Rudrapur News

“वाहन चोरों ने समझा था कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे देंगे, लेकिन एसएसपी अजय गणपति की सटीक रणनीति, तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और जनपद पुलिस की मुस्तैदी ने उनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।

एसएसपी अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का कमाल — 05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद

कोतवाली ट्रांजिट कैम्प एवं कोतवाली खटीमा पुलिस की अलग अलग कार्यवाहियों में बड़ी सफलता, वाहन चोरी के कई मुकदमों का हुआ सफल अनावरण

➡️ कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, पंतनगर एवं खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा

➡️ सुनसान स्थानों, बाजारों, जिम, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना

➡️ चोरी के वाहनों को झाड़ियों, कच्चे रास्तों एवं सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे आरोपी

➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई

#UKPoliceStrikeOnCrime
#udhamsinghnagarpolice

5 months ago | [YT] | 0