BULLET NEWS INDIA

www.bulletnewsindia.in , an unit of जनता की गर्जना, निष्पक्ष और निर्भिक न्यूज़ चैनल एवं साप्ताहिक समाचारपत्र
हम कागजीखानापूर्ति नहीं करते, गाँव गाँव शहर शहर की खबर दिखाते हैं वो भी निष्पक्ष, निर्भिक, निडर
हर तरह के खबरों के लिए देखे
आपके पास खबर है 9310276149-पर संपर्क करें
एक ही उद्देश्य हमारा, हर घर हो खबर हमारा
Bullet news india संपूर्ण भारत में। हर खबरों का एकमात्र सटीक न्यूज़ मीडिया है !

#bulletnewsindia #bulletnewsindia_digital
#bulletnewsindia_delhincr
#bulletnewsindia_bihar
#bulletnewsindia_jharkhand #bulletnewsindia_haryana
#bulletnewsindia_panjab #bulletnewsindia_rajasthan
#bulletnewsindia_mp
#bulletnewsindia_jammu& Kashmir
#bulletnewsindia_mahrastra
#bulletnewsindia_keral
#bulletnewsindia_bangal
#ani
#aajtak
#zeenews
youtube.com/@bulletnewsindia?si=QSfp7syYVZm3A0Yx

बुलेट न्यूज़ इंडिया
H-no 7 Gali no 2 Durga Enclave
ग्रेटर नोएडा वेस्ट
जिला गौतम बुध नगर UP
+919310276149

Reg.no. RNI -UPBIL/26/A7575 UDYAM-UP-28-0086938
youtube.com/@jantakigarjana


BULLET NEWS INDIA

भारतीय नया संहिता बीएनएनएसबीएनएस 2023 की धारा 243

भारत के कानूनी ढांचे के अंतर्गत

आप मूल आपराधिक संहिता या प्रक्रियात्मक कानून संहिता की बात कर रहे हैं इसके आधार पर पीएनएनएस 240 जो अलग-अलग राशियों को संदर्भित कर सकता है

भारतीय नया संहिता बीएनएनएसबीएनएस 2023 की धारा 243
यदि आप दंडनीय प्रदो को देखकर बीएस की धारा 243 संपत्ति को गिफ्ट होने से रोकने के लिए धोखाधड़ी से हटाने या छुपाने को दांडी करती है
अपराध यह उन सभी लोगों को लक्षित करता है जो बेईमानी से किसी भी संपत्ति को छुपाते हैं हटाते हैं स्थानांतरण रेट करते हैं या सॉफ्टवेयर हैं ताकि उसे जबकि के रूप में गिफ्ट होने अदालत के जमाने को भुगतान करने या नागरिक अदालत के आदेश निर्णय को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होने से रोका जा सके
सजा 3 साल की तक की कद ₹5000 तक का जुर्माना दोनों
कानूनी हिस्ट्री सॉन्ग या नहीं पुरुष को गिरफ्तारी के लिए वारंट की आवश्यकता होती है जमानती और किसी भी मच्छर द्वारा विचारणीय नहीं
नियम यदि कोई व्यक्ति एक ही लंदन के हिस्से के रूप में एक साथ जुड़े हुए कई अपराध करता है तो उसे पर अलग-अलग मुकदमों के बजे एक ही मुकदमे में उन सभी के लिए एक साथ आरोप लगाया जा सकता है और मुकदमा चलाया जा सकता है
इसका उद्देश्य या न्यायिक दक्षता को बढ़ावा देता है समय बचता है और संबंधित मामलों के लिए कई कानूनी कार्रवाई की लैंबर्ट होने से रोकता है

कानून का प्रकारों और डंडों को परिभाषित करता है
प्रक्रियात्मक परीक्षण चढ़ानेके नियम
मुख्य विषय जपती से बचने के लिए धोखाधड़ी से संपत्तिछुपाना
अनेक संबंधित अपराधों के लिए एक ही मुकदमे का संरक्षण करना
अधिकतम दंड 3 साल की करे 5000 काजुर्माना
लागू नहीं क्रियात्मक निर्देश

2 months ago | [YT] | 0

BULLET NEWS INDIA

इंसानियत को शर्मशार करने वाली कहानी 👇👇और एक बेटी को सरकारी सिस्टम ने हराया!

