ता है!
#AkhileshYadav

11 hours ago | [YT] | 449

YADAV VISION

जब देश में थी दिवाली, तब रेजांगला की बर्फीली चोटियों पर वीर अहीर दुश्मनों की गोलियों का सामना कर रहे थे। 🇮🇳
18 नवंबर 1962 का वह ऐतिहासिक दिन, जब मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर अहीरों ने अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की मिसाल पेश की। उनकी वीरता भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में याद रखी जाएगी।
आइए, रेजांगला के उन अमर शहीदों के सम्मान में एक दीप जलाएँ और उनके बलिदान को शत-शत नमन करें।
वीर अहीरों का शौर्य अमर रहे, उनका बलिदान अमर रहे!
#रेजांगला #वीरअहीर #अमरशहीद #अहीररेजिमेंट

11 hours ago | [YT] | 873

YADAV VISION

एशियाई खेलों में देश का मान बढ़ाने वाले बाबूलाल यादव अब राजस्थान पुलिस में बने DSP
राजस्थान के होनहार खिलाड़ी बाबूलाल यादव ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एशियाई स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर गौरव बढ़ाने वाले बाबूलाल यादव अब राजस्थान पुलिस में पुलिस उप अधीक्षक (DSP) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
बाबूलाल यादव मूल रूप से राजस्थान के अजीतगढ़ उपतहसील क्षेत्र के खटकड़ गांव के निवासी हैं।
दरअसल, राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 235 सामान्य एवं पैरा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्तियां देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। गुरुवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इस निर्णय के तहत 9 खिलाड़ियों को DSP बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है I
बाबूलाल यादव की शानदार खेल उपलब्धियां:
एशियन गेम्स 2023 – 1 कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप – 1 रजत पदक,ऑस्ट्रेलिया चैंपियनशिप – 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक,सीनियर नेशनल चैंपियनशिप – 5 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक,नेशनल गेम्स – 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक,इंडोर चैंपियनशिप – 1 स्वर्ण पदक
लगातार शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले बाबूलाल यादव की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करने के बाद अब वे पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
बाबूलाल यादव को DSP बनने की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

16 hours ago | [YT] | 1,254

YADAV VISION

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की। इस खास मौके पर सूर्या अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए।
पीएम मोदी ने इस मुलाकात का खूबसूरत वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा,
"दीपावली के पावन माहौल में राम और सरयू का आगमन हो चुका है। इससे दीपावली का वातावरण और भी अधिक पवित्र, भक्तिमय और दिव्य हो गया है।"
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर देशवासियों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भी दीं।
सूर्या की इस खास मुलाकात ने जीता लोगों का दिल!
#SuryakumarYadav #NarendraModi

1 day ago | [YT] | 1,202

YADAV VISION

वैदेही यादव ने बल्ले से मचाया धमाल, बनीं टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर!
बिहार की होनहार क्रिकेटर वैदेही यादव ने Senior Women’s T20 Trophy Plate 2026–27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वैदेही ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 189 रन बनाए और टूर्नामेंट की Leading Run-scorer (सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज) बनीं।
वहीं, बिहार की महिला क्रिकेट टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में मिजोरम को 10 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
एक तरफ वैदेही यादव का बल्ले से शानदार प्रदर्शन और दूसरी तरफ बिहार की टीम की खिताबी जीत। यह सफलता निश्चित रूप से गर्व का विषय है।
वैदेही यादव और बिहार की पूरी महिला क्रिकेट टीम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
#facts #yadav #cricket

1 day ago | [YT] | 1,438