हैलो दोस्तों स्वागत है आपका आपके अपने YOUTUBE चैनल Bihar warriors पर
दोस्तों आप अपने YouTube channel को Subscribe कर ले ज़िससे जब भी मैं ईस चैनल पर विडियो अपलोड करूँगा तो सबसे पहले नोटिफिकेशन आपको मिले धन्यवाद दोस्तों!
शिक्षा प्राप्त करके ही समाज में सुख-समृद्धि की स्थापना की जा सकती है!
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान सियासी तस्वीर चर्चा में रही। कार्यक्रम में प्रशांत किशोर नहीं पहुंचे, जबकि JDU विधायक अनंत सिंह खुली जीप में अनुज सिंह के साथ नजर आए। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में नारे भी लगे। अनंत सिंह ने दावा किया कि अनुज सिंह की जीत तय है।
#BiharPolitics #JanSuraaj #AnantSingh #PrashantKishor #NitishKumar #NishantKumar #BiharNews #PatnaNews
1 hour ago | [YT] | 0
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
क्या जदयू इस स्थिति में है कि वह अनुशासन के नाम पर अनंत सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई करे? अगर पार्टी किसी दबाव में अनंत सिंह पर कोई एक्शन लेती है तो इसमें ज्यादा नुकसान किसका है? अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं, यह बात सभी को मालूम है। अगर जदयू को अनुशासन की इतनी ही चिंता थी तो उसने अनंत सिंह को दोबारा पार्टी में लिया ही क्यों था? अनंत सिंह ने फरवरी 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को ऑन कैमरा थप्पड़ मारने की धमकी दी थी। उस समय अनंत सिंह ने यह बात नीतीश कुमार के समर्थन के क्रम में कही थी। तब अनंत सिंह अच्छे थे। अब अपने साथ हुए धोखे का हिसाब मांग रहे हैं तो खराब हो गये? अब आन की लड़ाई में अनंत सिंह शायद ही पीछे हटें। अंजाम चाहे जो हो। अगर अनंत सिंह को कोई मना सकता है तो वह सिर्फ अनंत सिंह ही हैं।
जदयू विधायक अनंत सिंह राजनीति के प्रचलित ढर्रे से अलग, एक अलहदा शख्सियत हैं। बेलाग और बेलौस अंदाज। जो दिल में है वही मुंह पर। जैसे को तैसा में यकीन। कानून के रजिस्टर में आपराधिक मुकदमे तो दर्ज हैं लेकिन जनता के दिल में बसे हैं छोटे सरकार के रूप में। अपनी राजनीति के लिए किसी दल और नेता के मोहताज नहीं। सियासत की तो अपनी शर्तों पर। कई तूफान आये और गये लेकिन अनंत सिंह मोकामा विधायक के रूप में बरगद की तरह अटल खड़े हैं। बिहार की दो राजनीति महाशक्तियां (नीतीश कुमार और लालू यादव) भी अनंत सिंह को पराजित नहीं कर पायी थीं। मोकामा में न अगड़ावाद चलता है न पिछड़ावाद। यहां चलता है तो सिर्फ अनंतवाद। अनंत सिंह का समर्थन सिर्फ भूमिहार ब्राह्मण ही नहीं बल्कि अन्य पिछड़ी जातियां भी करती हैं।
#AnantSingh #JDU #NitishKumar #BiharPolitics #Mokama
1 hour ago | [YT] | 0
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को धोखा देने वाला बताया। ये बात नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से निकलने को लेकर थी। बात तो करीब 2 साल पुरानी है। लेकिन इसको लेकर अब सियासी घमासान छिड़ता नजर आ रहा है। लेकिन ये बात जानना भी अहम है कि नीतीश कुमार ने किन परिस्थितियों में इंडिया गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था।
नीतीश कुमार ही वो नेता थे जिन्होंने इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी। उन्हीं की पहल पर अरविंद केजरीवाल की आप कांग्रेस की छतरी तले आने को तैयार हो गई थी। यहां तक की ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस से पुराने गिले-शिकवे भूल कर साथ देने का वादा तक किया था। लेकिन वही नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की एक बैठक में बेहद ही असहज स्थिति का सामना कर बैठे। जुलाई 2023 में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इंडिया गठबंधन की एक बैठक बेंगलुरु में हुई थी। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सारे नेताओं समेत नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
#SoniaGandhi #NitishKumar #INDIAAlliance #BiharPolitics #BiharNews
1 hour ago | [YT] | 2
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
बिहार की सियासी राजनीति का यह समय उठा-पटक वाला तो है ही साथ ही राजनीतिक इतिहास बनाने वाला भी दिख रहा है। खुली जीप में जिस तरह से अनुज संग अनंत और नारे भी लगे तो वह भी नीतीश-ललन जिंदाबाद। राजनीतिक गलियारों में जदयू के भीतर गहरा डिविजन करार दिया जा रहा है। जदयू नेताओं की मजबूरी का आलम देखिए कि खुलकर विरोध में उतरे विधायक अनंत सिंह के आगे जदयू के रणनीतिकार मानो गूंगे बन गए हैं।
कुछ ही दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह पर कार्रवाई करने पार्टी का अनुशासन काफी तेज धार लिए आया और छोटू सिंह जदयू से बाहर। पर अनंत सिंह के खुले विरोध के बावजूद जदयू रणनीतिकारों के हाथ पांव फूले हुए हैं। क्या मिशन बीजेपी का सेहरा भी मुंगेर के सम्राट के सिर बंधने वाला है?जबसे केंद्र सरकार में हर फेर की बात सामने आई तभी से जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के बीच नेताओं की घेराबंदी होने लगी। संजय झा के समर्थक इन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में देखने लगे। इस खास समय में जनता दल यू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने काफी पैंतरेबाजी भी दिखाई। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष झा ने फरक्का जल संधि का विरोध करते यहां तक कह डाला कि सरकार रहे या जाए।
उनका विरोध का तेवर काफी उग्र था। इस वजह से फरक्का जलसंधि के नवीनीकरण का कड़ा विरोध करते यह आग्रह किया कि बिहार के हितों को देखते हुए दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही इस संधि को आगे नहीं बढ़ाया जाए। यह संधि बिहार के हित में नहीं है। बिहार के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से इस समझौते पर पुनः विचार करने को कहा जाएगा, चाहे इसके जो भी राजनीतिक परिणाम हों।
