Nation Sutra Official

Nation Sutra - निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाई जाने वाली Nation Sutra बिहार और देश की राजनीति, चुनावी विश्लेषण, ग्राउंड रिपोर्ट और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। Nation Sutra बिहार और देश की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाओं को तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन संपादकीय विश्लेषण और ज़मीनी कवरेज के माध्यम से आप तक पहुँचाते हैं।


साथ ही Nation Sutra अपने खबरों के माध्यम से राज्य और देश की प्रशासनिक और सरकारी तंत्र-व्यवस्था और इसके पीछे की सच्चाई भी आप तक पहुँचाते हैं l



Nation Sutra Official

अनंत सिंह के बयान के बाद चर्चा में नीरज कुमार की अस्पताल वाली तस्वीर! | Nation Sutra

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और नीरज कुमार को लेकर चर्चा तेज है। अनंत सिंह के कथित तंज के बाद नीरज कुमार की अस्पताल से तस्वीर सामने आने की खबर चर्चा में है। आखिर इस तस्वीर में क्या दिख रहा है और पूरे मामले का संदर्भ क्या है? देखिए पूरी खबर Nation Sutra पर।

#AnantSingh #NeerajKumar #BiharPolitics #NeerajKumarNews #BiharNews #JDU #PatnaNews #NationSutra

3 days ago | [YT] | 4

Nation Sutra Official

पटना से दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। तेजस और राजधानी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों के फिर से पटरी पर लौटने की जानकारी सामने आई है। इन ट्रेनों के दोबारा चलने से यात्रियों को सफर में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आखिर कौन-कौन सी 4 ट्रेनें फिर से चलेंगी? इनका परिचालन कब से शुरू होगा और यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा? जानिए इस रिपोर्ट में।

रेलवे से जुड़ी ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

#PatnaDelhiTrain #TejasExpress #RajdhaniExpress #IndianRailways #TrainNews #BiharNews #PatnaNews #RailwayUpdate

1 week ago | [YT] | 4

Nation Sutra Official

दशक भर राज करने के बाद हरमनप्रीत की कप्तानी का अंत! बल्ले का तूफान रहेगा जारी

दशक भर भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तानी संभालने के बाद हरमनप्रीत कौर के कप्तानी दौर का अंत हो गया है। कप्तानी से विदाई के बाद अब नजरें उनके बल्ले पर होंगी। क्या हरमनप्रीत अपने अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए आगे भी बड़ा योगदान देती रहेंगी? जानिए इस खबर की पूरी कहानी।


#HarmanpreetKaur #TeamIndia #IndianWomensCricket #WomensCricket #CricketNews #Harmanpreet #WomenCricket #TeamIndiaWomen #CricketUpdate #IndianCricket

2 weeks ago (edited) | [YT] | 5

Nation Sutra Official

शूटिंग सेट पर अचानक भड़की आ/ग, बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री संजना पांडेय अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर में चल रही है। शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए आ/ग का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन तेज हवा के कारण हालात अचानक बिगड़ गए और आ/ग की लपटें अभिनेत्री की तरफ बढ़ गईं।

बताया जा रहा है कि फिल्म के एक दृश्य में संजना पांडेय को आ/ग के बीच खड़े होकर शूट करना था। इसके लिए शूटिंग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ज्व/लनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। सीन फिल्माए जाने के दौरान अचानक हवा की रफ्तार बढ़ गई, जिससे आ/ग पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया।

कुछ ही पलों में आ/ग की लपटें अभिनेत्री के बेहद करीब पहुंच गईं और उनके कपड़ों ने भी आ/ग पकड़ ली। अचानक हुई इस घटना से शूटिंग सेट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, मौके पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने बिना देर किए स्थिति संभाली। टीम के सदस्यों ने तुरंत पानी डालकर आ/ग बुझाई और संजना पांडेय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। क्रू की तत्परता के कारण बड़ा हा/दसा टल गया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

घ/टना के बाद अभिनेत्री ने राहत की सांस ली और बताया कि वह सुरक्षित हैं। शूटिंग के दौरान सामने आए इस हा/दसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद घ/टना की चर्चा फिल्मी गलियारों में हो रही है।

