Sandeep Parashar

आपकी तरह एक अद्वितीय व्यक्ति, जिसकी अपनी एक यात्रा है, अपनी एक खोज है।

जीवन से बड़ा शिक्षक कोई नहीं, फिर भी प्रयास मात्र इतना रहता है कि मैंने जो गलतियों से सीखा है वो औरों को बता सकूँ, जिससे वो गलतियाँ करने से बच सकें और प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ते रहें।

आगे बढिए।

A unique individual like you, who has his own journey, his own quest. There is no greater teacher than life, yet my only effort is to tell others what I have learned from my mistakes, so that they can avoid making mistakes and keep moving forward on the path of progress. Go ahead.


As its an individual effort hence apologies for probable delay in video broadcasting.


Sandeep Parashar

जीवित हूं, स्वस्थ्य हूं....और आप सभी के प्रति आभार सहित दीपोत्सव की अनेकानेक शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु उपस्थित हुआ हूं।

जीवन की आपाधापी समय नहीं दे रही है कि वीडियो बना सकूं....जीवन से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है, सीख रहा हूं।

किसी फिल्म का एक संवाद याद आ रहा है कि सर्वश्रेष्ठ जीवन 'यात्री' का है वही यात्रा जारी है।

शुभ दीपावली

11 months ago | [YT] | 1

Sandeep Parashar

जब कोई व्यक्तिगत क्षति होती है तो आप रुककर सोचने पे मजबूर हो जाते हैं कि जीवन के आरंभ और अंत का ताना बाना आखिर है क्या?

हम बिना स्वयं को जाने बुझे जीवन की आपा -धापी में मगन रहते हैं और कब ये जीवन रेत की तरह हाथों से फिसलकर निकल जाता है।

अंतिम समय तक समझ नहीं आता कि इस झमेले में हम क्यों ही पड़े हैं।

स्वयं से एकांत में मिलना और बात करना आरम्भ करें यदि आरम्भ कर लिया है तो अनवरत जारी रखें।

#आगे_बढ़िये

1 year ago (edited) | [YT] | 7

Sandeep Parashar

ये चित्र इमोजी प्रतिक्रियाओं से अधिक है,
एक प्रयोग करें, full screen पर इस photo को रखें, 30 seconds ध्यान से देखें....आँखें बंद करें और स्वयं को उस बालक की जगह प्रतिस्थापित करें।

जब भी मन अशांत हो इस प्रयोग को दोहराएं।
आशा है आपके कष्ट दूर करने की क्षमता आपमें विकसित होगी।

मन में विचार आया तो लगा आपसे साझा करूँ।

1 year ago | [YT] | 4

Sandeep Parashar

अपने अनुभव से प्राप्त एक बहुत मूल्यवान रत्न को इस वीडियो में समझाने का प्रयास किया है...
https://youtu.be/gUI3R960qQQ

1 year ago | [YT] | 3

Sandeep Parashar

सुप्रभात....आज सुबह सुबह ये विचार मन में कौंध रहा था सोचा आप के साथ साझा करूं।

1 year ago | [YT] | 12

Sandeep Parashar

पुस्तक से बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता।
एक NRI मित्र ने कल ये पुस्तक, उपहार स्वरूप भेजी । बहुत प्रसन्नता हुई।
इसलिए भी मैं अक्सर कहता हूँ कि मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी 'अच्छा मित्र' है।
यात्रा जारी रखिये, आगे बढिए।

1 year ago | [YT] | 8

Sandeep Parashar

चैनल पे views, रसातल पे जा रहे हैं और निम्नतम स्तर पे रहने के भी अपने फायदे हैं।

सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब आपकी गति केवल ऊर्ध्वाधर दिशा में होगी, नीचे गिरने का भय ही नहीं है। शर्त बस ये कि आप टूटें नहीं, ऊर्जा को संभाल के रखें।

सारा खेल आपकी मानसिकता का है, आप सकारात्मक रहेंगे तो ब्रह्मांड आपको अवश्यम्भावी रूप से ऊपर उठाएगा।

#आगे_बढिए

1 year ago | [YT] | 13

Sandeep Parashar

2024 जैसा भी रहा हो, 2025 आपके जीवन में वो सारे क्षण लाये जो आप अपनों के साथ हर्षोउल्लास के साथ जी सकें...परमात्मा से यही कामना है।

1 year ago | [YT] | 4

Sandeep Parashar

जब आप नव वर्ष के आगमन की तैयारी में जुटे होंगे कि इसे कैसे हर्षोउल्लास से मनाया जाए तब मेरे मन में ये विचार चल रहा है....कल की वीडियो को लेकर।

अपनी धुन में रहता हूँ, मैं भी तेरे जैसा हूँ।
#HappyNewYear2025

1 year ago | [YT] | 6

Sandeep Parashar

विवाह सम्मेलनों के इस मौसम में, एक व्यक्तिगत समारोह में मेरे प्रिय कलाकार एवं बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न श्री पीयूष मिश्रा जी से भेंट हुई।

1 year ago | [YT] | 12