#BiharPolitics #BiharNews #JDU #NitishKumar #LalanSingh
1 hour ago | [YT] | 3
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और मनमानी पर देश की सर्वोच्च अदालत ने तीखी और तल्ख टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यूपी पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह से यहां कानूनी प्रक्रियाओं का माखौल उड़ाया जा रहा है, उसे देखते हुए तो "यूपी पुलिस को भंग ही कर देना चाहिए." कोर्ट ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था और कानून के साथ चल रहा यह खिलवाड़ और बकवास अब हर हाल में बंद होना चाहिए. कोर्ट ने ये टिप्पणी एक FIR में आरोपी का नाम खाली छोड़ देने और बाद में नाम जोड़ने पर की है.
पूरी खबर कमेंट बॉक्स में
#SupremeCourt #UPPolice #UttarPradesh
23 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
नेपाल में हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसका असर गंडक नदी में देखने को मिल रहा है। गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर में आज बुधवार सुबह रिंग बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से करीब एक दर्जन गांव में फैलने लगा। पानी का बहाव सारण बांध की तरफ बढ़ रहा है, जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
रिंग बांध टूटने के बाद शीतलपुर, फैजुलाहपुर, नरवार, बहरामपुर समेत करीब एक दर्जन गांव प्रभावित होने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पानी के बहाव पर नजर बनाए हुए हैं।
रिंग बांध टूटने की जानकारी मिलने के बाद डीएम समीर सौरभ भी अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बांध और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नाव की व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
#Gopalganj #BiharFlood #GandakRiver #GandakFlood #Bihar
23 hours ago | [YT] | 3
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
बाढ़ राहत में लापरवाही: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी! 🚨
पश्चिम चंपारण के लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी बेतिया समाहरणालय में धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि इलाके में महीने भर से बाढ़ है, लेकिन पीड़ितों तक राहत नहीं पहुंची। सीएम और डीएम से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ यह कदम उठाना पड़ा।इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#BiharFlood #VinayBihari #Bettiah #BiharPolitics #BJP
23 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर की गई कथित 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर बिहार में सियासत गरमा गई है। एनडीए के नेताओं ने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए जवाब दिया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई नियंत्रित नहीं कर सकता है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार की आलोचना करने या उन्हें 'गद्दार' कहने का कोई 'नैतिक अधिकार' नहीं है, क्योंकि जदयू के मुखिया ने अपने राजनीतिक करियर में कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया।
नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी के बयान पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो नीतीश कुमार को नियंत्रित कर सके। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा अपने दम पर और जनहित के मुद्दों को लेकर राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अपनी कमियों को छिपाने के लिए निराधार बयान देने का आरोप लगाया।
#NitishKumar #SoniaGandhi #SanjayJha #GirirajSingh #JDU
23 hours ago | [YT] | 4
View 1 reply
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
अमेरिका ने पाकिस्तान को भरोसा दिलाया है कि कश्मीर विवाद पर उसका रुख नहीं बदला है। यह भरोसा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के बाद आया है, जो उन्होंने 19 अगस्त को श्रीनगर के दौरे के दौरान दिया था। गोर ने उस समय जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया था। इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। इस्लामाबाद में यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि क्या अमेरिका के कश्मीर रुख में बदलाव आ गया है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉशिंगटन ने भरोसा दिलाया कि वह इस इलाके को अब भी एक विवादित क्षेत्र मानता है और इसके समाधान के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत को जरूरी बताया। रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद ने वॉशिंगटन से गोर के बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या इससे नीति में बदलाव का कोई संकेत मिलता है।
#Kashmir #USPakistan #IndiaPakistan #SergioGor #US
1 day ago | [YT] | 1
View 0 replies
BIHAR WARRIOR'S Gm Yt
बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दो प्रमुख घटकों में जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार सरकार में शामिल होने के बावजूद अपराधों पर अपनी शर्मिंदगी व्यक्त की थी। चिराग के इस आक्रामक बयान पर अब हम पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जीतन राम मांझी ने साफ लहजे में कहा कि अगर चिराग पासवान को सरकार का हिस्सा होने पर शर्म महसूस हो रही है, तो उन्हें बयानबाजी के बजाय आगे की ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
#Bihar #BiharPolitics #ChiragPaswan #JitanRamManjhi #NDA
1 day ago | [YT] | 7
View 0 replies
Load more