ऋतुराज शर्मा

JAY SHREE RAM!!
🌟 Dive into a world of knowledge where philosophy, science, Sanskrit, history, religion, and mathematics converge. Explore profound insights, unravel mysteries, and embark on a journey of intellectual discovery. Subscribe for a holistic exploration and join a community passionate about the pursuit of wisdom. Let's embark on this adventure together! 🚀✨


ऋतुराज शर्मा

मेरे दूसरे यूट्यूब चैनल पर इस पोस्ट को अवश्य देखें! एवं उसे सब्सक्राइब करें।। Subscribe!!

1 year ago | [YT] | 2

ऋतुराज शर्मा

संस्कृत को पढ़ना खेल प्रिये, तेरा मेरा हो मेल प्रिये।

मैं अभिज्ञान का दुष्यन्त हूँ, तो तुम शकुंतला प्राणप्रिये, मैं भवभूति का राम बनूँ, तो तुम सीता हो प्राणप्रिये। जो मैं किरात का अर्जुन हूँ, तो तुम द्रौपदी होना सजनी, जो मैं शूद्रक का चारुदत्त, तो तुम वसंतसेना अपनी।

मैं रघुवंशम का हूँ दिलीप, तो तुम सुदक्षिणा हो जाना, मैं स्वप्नवास का उदयन हूँ, तुम वासवदत्ता बन जाना। उदयन की रानी कुपित हुई, तो रत्नावली को जेल प्रिये, संस्कृत को पढ़ना खेल प्रिये, तेरा मेरा हो मेल प्रिये।

मैं शिशुपाल का कृष्ण बनूँ, सत्यभामा तुम बन जाना, मैं कुमारसंभव का शिव, पार्वती तुम बन जाना। मैं नैषधीय नायक दल हूँ, तुम दमयंती नायिका मेरी, वेणीसंहार का भीम हूँ, तो तुम द्रौपदी प्रिया मेरी।

मैं मालविका का अग्निमित्र, तुम विक्रम की उर्वशी प्रिये, मैं नागानंद जीमूत बनूँ, तुम मलयवती हो प्राणप्रिये। पाणिनि की अष्टाध्यायी में सूत्रों की रेलम-रेल प्रिये, संस्कृत को पढ़ना खेल प्रिये, तेरा मेरा हो मेल प्रिये।

मैं मेघदूत का हूँ विरही, तुम अलका की यक्षिणी प्रिये, मैं रत्नावली का उदयन हूँ, तुम सागरिका हो प्राणप्रिये। मैं मालती का हूँ माधव, तुम भवभूति की करुणा हो, मैं हूँ काशी का विश्वनाथ, तुम वाराणसी की वरुणा हो।

मैं महावीर का राम बनूँ, तुम जनकदुलारी सीता हो, मैं चाणक्य का चन्द्रगुप्त, जिसने नंदवंश को जीत हो। हर प्रेमी अपनी वाली से करवाता झेलम झेल प्रिये, संस्कृत को पढ़ना खेल प्रिये, तेरा मेरा हो मेल प्रिये।

मैं रामायण की गाथा हूँ, तुम महाभारत की कथा प्रिये, मैं कालिदास का हूँ नाटक, तुम भवभूति की व्यथा प्रिये। मैं हूँ शूद्रक का शर्विलक, मदमस्त मदनिका बनो मेरी, मैं बाणभट्ट का चन्द्रापीड, तुम कादम्बरी हो मदिरा मेरी।

मैं यक्ष हेममाली जैसा, तुम विशालाक्षी हो प्राणप्रिये, मैं कालिदास सा अज विरही, तुम इंदुमती हो प्राणप्रिये। तुम संस्कृत की सुंदरता हो, पढ़ने को मुझे धकेल प्रिये, संस्कृत को पढ़ना खेल प्रिये, तेरा मेरा हो मेल प्रिये।

नोट:- लेखक का नाम हमें ज्ञात नहीं है। संस्कृत व साहित्य को बढ़ावा देने का उत्तम प्रयास है यह। इस कविता के जो भी लेखक हैं, उन्हें बहुत बहुत आभार। ‪@sanskritganga‬

2 years ago | [YT] | 10

ऋतुराज शर्मा

Jay Shree Ram... 🚩🕉🙏

2 years ago | [YT] | 10

ऋतुराज शर्मा

जय श्री राम 🕉 🚩 🙏

2 years ago | [YT] | 12

ऋतुराज शर्मा

भारत के 15 वें राष्ट्रपति हैं...

3 years ago | [YT] | 13

ऋतुराज शर्मा

भारत के निर्विरोध चुने जाने वाले राष्ट्रपति थे...

3 years ago | [YT] | 13