झारखण्ड न्यूज़



Jharkhand News Live Video

Airtel ने TRAI के पिछले महीने दिए गए आदेश के बात यूजर्स के लिए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। एयरटेल के ये सस्ते रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उतारे गए हैं, जो अभी भी 2G सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और डेटा वाले महंगे प्लान अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। पिछले महीने ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट में 13वां संशोधन किया है। इसमें नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को बिना डेटा वाला सस्ता प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया था। एयरटेल पहली कंपनी है, जिसने अभी ये सस्ते पैक उतारे हैं।

Airtel के ये सस्ते वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान 185 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी ने 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में ये तीनों प्लान उतारे हैं। ये सभी रिचार्ज प्लान केवल अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री SMS के साथ आते हैं। एयरटेल के पास पहले से ही दो वॉइस ओनली प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। ये प्लान भी कंपनी ने TRAI के आदेश पर पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। कंपनी अपने यूजर्स को फ्री में हैलोट्यून्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है, जिसे वो Airtel Thanks ऐप्स के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

6 hours ago | [YT] | 2

Jharkhand News Live Video

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली; वायरल ऑडियो में सलमान खान को खत्म करने की धमकी !

7 hours ago | [YT] | 2

Jharkhand News Live Video

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के निधन की अफवाह रविवार देर शाम से वायरल है. इस खबर को लेकर झामुमो झारखण्ड और झामुमो दुमका ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर  फर्जी बताया है. साथ ही गलत न्यूज़ वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. बसंत सोरेन फिलहाल सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ्य है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका ईलाज जारी है.

दरअसल बसंत सोरेन बीते एक माह से सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों के देख रेख में उनका इलाज जारी है. सूत्रों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और हालत डॉक्टर के कंट्रोल में है.

लेकिन रविवार को शाम अचानक उनके निधन की खबर वायरल हुई. खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी गई. राज्य के वरिष्ठ विधायक भी इस भ्रामक खबर को सही मान कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दुख जाता दिया.

 अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट कर इस खबर को भ्रामक बताया है और पुरे मामले में खबर वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. Jmm ने बताया है कि बसंत सोरेन स्वस्थ है. डॉक्टर की निगरानी में है. लेकिन किसी के निधन की इस तरह खबर वायरल करना कितना सही है.

7 hours ago | [YT] | 1

Jharkhand News Live Video

दुमका विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता बसंत सोरेन के निधन से संबंधित खबरें सोशल मीडिया के कुछ पेजों पर प्रसारित होने के बाद झामुमो दुमका जिला ने इसका खंडन किया है. पार्टी ने ऐसी खबरों को भ्रामक बताते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं करने और बिना सत्यापन किसी भी खबर को साझा नहीं करने की अपील की है.

7 hours ago | [YT] | 2

Jharkhand News Live Video

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का शहर के 3 अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 5 मरीज ICU में भर्ती हैं और एक की हालत गंभीर है। रविवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उन 14 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें शनिवार रात हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में पंडाल में बांस का स्ट्रक्चर बनाने और भीड़ संभालने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग भी शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुआ चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल घटना से सिर्फ 2 दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से सम्मानित हुआ था। इसे ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ कैटेगरी में चुना गया था। शनिवार शाम बारिश के दौरान पंडाल में भीड़ बढ़ने, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच भगदड़ मची थी।

17 hours ago | [YT] | 6

Jharkhand News Live Video

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में अपनी मां स्वर्गीय रूपी सोरेन का दशकर्म संथाली रीति-रिवाजों से किया। मुंडन के बाद वे भावुक हो गए; रविवार को संस्कार भोज होगा जिसमें बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। आज नेमरा में संस्कार भोज, बाबा रामदेव भी आएंगे।

20 hours ago | [YT] | 14

Jharkhand News Live Video

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

21 hours ago | [YT] | 1

Jharkhand News Live Video

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट कुंभकर्ण और 60 फीट मेघनाथ के पुतले का दहन होगा।

21 hours ago | [YT] | 0

Jharkhand News Live Video

कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 मौत, 45 घायल; बारिश से बचने को जमा हुई थी भीड़; पंडाल 91 साल से लग रहा !

1 day ago | [YT] | 11

Jharkhand News Live Video

का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है. पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों से परे मां के साथ जुड़ा रिश्ता ऐसा होता है, जिसकी कमी जीवनभर महसूस होती है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इन दिनों मातृ-वियोग के इसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं.

1 day ago | [YT] | 20