Tribal India Tv 

The Tribal India TV is an Indian Tribal Digital TV owned by Neon Film. It is the largest digital Tribal TV in India. In a short period, Tribal India TV has created benchmarks in innovation, impact, ratings, time spends, and viewer-support.

Tribal India TV has state-of-the-art digital connectivity and its Broadcast Centre covers an area of more than 12+ State in India.


For more visit:
website : www.tribalindiatv.com/
youtube :youtube.com/channel/UCev0...
Instagram: www.instagram.com/tribalindiatv/
Facebook : www.facebook.com/Tribal-India...
whatsapp: +91-9263940544

Install our app from play store:
play.google.com/store/apps/de...

Jharkhand Bureau
+91 - 92639 40544

Contact Us

Ronak Residency, Shop No. - 5A,
Plot No. - 29, Sector - 20, Roadpali,
Kalamboli, Navi Mumbai - 410218

Contact No. - +91 92639 40544

Email Id. -tribalindiatv@gmail.com
neonfilms@yahoo.com

Jharkhand Bureau
+91 - 92639 40544


Tribal India Tv

#राष्ट्रपति से अलग #आदिवासी धर्म कोड सहित #संवैधानिक अधिकारों की मांग

#रायपुर, -- सर्व आदिवासी समाज के #अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम एवं #पूर्व मंत्री देव कुमार धान के नेतृत्व में #आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने #राजभवन, रायपुर में #राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी #जनगणना में अलग आदिवासी धर्म कोड, आदिवासी समाज को #यूसीसी से पृथक रखने, #पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने तथा #ग्राम सभाओं को पूर्ण अधिकार देने की मांग की। खनन एवं औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आदिवासियों के विस्थापन, बस्तर में भूमि बंदोबस्ती, विस्थापित आदिवासियों के पुनर्वास तथा #नक्सल मामलों में लंबे समय से जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों के मामलों की जांच कर रिहाई की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग भर्ती, स्थानीय भर्ती तथा आय सीमा से जुड़े विषयों पर भी अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने #केंद्र एवं #राज्य सरकारों द्वारा #आदिवासियों को दिए गए संवैधानिक अधिकारों के पालन की समीक्षा की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में देवकुमार धान (पूर्व मंत्री, झारखंड एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत), अकबर राम कोर्राम, बी.एस. रावटे, विनोद नागवंशी, भुवन कोर्राम, विश्वनाथ ताना जी वाकड़े, निपोन सुटिया सहित विभिन्न राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि शामिल थे।

#राष्ट्रपति महोदया ने आदिवासियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासीयत की #रक्षा के लिए #एकजुट होकर कार्य करने की बात कही और एवं संबंधित मांगों पर गंभीरता से विचार करने का #आश्वासन दिया।

#PresidentOfIndia #adwasicode #TribalCulture #TribalAffairs #raipur #chatisgarh #jharkhand #VoiceOfTribals #tribalindiatv #FacebookPage #ShareThisPost #follower #highlightseveryone

15 hours ago | [YT] | 23

Tribal India Tv

#रांची #दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए #ट्रैफिक व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं

इस वर्ष #दुर्गा पूजा का मुख्य त्योहार दिनांक-11.10.2026 से 21.10.2026 तक मनाया जाना प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर #रॉची शहर के प्रमुख #मार्गों में #यातायात व्यवस्था इस प्रकार से होगी :-

#durgapuja #trafficpoliceranchi #TrafficRules #ranchipolice #festival #ShareThisPost #awerness #highlight #followerseveryone #ranchi #jharkhand

1 week ago | [YT] | 17

Tribal India Tv

#बाबा के जाने के बाद #माँ ही मेरी सबसे #बड़ी छाँव थीं। आज वह #छाँव भी #प्रकृति की गोद में #समा गयीं।

#माँ.... #हेमंत सोरेन

#मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की #माता जी रूपी सोरेन का आज #निधन हो गया
#दिवंगत पद्मभूषण #दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्म पत्नी थी

पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली

#विनम्र श्रद्धांजलि #अंतिम जोहार

#HemantSoren #JMM #DishomGuru #NEMRA #RupiSoren #shrdhanjali #antimjohar #jharkhand #cmojharkhand