मैं साधना सिद्धू नोएडा से सरकारी सिस्टम की कहानी बयां करती हूं!

1- मैं हारी नहीं हूं मुझे सरकार के बनाये सरकारी सिस्टम ने हराया है! मैंने अपने माता-पिता को शुरू से अब तक सहारा दिया और शादीशुदा होने के बावजूद भी बेटे जैसा फ़र्ज़ निभाया!
कहानी शुरू हुई मेरे भाई की मृत्यु 2018/18/12 को हुई उसके बाद बाद से मेरे माता-पिता को मानसिक व शारीरिक कष्ट दिया गया बिजली विभाग द्वारा और अपनों के द्वारा!

3- घर का मीटर बिजली कनेक्शन खत्म किया गया, क्योंकि बिजली बिल जमा नहीं कर सकते थे! जबकि 15 हजार 2018 में जमा भी किया गया था! बिल 35, 40 हजार था! लोगों के लाखों का बिल होने पर मीटर कनेक्शन नहीं हटाये जाते! लेकिन किसी मजबूर लाचार के 35, 40 हजार पर मीटर कनेक्शन हटा दिए जातें हैं!

4- मीटर कनेक्शन हटाया तो पीडीसी रसीद क्यों नहीं दिया गया? कितनी रीडिंग पर मीटर निकाला गया ये कौन बतायेगा ऊर्जा मंत्री जी??

5- मैंने 2021 में पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया उसका निस्तारण मुझसे पीड़ित से बात किए बिना बिजली विभाग आख्या कैसे दे दिया?

6- सरकार सिस्टम को ईमेल करो तो पहुंचते क्यों नहीं?

7- बिजली विभाग में मैंने पिता की तरफ से एप्लीकेशन लिख कर लगाया जिस पर एसएसपी और एक्साईन के सिग्नेचर है उस पर कार्रवाई जांच क्यों नहीं हुई??

8- मेरे पिता की मृत्यु 2023/31/1 को हुई मृत्यु के तुरंत बाद यानि 20/2/2023 को किसके कहने पर मेरे पिता के नाम के बिजली कनेक्शन को क्लोज किया गया और मेरे दादाजी के नाम से नया कनैक्शन किसने लिया??

9- महिला आयोग को मैंने तीन शिकायत एक साथ लिखकर लैटर मैं भेजी! मेरी सिर्फ एक शिकायत पर बयान लिया गया ऐसा क्यों? बयान में मुझसे सिर्फ मकान का ही जिक्र किया गया, जबकि मेन शिकायत तो मेरे माता-पिता को बिजली विभाग द्वारा सताया गया ये थी!

10- मेरे लिखे बयान को क्यों नहीं लिया गया? सीओ साहब ने खुद टाइपिंग वाला बयान लिया तो मुझे अपने बयान की फोटो क्यों नहीं लेने दिया? मेरे मैसेज करने के बाद मुझे मेरे बयान की कापी क्यों नहीं दिया गया?

11- मेरे माता-पिता को मैं देखती थी किसी ने पलट कर नहीं देखा तो मकान पर चाचा ने किस अधिकार से कब्जा किया?

12- तेवतिया जी ने सीएम हेल्पलाइन पर गलत रिपोर्ट क्यों भेजी? कि भाई चाचा के साथ रहता है, क्या मेरे भाई से पूछा? मेरा भाई आगरा में रहता है काफी समय से, उसके बच्चे भी वही आगरा में पढ़ते हैं क्या सब इंस्पेक्टर तेवतिया जी ने रिपोर्ट देने से पहले जांच किया?

