AHVAAN - Call Of Dharma

सभी महानुभावों को जय श्रीराम, यह चैनल हमने मनुष्य के एकमात्र धर्म सनातन के प्रति हो रहे अन्यायपूर्ण कृत्यों के प्रतिकार स्वरूप बनाया है ।

सनातन धर्म के प्रमाणिक शास्त्र-सम्मत एवं सार्वभौम सिद्धान्तों द्वारा समाज में व्याप्त विभिन्न मत-मतान्तर तथा भ्रॉंतियों को समाप्त करते हुए हिन्दुओं को सङ्गठित कर सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न, सेवापरायण, स्वस्थ, सर्वहितप्रद व्यक्ति व समाज की संरचना, तदानुसार सबके हित का ध्यान रखते हुए हिन्दुओं के अस्तित्व और आदर्श की रक्षा ही हमारा उद्देश्य है ।

आर्थिक सहायता करने हेतु विवरण
Ahvaan Dharma Rakshartha Sewa Samiti

AC : 923020024474140
IFSC : UTIB0000712
Bank : Axis Bank Ltd
UPI : q232581534@ybl

संपर्क सूत्र: 7408301869

॥धर्मेण हीना: पशुभि: समाना:॥


AHVAAN - Call Of Dharma

पाखण्ड वध

# रामपाल का रसातल गमन

पुस्तक रात्रि 9 बजे से क्रय हेतु उपलब्ध

प्रथम संस्करण उपलब्ध

यद्यपि ग्रंथ का यह संस्करण रामपाल द्वारा फैलाए जाने वाले सभी रोगों की भली-भाँति चिकित्सा करने हेतु पर्याप्त है, तथापि लोकशिक्षणार्थ इस ग्रंथ का द्वितीय संस्करण, जो प्रथम संस्करण की अपेक्षा और भी अधिक विस्तृत एवं सशक्त होगा, समय के अभाव के चलते अभी निर्माणाधीन है। इसे शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रकाशन एवं मूल्य संबंधी सूचना

ग्रंथ का प्रकाशन अभी प्रक्रियाधीन है। इसलिए इस ग्रंथ की प्रारंभिक प्रतियाँ सामान्य मूल्य से कुछ अधिक मूल्य पर उपलब्ध होंगी। शीघ्र ही बड़ी संख्या में प्रकाशन करवाते हुए इस ग्रंथ को न्यूनतम संभव मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। तथापि, ग्रंथ की पीडीएफ दो से तीन दिवस के भीतर निःशुल्क उपलब्ध करवा दी जाएगी।

पुस्तक प्राप्त करने एवं अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें:

दूरभाष: +91 74083 01869

6 hours ago | [YT] | 67

AHVAAN - Call Of Dharma

*प्रकाशपर्व दीपावली की समस्त हिन्दू सज्जनवृन्द को अनन्तानन्त शुभकामनाऍं 🪔 🌺✨*

20 hours ago | [YT] | 82

AHVAAN - Call Of Dharma

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

2 days ago | [YT] | 212

AHVAAN - Call Of Dharma

मेरी प्यारी बिटिया को प्रभु श्रीराम ने बचा लिया 🙏

कल पंचकुला हरियाणा का एक अत्यंत भयावह दृश्य देखने को मिला, एक स्कूल के प्रांगण में छह वर्ष की एक मासूम बिटिया को आठ वर्ष का एक बालक, जो संभवतः किसी विकृत और अमानवीय परिवेश की उपज है, बड़ी ही निर्ममता से मार रहा था।

उस दृश्य की मार्मिकता और भयावहता किसी भी मनुष्य मात्र के हृदय को विदीर्ण कर देने के लिए पर्याप्त थी। उसे देखकर मेरे हृदय में भी ऐसी ही हृदय को झकझोर कर रख देने वाली पीड़ा उत्पन्न हुई

वीडियो में बालक ने जिस निर्ममता से बिटिया को पीटा था, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बिटिया के प्राण शेष रह पाना भी संभव नहीं । वीडियो देखने के बाद से लगातार हृदय से एक ही प्रार्थना उठ रही थी कि हे प्रभु! बस इस नन्ही सी बिटिया को बचा लीजिएगा। इस पर अपनी कृपा बनाए रखिएगा।

सांयकाल होते-होते समाचार माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हुई कि बिटिया को बेहतर उपचार के लिए एक अच्छे चिकित्सालय में भेज दिया गया है। जिससे मुझे आशा की एक किरण मिली

फिर रात होते-होते भगवान की कृपा से बिटिया की एक छायाचित्र देखने को मिला। वह घायल अवश्य थी, किंतु जीवित थी। उसके जीवित होने और उसके कुशल होने का समाचार मिलने से मन को बड़ी राहत मिली। प्रभु श्री राम को बारंबार प्रणाम किया।

प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है कि उस नन्ही बिटिया को शीघ्र से शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और उसे दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें। 🙏