2 weeks ago | [YT] | 413

Tribal India Tv

#चेन छिनतई करने वाले #कुख्यात गिरोह पर #राँची पुलिस का शिकंजा

#कोढ़ा गैंग के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, 40 से अधिक मामलों में संलिप्तता का खुलासा #मुठभेड़ में एक घायल

राँची:--- शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राँची पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोढ़ा गैंग से जुड़े तीन कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने राँची जिले में करीब एक दर्जन चेन छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में आर्म्स एक्ट, लूट और छिनतई समेत 40 से अधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

पिछले दिनों राँची शहर में चेन छिनतई की लगातार घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने सभी संबंधित कांडों की गहन समीक्षा की थी। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर चेन छिनतई की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को बरियातू थाना क्षेत्र एवं मेसरा ओपी क्षेत्र में हुई चेन छिनतई की घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा संदिग्ध अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान 4 अक्टूबर को पुलिस ने तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया।

#हथियार बरामदगी के दौरान #फायरिंग, एक #अपराधी घायल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रिंग रोड के समीप चुट्टू गांव के आसपास हथियार छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस टीम जब हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर वहां पहुंची, तभी तीनों में से एक आरोपी आकाश यादव उर्फ रंगीला ने बरियातू थाना के हवलदार रविन्द्र कुमार से कथित रूप से पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, स्थिति को देखते हुए बरियातू थाना प्रभारी ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आकाश यादव उर्फ रंगीला के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे अन्य दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किए हैं और संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

#राँची के अलावा कई जिलों में #वारदात का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी कथित रूप से कोढ़ा गैंग से जुड़े हैं। इन पर झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में आर्म्स एक्ट, लूट और छिनतई सहित 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राँची के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और धनबाद में भी चेन छिनतई की घटनाओं में इनके शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें तथा छिनी गई सोने की चेन बरामद की हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं की भी जांच कर रही है।

बरामद सामान
होण्डा बाइक – 01
पल्सर बाइक – 01
देशी कट्टा – 01
कारतूस – 01
छीनी गई सोने की चेन – 04
सोने की आधी चेन – 01

पुलिस की इस कार्रवाई से राँची शहर में सक्रिय चेन छिनतई गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#RanchiPolice #JharkhandPolice #arrested #criminal #gangs #peace #सेवा ही लक्ष्य है

3 weeks ago | [YT] | 10

Tribal India Tv

#मुंडारी भाषा को संरक्षित और संवर्धन के लिए रविवार को #खूंटी में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया #मुंडारी भाषा को #संविधान के #आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु समाज के बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

#खूंटी के जिला परिषद #अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हमारी मुंडारी भाषा ही हमारी पहचान है, समय के साथ हमारी भाषा के प्रति सजग और सतर्क नहीं होंगे तो आने वाले दिनों में मुंडारी भाषा इतिहास के पन्नों में समेट कर रह जाएगा उन्होंने जोर देखकर कहा कि आने वाली पीढ़ियां मुंडारी भाषा से अनभिज्ञ है, मुंडा समाज के कई परिवार आज मुंडारी नहीं बोल पाते हैं, और ना ही समझ पाते हैं जबकि #धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी तब वह अपनी भाषा मुंडारी ही बोला करते थे और उनकी रणनीति उनकी गतिविधियों की जानकारी अंग्रेजों को नहीं हो पाती थी क्यूंकि अंग्रेज़ मुंडारी भाषा नहीं जानते थे।
आप सभी से विनम्र निवेदन है , कि मुंडारी भाषा को बचाने के लिए हम सबको छोटे बड़े कार्यक्रमों में गांव में कहीं भी जाते हैं तो अपनी भाषा को बोलचाल में शामिल करें और स्कूलों में कॉलेज में भी मुंडारी भाषाओं की पढ़ाई हो #ग्राम सभा की बैठक हो या कोई अन्य भी बैठक हो तो ज्यादा से ज्यादा मुंडारी भाषा को बोलचाल में शामिल करें निश्चित तौर पर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के गवर्नर और महामहिम राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन दे ताकि हमारी मुंडारी भाषा को संरक्षित किया जा सके

