कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर हिसार पुलिस की व्यापक तैयारियां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस बरवाला-जींद मार्ग पर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू हिसार। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा आमजन को भी न्यूनतम असुविधा हो। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, हुड़दंग, नियमों की अवहेलना अथवा कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिसार पुलिस पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखेगी। *बरवाला-जींद मार्ग पर रहेगा विशेष यातायात प्रबंध* एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि बरवाला बाईपास-जींद रोड (खेड़ी चौपटा होते हुए जींद जाने वाला मार्ग) पर कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 07 अगस्त 2026 से इस मार्ग पर भारी वाहनों (Heavy Vehicles) का आवागमन ( आना व जाना ) पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि जींद की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को बरवाला से बनभोरी होते हुए उचाना के रास्ते जींद की ओर भेजा जाएगा और जींद से बरवाला आने वाले भारी वाहनो को जींद उचाना बनभोरी से होते हुए बरवाला की और भेजा जाएगा । इस बारे पुलिस अधीक्षक जींद और हांसी से पत्राचार किया गया है । वाहन चालक पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन योजना का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश • कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क के बाईं ओर निर्धारित लेन का ही प्रयोग करें। • डीजे की ऊंचाई वाहन की बॉडी से अधिक न रखें, ताकि बिजली के तारों से दुर्घटना की संभावना न रहे। • किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्ति न बैठाएं। • सभी यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें। • डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। • तलवार, फरसा, गंडासा, हॉकी, अवैध हथियार अथवा किसी भी प्रकार के घातक हथियार यात्रा में साथ न रखें। • शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर यात्रा न करें। • यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखें तथा कचरा न फैलाएं। • आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखें। • बिना साइलेंसर अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखा साइलेंसर) वाली मोटरसाइकिल का प्रयोग न करें। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। *कांवड़ शिविर आयोजकों के लिए निर्देश* • कांवड़ शिविर लगाने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य है। • शिविर मुख्य सड़क अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग से सुरक्षित दूरी पर लगाए जाएं ताकि यातायात बाधित न हो। • वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें। • शिविरों में पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करें तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं। • अग्निशमन एवं प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखें। *वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी* • कांवड़ यात्रा मार्गों पर वाहन धीमी गति एवं सावधानीपूर्वक चलाएं। • कांवड़ियों के जत्थे को ओवरटेक करने का प्रयास न करें। • पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। • शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। • पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, हुड़दंग मचाने अथवा पुलिस द्वारा जारी वैध निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा एक आस्था, श्रद्धा एवं अनुशासन का पर्व है। सभी श्रद्धालु, शिविर आयोजक, वाहन चालक एवं आमजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। हिसार पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए 24 घंटे पूरी तत्परता के साथ तैनात रहेगी।
आग लगी आकाश में झड़ झड़ पडत अंगार संत ना होते जगत में तो जल मरता संसार संत शब्द रूप होते हैं और अंत में शब्द में ही समा जाते हैं | पूज्य परम संत गुरुबख्श सिंह मैनेजर साहिब जी 30 जुलाई 1998 को अपना जिस्मानी चोला छोड़कर शब्द रूप में समा गए थे | रूहानियत के बादशाह पूज्य परम संत मैनेजर साहिब जी का जन्म 21 नवम्बर 1915 को गाँव सलाना(जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब) में सरदार चनन सिंह जी के घर हुआ था | बाल्याकाल में माता जी का देहांत होने के कारण आपका लालन-पालन ननिहाल में हुआ | आपके नाना मुंशी नारायण सिंह जी का हजूर महाराज सावन सिंह जी से अथाह प्रेम था | इसलिए आपको 13 वर्ष की आयु वर्ष 1928 में ही उनसे नाम दान की दीक्षा मिल गई | आपने FA करने के बाद पहले नाभा स्टेट में जंगलात ऑफिसर और बाद में दिल्ली क्लॉथ में बतौर मैनेजर काम करने लगे और इस दौरान आपका तबादला सिरसा हो गया | वहाँ आपका सम्पर्क शाह मस्ताना बलोचिस्तानी जी से हुआ और उन्होंने आपके अन्दर रूहानियत की ज्योत प्रज्वलित करवाई और “मैनेजर” का रूहानी खिताब भी बख्शा | तत्पश्चात आपने अपना जीवन सेवा और सिमरन में समर्पित कर दिया | 18 फरबरी 1966 को आपने डेरा जगमालवाली की नींव रखी, उस समय यह एक वीरान और रेतीला इलाका था | लेकिन आपकी भक्ति से आज डेरा जगमालवाली रूहानियत का केन्द्र बन चूका है | अक्सर आपके मुखारबिंद से प्यार से कहे हुए शब्द – “सोचो ! सोच लो, क्या साथ जाएगा....