Indian News is a 24 x 7 news channel that covers all the news and current affairs in India and around the globe. We cover every discipline that impacts human affairs: from politics and economy to sports, satire, art, business, entertainment, luxury, health, weddings, technology, science, environment, relationships, parenting, crime, and life. It is a multi-brand, multi-platform, multi-vertical media group.

इंडियन न्यूज़ 24 घंटे समाचार चैनल भारत और दुनिया भर में सभी समाचारों और समसामयिक मामलों को कवर करता है। हमारा चैनल वो हर विषयो एवं मामलो को कवर करते है जो जान समुदाय से जुड़े है : राजनीति और अर्थव्यवस्था से लेकर खेल, व्यंग्य, कला, व्यवसाय, मनोरंजन, विलासिता, स्वास्थ्य, शादी, तकनीक, विज्ञान, पर्यावरण, रिश्ते, पालन-पोषण, अपराध, क्राइम्‌, जीवन। यह एक बहु-ब्रांड, बहु-मंच, बहु-ऊर्ध्वाधर मीडिया समूह है।

#news #chhattisgarh #cgnews #chhattisgarhnews #bhilai #durg #indiannews #viral #video #mpnews #newsbulletin #newsroom

Call or WhatsApp 7415984153


Indian News

@indiannewsmpcg प्रिय दर्शकों! आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद !

#LatestNews #20kfollowers #20kfollowstagram #indiannewsmpcg #indiannewssocialmedia #followerseveryone #indiannewsmpcgfollowers #socialmediapost

2 months ago | [YT] | 5

Indian News

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

#Hamirpur #UPNews #Jansunwai #UPPolice #SP #PublicHearing #BreakingNews #indiannewsmpcg

2 months ago | [YT] | 6

Indian News

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया।

बिल पर मंगलवार को 9 घंटे चर्चा हुई। बुधवार को विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी बिल पर 50 मिनट बोले। विपक्ष के हंगामे के बीच बिल पास हुआ।

इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं। अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

#bill #LokSabha #ParliamentNews #ParliamentSession #indiannewsmpcg #BREAKING

2 months ago | [YT] | 4

Indian News

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत को 5वां मेडल दिलाया, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी | 53kg वेटलिफ्टिंग में 199 किलो उठाकर सिल्वर जीतने के साथ उन्होंने अपना निजी बेस्ट और नया नेशनल रिकॉर्ड भी बना दिया।

#CWG2026 #GyaneshwariYadav #Weightlifting #Silver #TeamIndia #NationalRecord #Glasgow #SportsNews #ProudIndia ‪@IndianNewsMPCG‬

3 months ago | [YT] | 2

Indian News

IND vs ENG 4th T20: 2-0 से पीछे भारत... क्या वापसी होगी?

3 months ago | [YT] | 0

Indian News

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी।

भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं।

3 months ago | [YT] | 5

Indian News

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,022 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 1,752 रुपए बढ़कर 2.27 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में 7 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.23 लाख रुपए पर है।

#goldandsilver #Price #goldrate #SilverPrice #todaynews #BreakingNews #Update #indiannewsmpcg

3 months ago | [YT] | 6

Indian News

केंद्र सरकार ने देश में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स (स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटा दी है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सस्ते हो सकते हैं।

अब डिस्प्ले असेंबली, लीथियम-आयन सेल और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल के मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कंपोनेंट्स पर मिलने वाली यह छूट अगले 3 साल से ज्यादा यानी 31 मार्च, 2029 तक वैलिड रहेगी।

सरकार के इस कदम का मकसद देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के प्रोडक्शन को तेज करना और कंपनियों की लागत को कम करना है।

#government #BCD #electronicdevices #smartphones #laptops #SmartTV #LatestNews #latestpost #indiannewsmpcg

3 months ago | [YT] | 2

Indian News

छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। उन्होंने शनिवार रात 3.15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीजन बाई के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

#TeejanBai #PadmaVibhushan #Pandavani #Chhattisgarh #FolkArt #RIP #IndianCulture #AIIMS #Raipur #Legend @indiannewsmpcg

3 months ago | [YT] | 11

Indian News

भारत ने सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम तैयार कर लिया है. यह अत्याधुनिक सिस्टम जल्द ही उन सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा, जहां हाल के सालों में ड्रोन गतिविधियों और हथियारों की तस्करी की घटनाओं में तेजी देखी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई तकनीक की मदद से देश की सीमाओं को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा.
.
.
#AntiDroneSystem #bordersecurityindia #MakeInIndia #AtmanirbharBharat #DroneThreatSecurity #IndianDefenseTechnology #indiannewsmpcg #SecureBordersIndia #ModernDefenseForces ‪@IndianNewsMPCG‬

4 months ago | [YT] | 18