1 week ago | [YT] | 137

AHVAAN - Call Of Dharma

हाल ही में पूज्य गुरुदेव श्रीमज्जगद्गुरु शङ्कराचार्य पुरी पीठाधीश्वर जी महाराज से संबंधित Aditya Vahini Official नामक इंस्टाग्राम पेज व Har Ghar Gurukul नामक युटुब चैनल से जारी एक पोस्ट में मेरे अर्थात शिवांश नारायण द्विवेदी के गोवर्धन मठ अथवा आदित्य वाहिनी के साथ आधिकारिक रूप से संबद्ध न होने की जानकारी दी गई है। यद्यपि उक्त नोटिस पर गोवर्धन मठ की प्रमाणिक मुद्रा, हस्ताक्षर आदि अंकित नहीं हैं और ना ही यह जानकारी गोवर्धन मठ के ऑफिशियल चैनल पर ही निर्गत की गई है तथापि उसमें उल्लिखित विषय के संदर्भ में अपना पक्ष स्पष्ट करना मैं आवश्यक समझता हूँ।

नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि मैं गोवर्धन मठ अथवा आदित्य वाहिनी का आधिकारिक वक्ता नहीं हूँ, जो कि तथ्यतः सही है। यद्यपि मेरा सदैव यह प्रयास रहता है कि मेरे किसी भी कार्य अथवा वक्तव्य से मठ की मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी स्थिति उत्पन्न न हो, तथापि मेरे व्यक्तिगत वक्तव्यों को सत्यापन के अधीन समझते हुए सीधे तौर पर गोवर्धन मठ अथवा आदित्य वाहिनी का आधिकारिक पक्ष मानकर नहीं देखना चाहिए।

अपितु मुझे केवल और केवल पूज्य गुरुदेव पुरी शंकराचार्य जी महाराज के एक अल्पज्ञ शिष्य मात्र के रूप में देखते हुए मेरे वक्तव्यों को भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। ऐसे में कोई मुझे सीधे तौर पर गोवर्धन मठ अथवा आदित्य वाहिनी का आधिकारिक वक्ता ना समझे इसके लिए आवश्यक है कि यह स्पष्टीकरण भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो।

मैं स्वयं के द्वारा संकलित ग्रंथों में भी यही स्पष्ट घोषणा करता हूँ कि मेरी किसी भी बात को तभी तक स्वीकार किया जाए, जब तक वह पूज्य गुरुदेव पुरी शंकराचार्य जी महाराज के मत के अविरुद्ध हो। एवं इसीलिए कभी भी मैंने स्वयं को गोवर्धन मठ अथवा आदित्य वाहिनी के आधिकारिक वक्ता के रूप में ख्यापित करने का प्रयास नहीं किया है

अतः क्योंकि उक्त पोस्ट में मेरे और पुरी पीठाधीश्वर जी महाराज के गुरु शिष्य संबंध का खंडन कहीं भी नहीं किया गया है अपितु केवल वही लिखा गया है जो सत्य है और आवश्यक है ऐसे में गुरुदेव अथवा उनके निजी सचिव जी के हस्ताक्षर मठ की प्रमाणिक मुद्रा अथवा गोवर्धन मठ के आधिकारिक युटुब चैनल द्वारा निर्गत न होने पर भी मुझे अथवा किसी को भी उक्त पोस्ट से कोई आपत्ति भला कैसे हो सकती है।

फिलहाल, इस पूरे प्रसंग में एक बात सुखद अवश्य है कि इस पूरे जगत के गुरु का प्रचार करने वाले के रूप में प्रसिद्ध सोशल मीडिया हैंडल्स पर मुझ जैसे तुच्छ प्राणी के नाम को संसार की सर्वोच्च आचार्य पीठ, गोवर्धन मठ, के संदर्भ में उल्लेखित किया जा रहा है। बिना भगवत्कृपा के ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त कर पाना संभव नहीं होता।

जय श्रीराम 🙏

2 weeks ago | [YT] | 712

AHVAAN - Call Of Dharma

🌺 *साक्षात् ब्रह्मस्वरूपा, समस्त सिद्धियों एवं आध्यात्मिक पूर्णता की अधिष्ठात्री भगवती पराम्बा जगज्जननी माँ सिद्धिदात्री की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्र के नवम दिवस की अनन्तानन्त शुभकामनाएँ।* 🙏✨

2 weeks ago | [YT] | 332

AHVAAN - Call Of Dharma

🌺 साक्षात् ब्रह्मस्वरूपा, पवित्रता, करुणा एवं कल्याण की अधिष्ठात्री भगवती पराम्बा जगज्जननी माँ महागौरी की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस की अनन्तानन्त शुभकामनाएँ। 🙏✨

3 weeks ago | [YT] | 291

AHVAAN - Call Of Dharma

🌺 साक्षात् ब्रह्मस्वरूपा, भय, अज्ञान एवं अधर्म का विनाश करने वाली भगवती पराम्बा जगज्जननी माँ कालरात्रि की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस की अनन्तानन्त शुभकामनाएँ। 🙏✨

3 weeks ago | [YT] | 214

AHVAAN - Call Of Dharma

https://youtu.be/WM8yT73w1uA?si=kSsaQ...


यहीं हाल होता है जब सही सिद्धांत नहीं मिलता व्यक्ति ऐसा ही नास्तिक हो जाता है

ये ऑडियो को ध्यान से सुने

3 weeks ago | [YT] | 17

AHVAAN - Call Of Dharma

🌺 *साक्षात् ब्रह्मस्वरूपा, धर्म, साहस एवं शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती पराम्बा जगज्जननी माँ कात्यायनी की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्र के षष्ठ दिवस की अनन्तानन्त शुभकामनाएँ।* 🙏✨

3 weeks ago | [YT] | 189