13- जो भाई अपने भाई का सगा नहीं हुआ एक कोख से पैदा हुए का सगा नहीं हुआ, क्या वो चाचा कभी भतीजे भतीजी का सगा होगा? जिसे भाई की क्रिटिकल हालत पर तरस नहीं आया क्या वो भतीजे को अपने घर में रखेगा?

14- मुख्यमंत्री जी आज आपके सिस्टम ने एक आरोपी का साथ देकर अच्छा नहीं किया है! एक बेटी की बद्दुआ किसी को नहीं छोड़ेंगी!

15- मेरे माता-पिता को आपके सरकारी सिस्टम ने तड़पा कर मार डाला! मैंने सबको शिकायत भेजी, और क्या देखा कि सभी आरोपी की तरफ खड़े हैं!

16- मुख्यमंत्री जी मेरे माता-पिता जिस घर में रहते थे,उसी घर में मेरा जन्म हुआ था क्या मुझे उस घर में एक दीया जलाने का भी अधिकार नहीं था?

17- क्या बिजली विभाग मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति का एक विडियो बना कर बिल माफ नहीं करा सकता था?

18- शादीशुदा बेटी माता-पिता की सेवा कर रही थी, इलाज करा रहीं थी अपने पास रख रही थी क्या गुनाह कर रही थी?

19- मुख्यमंत्री जी मैंने आपको भी लैटर सबूत भेजें हैं, लगता है उनको भी दबा दिया गया है! 16/7/2026 को पोस्ट किया 21/7/2026 को आपके कार्यालय में रिसीव हुआ! कहां गया मेरा लैटर? आपके सरकारी सिस्टम ने मेरे लैटर को भी गायब कर दिया?

20- पुलिस डिपार्टमेंट में सीओ साहब को मैं गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध समझती थी! क्योंकि निचले स्तर वाले तो सब झूठ बोलने मैं माहिर हैं! इसलिए सीओ लेवल से जांच का आपको महिला आयोग को लिखकर भेजा! मकान से रिलेटेड मेरे बयान लेकर कहानी कहीं और जगह मोड़ दिया गया!

21- मुख्यमंत्री जी एक आम इंसान को कब तक अपनी शिकायतें लेकर कितने सालों तक लाईन में लगे रहना है? क्योंकि मुझे तो 2019 से लाईन में लगा रखा है, मेरे माता-पिता दुनिया से अलविदा हो गये फिर भी जबाव नहीं दिया आपके सरकारी सिस्टम ने?

22- मैं सीओ साहब से सब इंस्पेक्टर साहब कहना चाहतीं हूं कि आरोपियों के गुनाहों पर कब तक पर्दा डालतें रहेंगे? मैं ये बात इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मुझे मेरे बयान की फोटो कापी नहीं दिया गया, मतलब कुछ तो गडबड की है मेरे बयान के साथ??

23- सरकारी ईमेल सरकारी पोर्टल पर कब तक झूठे निस्तारण किये जायेंगे मुख्यमंत्री जी?

24- मेरे चाचा ने किस अधिकार से मकान पर कब्जा किया? अगर भाई के लिए किया था तो बिजली कनेक्शन मेरे भाई के नाम से अपडेट कराता ना, अपने पिता के नाम से क्यों लिया बिजली कनेक्शन??

25- मेरे माता-पिता को मानसिक व शारीरिक पीड़ा दी मेरे चाचा ने,और सारा षड़यंत्र भी चाचा का था ताकि माता-पिता जल्दी मर जायें और मकान पर कब्जा कर सके! बर्ना बिजली विभाग मीटर की पीडीसी रसीद जरूर देकर जाता!

26- पत्रकार चाचा से मिलने के बाद मुझसे बात क्यों नहीं किया?? मतलब रोका गया उसे, ये भी षड़यंत्र था!

सरकारी विभाग अगर सबूत छुपायेंगे तो क्या क्या छुपायेंगे मैं बतातीं हूं छुपाईये 👇👇

मेरे पिता का सरकारी सिस्टम से नामों निशान मिटा कर दिखाईये?
मेरी डेट बर्थ 1977 थी, चाचा ने मेरे 10 वी के फार्म के वक्त डेट डाला 1980 चेंज कीजिए इसे?