ओ बेईमान !” दिल को छु लेते थे और बहुत ही प्यारे लगते थे | प्यार से आपका “ओ बेईमान !” कहकर बुलाना बेहद मीठा लगता था, जिसमें प्रेम और अपनापन झलकता था | आपकी शिक्षा का सार था कि “ अगर मालिक को मिलना है तो पहले संतों से मिलो |” ब्रह्म बोले काया के ओल्हे, काया बिना ब्रह्म क्या बोले ? सभी युगों में रूहें संतों के जरिए ही मालिक की दरगाह में गई हैं | सबका मालिक एक है और उसको मिलने का जरिया भी एक है | इसी मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हुए 30 जुलाई 1998 को आप अपना कीमती जिस्मानी चोला छोड़कर शब्द रूप में समा गए थे | पूर्ण संत शब्द रूप होते हैं | शब्द और नाम दो चीज़ें हैं, परन्तु अन्दर उनका एक ही रूप है, इसलिए उनका हुक्म मानना व उनके वचनों में रहना ही सच्ची गुरु भक्ति होती है और इससे जीव अपने घर सचखंड पहुँच सकता है |
*📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार* हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.07.2026 @ सुबह 6.05 बजे जारी... अगले तीन घंटो में सिरसा जिला व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
बच्चे के अपहरण मामले में कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा अब मानव तस्करी करने लग गए है अपराधी *सरकार व पुलिस क्या कर रही है बीओ आज शुक्रवार को कालांवाली में कालांवाली के कांग्रेस के विधायक शीशपाल केहरवाला वार्ड नंबर 5 में रविवार को बच्चे के अपहरण मामले में पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल जाना व परिजनों से बात की। वही उसके साथ-साथ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज कालांवाली हल्का में अपराधी लोग नशा तस्करी के साथ-साथ मानव तस्करी पर उतर आए हैं और सरकार व पुलिस क्या कर रही है। यह बात हमारी समझ से परे है । उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर मौखिक रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री व सरकार के नुमाइंदों से बात हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। विधायक ने कहा कि एक 11 साल के बच्चे के साथ स्प्रे डाल करके अपहरण की कोशिश करना बहुत बड़ी घटना है लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है ।उन्होंने तुरंत प्रभाव से थाना प्रभारी से बात करी और परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस मामले में पुलिस कप्तान व हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे । गौर करने वाली बात है कि रविवार के दिन राजेंद्र कुमार का बेटा अंकुश वर्मा घर के पास खेल रहा था तो दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने स्प्रे उसके मुंह पर मारी जो उसकी आंखों में गई जिससे आंखें खराब हो गई और अपहरण करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रहा कि वह अपहरण करने में कामयाब नहीं हो पाए। अब बच्चे का इलाज चल रहा है वही राजेंद्र कुमार ने कहा कि इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है उन्होंने पुलिस कप्तान में प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि न्याय मिले
JANTA REPORTER
हरियाणा में 1442 सरकारी कर्मचारी आज होंगे रिटायर, 1 सितंबर को मिलेगा वेतन
हरियाणा सरकार के 1442 कर्मचारी आज 31 अगस्त सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 सितंबर मंगलवार को पे-डे यानी वेतन दिवस रहेगा। कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।
.
#Haryana #HaryanaNews #RetirementUpdate #HaryanaGovernment #GovernmentEmployees #PayDay #SalaryDay #31August #1September #LatestNews #BreakingNews #JantaReporter #हरियाणा #हरियाणान्यूज #रिटायरमेंट #सरकारीकर्मचारी
1 month ago | [YT] | 3
View 0 replies
JANTA REPORTER
हरियाणा में बारिश का दौर जारी! 14 जिलों में अलर्ट 🚨 सिरसा में सुबह से फुहारें, गर्मी से मिली राहत
हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और आज 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा शहर में सुबह से हल्की बारिश की फुहारें देखने को मिल रही हैं। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है। 🌧️❄️
बारिश की बूंदों से लोगों के चेहरे खिले नजर आए। मौसम में आई ठंडक ने लोगों को गर्मी से राहत की सांस दी। हरियाणा के मौसम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें। ☔🌦️
.
.
.
.