वहीं, अपनी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ को लेकर संजना पांडेय ने कहा कि फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का भी अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि कहानी और किरदारों को प्रभावी बनाने के लिए पूरी टीम लगातार मेहनत कर रही है।

अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान कई चुनौतीपूर्ण दृश्यों को फिल्माया जा रहा है और पूरी टीम उन्हें पूरी सावधानी और समर्पण के साथ पूरा कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों का अभिनय पसंद आएगा।

#SanjanaPandey #BhojpuriCinema #BhojpuriNews #BhojpuriActress #SanjanaPandeyNews #BhootniKaBadla #BhojpuriFilm #ShootingSet #ShootingAccident #FilmSetAccident #BhojpuriIndustry #BhojpuriEntertainment #EntertainmentNews #UPNews #JaunpurNews #Badlapur #LatestNews #ViralVideo #BhojpuriStar #BhojpuriMovie

2 weeks ago | [YT] | 4

Nation Sutra Official

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सूखा जारी! 11 मैचों से जीत को तरसा PAK, एशियन गेम्स फाइनल में भी मिली हार | Nation Sutra

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने बाजी मारी। 3 अक्टूबर 2026 के एशियन गेम्स फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस जीत के साथ पाकिस्तान का भारत के खिलाफ जीत का इंतजार और लंबा हो गया। 4 सितंबर 2022 के एशिया कप के बाद पाकिस्तान भारत को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं हरा पाया है।

अब सवाल है—भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का इंतजार आखिर कब खत्म होगा?

#INDvsPAK #IndiaVsPakistan #TeamIndia #PakistanCricket #AsianGames2026 #CricketNews #INDvsPAK2026 #TeamIndiaVictory #Pakistan #India #Cricket

2 weeks ago | [YT] | 6

Nation Sutra Official

IRCTC केस में फिर बढ़ी तारीख, अब 30 अक्टूबर को कोर्ट में होगी अगली सुनवाई | Nation Sutra

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस केस पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

गौरतलब है कि 10 सितंबर को कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। अब अगली सुनवाई में मामले की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर नजर रहेगी।

IRCTC केस से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए।

#IRCTCCase #LaluYadav #TejashwiYadav #RabriDevi #RJD #MoneyLaundering #BiharNews #BiharPolitics #RouseAvenueCourt #LaluFamily #LatestNews #HindiNews

2 weeks ago | [YT] | 6

Nation Sutra Official

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब गोल्ड मेडल के लिए भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत की नजर जहां गोल्ड मेडल पर होगी, वहीं पाकिस्तान भी स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत झोंकेगा।

यानी अब एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला तय है।

#INDvsPAK #AsianGames2026 #TeamIndia #IndiaVsPakistan #GoldMedal #Cricket #AsianGames #IndianCricket #SportsNews #INDvsPAKFinal

3 weeks ago | [YT] | 3

Nation Sutra Official

विनय कुमार लेंगे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

पटना स्थित राजभवन में थोड़ी देर में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। पूर्व डीजीपी विनय कुमार आज राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ लेंगे।

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) विनय कुमार को पद की शपथ दिलाएंगे। विनय कुमार हाल ही में बिहार के पुलिस महानिदेशक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

शपथ लेने के बाद विनय कुमार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभालेंगे।

#VinayKumar #BiharNews #ChiefInformationCommissioner #BiharDGP #SamratChoudhary #PatnaNews #RajBhavan #BiharInformationCommission

3 weeks ago | [YT] | 5

Nation Sutra Official

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाए गए दीपक कुमार

बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर लंबे समय से जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को पद से हटाए जाने की बात कही जा रही है।

इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में भी प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दीपक कुमार की नई जिम्मेदारी और तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना की पुष्टि का इंतजार है।

#BiharNews #BiharAdministration #IASTransfer #DeepakKumar #SamratChoudhary #BiharNewsToday #PatnaNews

3 weeks ago | [YT] | 3