मैं माता-पिता के घर में जन्मी हूं,इसे आप कैसे मना कर सकतें हैं? मिटाईये सबूत?

मेरा भाई आगरा में रहता अपनी बुआ श्री के पास उसके बच्चे भी आगरा में पढ़ते हैं,मिटाईये सबूत?

मेरे माता-पिता के मरने से सबूत नहीं मिट जायेंगे कि मैं उनकी बेटी नहीं!

इंसानों को तो खरीद सकते हो, खानदान वालों, लेकिन मैंने एक जगह और बयान दिया है अगर किसी में हिम्मत है तो उस बयान को बदलकर दिखाओ??? एक सिस्टम और है जिसमें सब रिकार्ड हो चुका है,बस घड़ा भर जाये फिर शुरू होगा सबका हिसाब!

2 months ago | [YT] | 3

BULLET NEWS INDIA

एक ऐसी थेरेपी है जिसमें डांस, हरकत और सांस के जरिए भावनाओं को व्यक्त किया जाता है। इससे तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर-मन में संतुलन आता है। विशेष बच्चों और अभिभावकों ने क्रिएटिव मूवमेंट से सीखा तनाव मुक्त होना
शरीर की भाषा से जुड़ी भावनाएं: फर्स्टवन में हुआ 'ROOTED & RISING' सेशन
नोएडा।आज के दौर में जहां बच्चे स्क्रीन और तनाव से जूझ रहे हैं, वहीं फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने शुक्रवार को एक अनोखा प्रयोग किया। सेक्टर-70 स्थित फाउंडेशन में शनिवार को _"ROOTED & RISING - A Creative Movement Session"_ का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, उनके अभिभावक और आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
2 घंटे तक चले इस सत्र में शब्द नहीं, बल्कि शरीर, सांस और हरकतें ही संवाद का जरिया बनीं। सत्र का संचालन *क्रिएटिव मूवमेंट थेरेपिस्ट ऊष्मा* ने किया। उन्होंने वार्म-अप, गाइडेड मूवमेंट और समूह गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को खुद से जुड़ना सिखाया।
"शरीर पहले से ही जानता है"
ऊष्मा ने कहा, _"मूव करना सीखना जरूरी नहीं है। आपका शरीर पहले से ही जानता है। यह सत्र उसे एक साथ सुनने का अभ्यास था।उन्होंने बताया कि क्रिएटिव मूवमेंट थेरेपी बिना बोले भावनाओं को व्यक्त करने और तनाव कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। सत्र में बच्चों और अभिभावकों ने आत्म-जागरूकता और आपसी जुड़ाव को महसूस किया।

..स्कूल-कॉलेज में होने चाहिए ऐसे सत्र: डॉ. महीपाल
कार्यक्रम में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह ने कहा कि आज बच्चे और युवा इंट्रोवर्जन, गुस्सा, बुलिंग और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं से गुजर रहे हैं।
उन्होंने कहा डांस मूवमेंट एक्टिविटी थेरेपी दिमाग, मांसपेशियों और न्यूरो प्लास्टिसिटी पर काम करती है। इससे इन समस्याओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। यह थेरेपी अभिभावकों को भी बच्चों के शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल संकेत समझने में मदद करती है।"_
डॉ. सिंह ने मांग की कि ऐसे सत्र स्कूलों, कॉलेजों और सोसाइटियों में नियमित रूप से आयोजित किए जाएं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। फाउंडेशन ने कहा कि आगे भी समावेशिता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।

---
_क्या है क्रिएटिव मूवमेंट थेरेपी?_
यह एक ऐसी थेरेपी है जिसमें डांस, हरकत और सांस के जरिए भावनाओं को व्यक्त किया जाता है। इससे तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर-मन में संतुलन आता है।
---

3 months ago | [YT] | 6

BULLET NEWS INDIA

ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है

ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है
जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं
यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं
प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं

अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं
जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है

यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है
उसका उस पल से ही होता उत्थान है
यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं
यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं
सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं
ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है

ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
श्रावण मास सबके लिए सर्वथा सर्व शुभ हो!