#HaryanaWeather #HaryanaNews #RainAlert #WeatherUpdate #Sirsa #SirsaNews #HaryanaBreaking #BreakingNews #RainInHaryana #Monsoon #बारिश #हरियाणा #सिरसा #मौसम #WeatherNews #LatestNews #ViralNews #TodayNews #JantaReporter
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
JANTA REPORTER
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर हिसार पुलिस की व्यापक तैयारियां
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस
बरवाला-जींद मार्ग पर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
हिसार। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा आमजन को भी न्यूनतम असुविधा हो।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, हुड़दंग, नियमों की अवहेलना अथवा कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिसार पुलिस पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखेगी।
*बरवाला-जींद मार्ग पर रहेगा विशेष यातायात प्रबंध*
एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि बरवाला बाईपास-जींद रोड (खेड़ी चौपटा होते हुए जींद जाने वाला मार्ग) पर कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 07 अगस्त 2026 से इस मार्ग पर भारी वाहनों (Heavy Vehicles) का आवागमन ( आना व जाना ) पूर्णतः बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि जींद की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को बरवाला से बनभोरी होते हुए उचाना के रास्ते जींद की ओर भेजा जाएगा और जींद से बरवाला आने वाले भारी वाहनो को जींद उचाना बनभोरी से होते हुए बरवाला की और भेजा जाएगा । इस बारे पुलिस अधीक्षक जींद और हांसी से पत्राचार किया गया है । वाहन चालक पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन योजना का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
• कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क के बाईं ओर निर्धारित लेन का ही प्रयोग करें।
• डीजे की ऊंचाई वाहन की बॉडी से अधिक न रखें, ताकि बिजली के तारों से दुर्घटना की संभावना न रहे।
• किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्ति न बैठाएं।
• सभी यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें।
• डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें।
• तलवार, फरसा, गंडासा, हॉकी, अवैध हथियार अथवा किसी भी प्रकार के घातक हथियार यात्रा में साथ न रखें।
• शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर यात्रा न करें।
• यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखें तथा कचरा न फैलाएं।
• आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखें।
• बिना साइलेंसर अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखा साइलेंसर) वाली मोटरसाइकिल का प्रयोग न करें। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*कांवड़ शिविर आयोजकों के लिए निर्देश*
• कांवड़ शिविर लगाने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य है।
• शिविर मुख्य सड़क अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग से सुरक्षित दूरी पर लगाए जाएं ताकि यातायात बाधित न हो।
• वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें।
• शिविरों में पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करें तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
• अग्निशमन एवं प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखें।
*वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी*
• कांवड़ यात्रा मार्गों पर वाहन धीमी गति एवं सावधानीपूर्वक चलाएं।
• कांवड़ियों के जत्थे को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
• पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
• शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
• पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, हुड़दंग मचाने अथवा पुलिस द्वारा जारी वैध निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा एक आस्था, श्रद्धा एवं अनुशासन का पर्व है। सभी श्रद्धालु, शिविर आयोजक, वाहन चालक एवं आमजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। हिसार पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए 24 घंटे पूरी तत्परता के साथ तैनात रहेगी।
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
JANTA REPORTER
आग लगी आकाश में झड़ झड़ पडत अंगार
संत ना होते जगत में तो जल मरता संसार
संत शब्द रूप होते हैं और अंत में शब्द में ही समा जाते हैं | पूज्य परम संत गुरुबख्श सिंह मैनेजर साहिब जी 30 जुलाई 1998 को अपना जिस्मानी चोला छोड़कर शब्द रूप में समा गए थे |
रूहानियत के बादशाह पूज्य परम संत मैनेजर साहिब जी का जन्म 21 नवम्बर 1915 को गाँव सलाना(जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब) में सरदार चनन सिंह जी के घर हुआ था | बाल्याकाल में माता जी का देहांत होने के कारण आपका लालन-पालन ननिहाल में हुआ | आपके नाना मुंशी नारायण सिंह जी का हजूर महाराज सावन सिंह जी से अथाह प्रेम था | इसलिए आपको 13 वर्ष की आयु वर्ष 1928 में ही उनसे नाम दान की दीक्षा मिल गई | आपने FA करने के बाद पहले नाभा स्टेट में जंगलात ऑफिसर और बाद में दिल्ली क्लॉथ में बतौर मैनेजर काम करने लगे और इस दौरान आपका तबादला सिरसा हो गया | वहाँ आपका सम्पर्क शाह मस्ताना बलोचिस्तानी जी से हुआ और उन्होंने आपके अन्दर रूहानियत की ज्योत प्रज्वलित करवाई और “मैनेजर” का रूहानी खिताब भी बख्शा | तत्पश्चात आपने अपना जीवन सेवा और सिमरन में समर्पित कर दिया | 18 फरबरी 1966 को आपने डेरा जगमालवाली की नींव रखी, उस समय यह एक वीरान और रेतीला इलाका था | लेकिन आपकी भक्ति से आज डेरा जगमालवाली रूहानियत का केन्द्र बन चूका है |
अक्सर आपके मुखारबिंद से प्यार से कहे हुए शब्द – “सोचो ! सोच लो, क्या साथ जाएगा....ओ बेईमान !” दिल को छु लेते थे और बहुत ही प्यारे लगते थे | प्यार से आपका “ओ बेईमान !” कहकर बुलाना बेहद मीठा लगता था, जिसमें प्रेम और अपनापन झलकता था |
आपकी शिक्षा का सार था कि “ अगर मालिक को मिलना है तो पहले संतों से मिलो |”
ब्रह्म बोले काया के ओल्हे, काया बिना ब्रह्म क्या बोले ?