#khunti #zilaparishadkhunti #mundarilanguage #awerness #meeting #jharkhand #mundatribes

3 weeks ago | [YT] | 13

Tribal India Tv

#गोल्डेन बेटियां

#एशियन गेम्स 2026 में #भारतीय महिला हॉकी टीम ने #गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया इस टीम के हिस्सा रही #झारखंड की चार बेटियों ने #मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की #मुख्यमंत्री ने बेटियों का मुंह मीठा कराया अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया मौके पर गांडेय की #विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही और उन्होंने भी झारखंड की बेटियों को शुभकामनाएं दी बधाई दी

#झारखंड की माटी की #बेटियों को ढेर सारी #बधाई

#AsianGames2026 #HockeyIndia #goldmedal #HemantSoren #jharkhand #ProudMoment #iprdjharkhand #ShareThisPost #higlights

3 weeks ago | [YT] | 67

Tribal India Tv

#सुदेश महतो के साथ फुटबॉल के मैदान से गूंजा मानवता का संदेश, #नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटे दिग्गज

#सिलीगुड़ी- नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और पुनर्वास के लिए सुकना ग्राउंड में ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 के तहत आयोजित इस मैच में *झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए*। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद जयंतो रॉय ने किया, जबकि नेपाल के चीफ कमिश्नर भी मौजूद रहे।

मैच में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज *पद्मश्री बाइचुंग भूटिया* सहित अजय सिंह, जोस रामिरेज वैरेटो, मंजीत सिंह, अल्बर्टो डिकोना, मेहताब हुसैन, मोहम्मद नबी, संग्राम और असीम विश्वास समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन का उद्देश्य नेपाल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना और उनके पुनर्वास में सहयोग करना था। मैच से प्राप्त राशि पुनर्वास कार्यों में देने की पहल की गई। सुदेश महतो की मौजूदगी ने आयोजन में झारखंड की सहभागिता को भी प्रमुखता दी।

#floods #nepal #help #football #Siliguri #SudeshMahto #bichungbhutia #ajsu

4 weeks ago | [YT] | 14

Tribal India Tv

#दुखद खबर

#ग्रामीण विकास मंत्री #दीपिका पांडे सिंह की #बेटी तृषा की सड़क दुर्घटना में #मौत कर में सवार अन्य की भी हुई मौत

#गुरुवार को सुबह जमशेदपुर रोड NH में #भीषण दुर्घटना की खबर आते ही #शोक की लहर दौड़ गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित सत्ता पक्ष विपक्ष के विधायक मंत्रीगणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया

1 month ago | [YT] | 34

Tribal India Tv

#ट्राइबल इंडिया टीवी #voice of tribals परिवार की ओर से आप सभी #सम्मानित दर्शकों को #करम पर्व की ढेर सारी #शुभकामनाएं

#johar 🙏
#karamparb #tribalfestival #TribalCulture #triballife #tribalaffirs #VoiceOfTribal Tribal India TV #SharePost #FacebookPage #followerseveryone #india

1 month ago | [YT] | 69

Tribal India Tv

#तोरपा में #महिला कृषि सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा
#महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी, #जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने बढ़ाया उत्साह

#खूंटी :---तोरपा में महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद #अध्यक्ष मसीह गुड़िया #मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर #जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि गांव और समाज को आर्थिक रूप से सशक्त किए बिना विकसित भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने महिलाओं की #आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और खुशहाल समाज के निर्माण पर जोर दिया।

#महिला समूहों की ओर से मड़ुवा, हल्दी, जैविक खाद और विभिन्न पौधों की नर्सरी सहित कई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। जिप अध्यक्ष ने सभी #स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के कार्यों की #सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में #उपप्रमुख संतोष कर, जिप सदस्य सोशांति कोनगाड़ी, मुखिया शिशिर तोपनो, स्वाति कुमारी, रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद रहीं

#khunti #torpa #mahilasamuh #agriculturalmachinery #zilaparishadkhunti #WomenEmpowerments #jharkhand

1 month ago | [YT] | 11