सबके लिए सावन सर्वथा शुभ हो!

3 months ago | [YT] | 1

BULLET NEWS INDIA

CJP प्रदर्शन में सरकार के साथ बात करने के लिए उपयुक्त जगह कौनसा ठीक है

3 months ago | [YT] | 1

BULLET NEWS INDIA

मोदी जी के भ्रष्टाचारी कारनामे- सभी ने जाने!

1. नए संसद भवन की नई बिल्डिंग पहली बारिश ही नहीं झेल पाती।

2. रेलवे प्लेटफार्म की छतें लीक कर रही हैं। ट्रेनों की छतों से पानी रिस रहा है।

3. नई ट्रेनों की पशुओं से टक्कर के बाद नई ट्रेन चकनाचूर हो जाती है।

4. कभी दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत ढह रही है तो कभी पटना एयरपोर्ट की।

5. महाराष्ट्र में 7000 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित मिसिंग लिंक ढहा।

6. गुजरात, यूपी-बिहार से लेकर उत्तराखंड में बड़े-बड़े नवनिर्मित पुल ढह रहे है।

7. उद्घाटन के चंद दिनों में ही नए एक्सप्रेस-वे और हाईवे धंस रहे है।

8. नवनिर्मित पानी की टंकिया तो रेल के महल की तरह गिर रही है।

9. राम मंदिर से लेकर बद्रीनाथ और केदारनाथ में हज़ारों करोड़ों के चढ़ावे और चंदे की चोरी हो रही है।

10. पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट हो रही है।

11. डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस की कीमतों में भयंकर वृद्धि हो रही है।

12. NEET समेत अधिकांश परीक्षाओं के पेपर Leak हो रहे है।

13. मोदी के दौर में मुख्यमंत्री रबड़ स्टैम्प और मंत्री बलहीन व दया के पात्र है।

14. मोदी द्वारा सभी स्वैधानिक संस्थाओं का क्षरण हो चुका है लोगों को अब न्याय की जगह निर्णय सुनना पड़ता है।

15. देश में सत्ता संपोषित धार्मिक और जातीय द्वैश एवं विभाजन ऑल टाइम हाई है।

16. प्रधानमंत्री प्रभु श्रीराम की अंगुली पकड़कर राम मंदिर लेकर जाते है।

17. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान जी के हाथ में बीजेपी का झंडा थमा उन्हें नचाते है।

18. प्रधानमंत्री तिरंगे से मुँह पोछते है तो कभी नोटबंदी में देशवासियों की परेशानियों का मज़ाक़ उड़ाते है।

19. भुखमरी, प्रेस की स्वतंत्रता और आय की असमानता में हमारा देश, विश्व के सबसे निचले पायदानों पर है।

20. विदेश नीति के नाम पर प्रधानमंत्री दूसरे देशों के प्रमुख को जबरन गले पड़ कभी चॉकलेट देते है, कभी कहते है हमने एक जैसे रंग के कपड़े पहने है, हम दोनों इंस्टाग्राम पर वायरल है, आप ट्विटर पर ऐक्टिव है, आपकी छाते के साथ फोटो देखी, आप हमारे फादर के लैंड है, आपकी जन्मतिथि और हमारा गणतंत्र दिवस की तारीख़ एक है - ब्लाह ब्लाह कर बस खीं-खीं-खीं-खीं करते है।

किसान, नौजवान, छात्र, महिला, कर्मचारी-व्यापारी सभी बेहाल है। पूरे देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन वो महानुभाव पैसे देकर मेडल लेने में और विदेश घूमने में ही मस्त-व्यस्त है।

मोदी जैसे स्वयं घोषित नॉन बायोलॉजिकल पुरुष ने देश और संविधान का बेड़ा गर्क कर दिया है।