सभी युगों में रूहें संतों के जरिए ही मालिक की दरगाह में गई हैं | सबका मालिक एक है और उसको मिलने का जरिया भी एक है | इसी मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हुए 30 जुलाई 1998 को आप अपना कीमती जिस्मानी चोला छोड़कर शब्द रूप में समा गए थे | पूर्ण संत शब्द रूप होते हैं | शब्द और नाम दो चीज़ें हैं, परन्तु अन्दर उनका एक ही रूप है, इसलिए उनका हुक्म मानना व उनके वचनों में रहना ही सच्ची गुरु भक्ति होती है और इससे जीव अपने घर सचखंड पहुँच सकता है |
2 months ago | [YT] | 40
View 3 replies
JANTA REPORTER
*📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार*
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.07.2026 @ सुबह 6.05 बजे जारी... अगले तीन घंटो में सिरसा जिला व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
2 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
JANTA REPORTER
📢पे डे-💸हरियाणा सरकार के 1253 कर्मचारियों की आज रिटायरमेंट
हरियाणा प्रशासनिक सेवा और सरकारी विभागों में बड़ा फेरबदल!
आज यानी 'पे डे' (Pay Day) के दिन हरियाणा सरकार के 1253 कर्मचारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त (Retire) हो रहे हैं। दशकों तक राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन कर्मचारियों को उनके अंतिम कार्य दिवस पर सम्मानजनक विदाई दी जा रही है।
.
.
.
.
#HaryanaNews #PayDay #RetirementNews #HaryanaGovernment #SarkariEmployee #BreakingNewsHaryana #HaryanaUpdates #GovtJobsHaryana #SarkariNaukri #ViralNews
2 months ago | [YT] | 4
View 0 replies
JANTA REPORTER
कॉकरोच जनता पार्टी की इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी लगाकर कहा गया कि अभी तो हमने स्टार्ट किया है.....
#news
3 months ago (edited) | [YT] | 4
View 0 replies
JANTA REPORTER
कालांवाली में 19 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर व महात्मा फुले जयंती समारोह
#news #newsupdate
6 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
JANTA REPORTER
बच्चे के अपहरण मामले में कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा अब मानव तस्करी करने लग गए है अपराधी *सरकार व पुलिस क्या कर रही है बीओ आज शुक्रवार को कालांवाली में कालांवाली के कांग्रेस के विधायक शीशपाल केहरवाला वार्ड नंबर 5 में रविवार को बच्चे के अपहरण मामले में पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल जाना व परिजनों से बात की। वही उसके साथ-साथ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज कालांवाली हल्का में अपराधी लोग नशा तस्करी के साथ-साथ मानव तस्करी पर उतर आए हैं और सरकार व पुलिस क्या कर रही है। यह बात हमारी समझ से परे है । उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर मौखिक रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री व सरकार के नुमाइंदों से बात हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। विधायक ने कहा कि एक 11 साल के बच्चे के साथ स्प्रे डाल करके अपहरण की कोशिश करना बहुत बड़ी घटना है लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है ।उन्होंने तुरंत प्रभाव से थाना प्रभारी से बात करी और परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस मामले में पुलिस कप्तान व हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे । गौर करने वाली बात है कि रविवार के दिन राजेंद्र कुमार का बेटा अंकुश वर्मा घर के पास खेल रहा था तो दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने स्प्रे उसके मुंह पर मारी जो उसकी आंखों में गई जिससे आंखें खराब हो गई और अपहरण करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रहा कि वह अपहरण करने में कामयाब नहीं हो पाए। अब बच्चे का इलाज चल रहा है वही राजेंद्र कुमार ने कहा कि इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है उन्होंने पुलिस कप्तान में प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि न्याय मिले
1 year ago | [YT] | 6
View 2 replies
JANTA REPORTER
Baba ji
1 year ago | [YT] | 14
View 0 replies
Load more