3 months ago | [YT] | 2

BULLET NEWS INDIA

परीक्षार्थी की ट्राफिक की वजह से समय से नही पहुंच पाया नीट की परीक्षा देने आइये सुनाते हैं उसकी परेशानी उसी की जुबानी

4 months ago | [YT] | 0

BULLET NEWS INDIA

ओ मिहिर शिवा के वीर सपूतों, निज बलिदानों को याद करो।
आ गई मई 10 कोतवाल धन सिंह सी, क्रांति का पुनः शंखनाद करो।
सह लिया अपमान बहुत अब लेंगे, हक अपना संकल्प करो।
पहुंचो मेरठ सुभारती में निज अधिकारों, की नई हुंकार भरो।
शेष अभी ईमान कौम में सत्ता के, छल प्रपंचों का पर्दाफाश करो।
हो चुका बहुत अन्याय नहीं सहेंगे अब, छीनेंगे हक ऐलान करो।
है अटल प्रतिज्ञा जन जन की, दिया जीवन राष्ट्र भूमि को।
पहुंचेंगे मेरठ पाने खोया सम्मान, याद पन्ना का बलिदान करो।

“राष्ट्रभक्त गुर्जर योद्धाओं की अजेय तलवारों से शत्रु का खून कभी सूखता ही नहीं था, गुर्जर प्रतिहारों की अजेय सेनाएं 300 वर्षों तक भारत की पश्चिमी सीमा पर यवन आक्रांताओं की बर्बर आंधी के सामने अजेय दीवार बनकर खड़ी रही।” यह गौरवशाली कथन सैकड़ो ईमानदार इतिहासकारों की कलम से निकला भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है, जिस पर प्रत्येक राष्ट्रभक्त को गर्व होगा।आपको भी, मुझे भी और प्रत्येक उस व्यक्ति को भी जिसमें जाति का स्वाभिमान शेष है, उसका सीना गर्व से दुगुना हो जाएगा। हमें गर्व है विश्व विजेता सम्राट कनिष्क पर, अजेय मिहिर कुल पर, गुर्जर प्रतिहार वंश के सभी राष्ट्र रक्षक सम्राटों पर, पृथ्वीराज चौहान पर, जोगराज पंवार पर, मां वीरांगना रामप्यारी गुर्जरी पर, वीर शिवा पर और सदियों की गुलामी के विरुद्ध 10 मई 1857 को मेरठ की धारा से क्रांति का शंखनाद करने वाले धन सिंह कोतवाल और उन अनाम शहीदों पर जिनके बलिदान को जान बूझ कर भुला दिया गया। हमने और आपने आजादी के संघर्ष की कीमत अंग्रेजों के बर्बर अत्याचारों को सहन कर, क्रिमिनल ट्राइब एक्ट झेल कर लगभग 100 वर्ष चुकाई है। जिस देश के लिए बलिदान दिया उस राष्ट्र ने भी आजादी के बाद हमारा बलिदान भुला दिया, क्योंकि सत्ता में चाटुकार और अवसरवादी हावी हो गए।
“जागरूक की जय निश्चित है, हार चुके सोने वाले।” दिनकर जी की यह पंक्तियां हमें स्मरण रखनी चाहिए। हमारी राष्ट्रभक्ति ने कभी शहादत का मुआवजा नहीं मांगा, परंतु उपेक्षा अपमान भी बर्दाश्त करना कायरता है। गुर्जर समाज के स्वाभिमानी महानुभावों आजादी के 77 साल बाद हमें यह एहसास हो गया कि अधिकार भीख में नहीं मिलते छीनने पड़ते हैं। आज जमाना तलवार का नहीं, साहस शौर्य बलिदान का नहीं, आज समय संगठित जन बल की हुंकार का है, कलम की आवाज़ का है। भीड़ से भय खाती सरकारों के लिए संख्या बल का बड़ा महत्व है। हां कुछ चाटुकार सदियों से सत्ता में जड़ जमाए हैं और मलाई खा रहे हैं। हमें तो अपनी मेहनत पर विश्वास है, हम अपना हक प्राप्त कर लेंगे, लेकिन सत्ता में बैठे शकुनी के पासे इंद्रप्रस्थ को ही हड़पना चाहते हैं। आप समझ गए होंगे हमारे इतिहास को भी मिटा देना चाहते हैं, संवैधानिक हक भी मारना चाहते हैं और सत्ता में भागीदारी भी नहीं देना चाहते। जागरूक लोगों में हो रहे अपमान की वेदना पीड़ा है। अपमान और तिरस्कार का एक ही निदान है, संगठित होकर विरोध की हुंकार भरो।
बड़े लक्ष्य के लिए छोटे मत भेद भुला दिए जाते हैं। सभी संगठन समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं। समाज सबका धन्यवाद ज्ञापित करता है। कहा भी अपनों से जाता है, अपेक्षा भी अपनों से की जाती है। मेरठ की धरा क्रांतिकारी धरा है। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध 10 मई 1857 की प्रथम क्रांति की धरा है। यह धरा कई लोगों के साहस शौर्य की धरा है, कई लोगों की राजनैतिक पहल की धरा है। यह धरा आज शिक्षा, व्यापार, व्यवसाय और समृद्धि संपन्नता की धरा है। मेरठ के सभी सामाजिक राणा-महाराणाओं से विनम्र निवेदन है कि मेरठ क्रांति की पहचान के लिए बनी संयुक्त परिषद के प्रयासों में सहयोग कर एक दिन का समय इतिहास के गौरव को जीवंत करने के लिए और लोकतंत्र में दमदार भूमिका का इतिहास रचने के लिए दें। 10 मई 2026 को सुभारती विश्वविद्यालय से एक नई दास्तान लिखने के भागीदार बने। समस्त गुर्जर समाज आपका ऋणी रहेगा।
निवेदक:- गुर्जर सभा मेरठ।

6 months ago | [YT] | 1

BULLET NEWS INDIA

#noida श्रमिक मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल की जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से वार्ता

गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाइयों, मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी एवं अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मुलाकात करेगा।
दिनांक 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (पूर्व सांसद) सहित अन्य तीन सांसदों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के नेता भी शामिल रहेंगे। वार्ता के दौरान श्रमिकों की गिरफ्तारी, पुलिसिया दमन, लंबित मांगों तथा औद्योगिक क्षेत्र के वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
अतः आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण बैठक/वार्ता को कवर करने हेतु समय पर उपस्थित होकर श्रमिकों से जुड़े इस अहम मुद्दे को जनता तक पहुंचाने का कष्ट करें।
स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा
समय: प्रातः 11:00 बजे
दिनांक: 17 अप्रैल 2026

जारीकर्ता:
सीटू जिला कमेटी, गौतम बुद्ध नगर
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, गौतम बुद्ध नगर

6 months ago | [YT] | 1

BULLET NEWS INDIA

आप बुलेट न्यूज़ इंडिया न्यूज़ चैनल को कहां से देख रहे हैं वीडियो आपको कैसे लगी ताकि हमें भी पता लगे कि हमारी वीडियो देश और विदेश में कहां कहां देखीजा रही
साथी आपके पास कोई और सुझाव हो तो वह भी भेजें जिससे भविष्य में न्यूज़ चैनल को और अत्यधिक सुंदर बनायाजा सकेआप बुलेट न्यूज़ इंडिया न्यूज़ चैनल को कहां से देख रहे हैं वीडियो आपको कैसे लगी ताकि हमें भी पता लगे कि हमारी वीडियो देश और विदेश में कहां कहां देखीजा रही
साथी आपके पास कोई और सुझाव हो तो वह भी भेजें जिससे भविष्य में न्यूज़ चैनल को और अत्यधिक सुंदर बनायाजा सके

1 year ago (edited) | [YT] | 3