यह चैनल विद्यार्थियों को एग्जाम गाइडेंस उपलब्ध करवाने,क्वालिटी टीचिंग व बुक सलेक्शन में सहायता करने हेतु बनाया गया है। खास तौर से इसमें इतिहास विषय को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए भी इसमें विशेष वीडियो उपलब्ध करवाए जाते हैं। इतिहास में UPSC, NET-JRF, PGT 1st Grade, 2nd Grade, REET, स्कूल शिक्षा 9-12 आदि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कई कोर्स यूट्यूब चैनल पर और कई हमारी App पर History 360 पर उपलब्ध हैं। आप UPSC, UGC NET, PGT/First Grade, 2nd Grade,TGT आदि एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं या कक्षा 6 से 12 का इतिहास पढ़ना चाहते हैं तो इस चैनल की प्लेलिस्ट में History videos और Book Reviews निश्चित ही आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। चैनल पर इतिहास की 100 से अधिक व शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पुस्तकों के रिव्यू भी उपलब्ध हैं। मेरी ईमेल ID - exam@history360.net है, हमारी App प्ले स्टोर से History 360 लिख कर सर्च करें । हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़कर भी आप डेली प्रश्नों की सीरीज और इम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स जान सकते हैं।
Helpline No- 78330-78360 Whatsapp Only
History 360
उत्तर प्रदेश TGT परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ध्यान दें कि एग्जाम 2 माह बाद है। इस दौरान आप अपने मैटर को रिवाइज करें और प्रश्नों का अभ्यास करें। GS में करंट के लिए कोई एक बुक पढ़ें।
यह जो भर्ती के नाम पर वीडियो बनाकर 199 से 999 रु में आपको भांति-भांति के बैच बेचने का प्रयास कर रहे हैं उनसे बचें।
एग्जाम से 2 महीने पहले बैच जॉइन करने वाले स्टूडेंट्स को भी मैं मूर्ख ही कहूँगा। आपको मेरी बात बुरी लगे तो लगने दो, सच्चाई यही है। यह कोचिंग करने का सही समय नहीं है, न ऑनलाइन न ऑफलाइन।
10 hours ago | [YT] | 47
View 7 replies
History 360
UP TGT 2026
12 hours ago | [YT] | 50
View 9 replies
History 360
आज शाम को जयपुर में उपलब्ध। जोधपुर, सीकर, कोटा व कुछ अन्य जगह में कल दोपहर में उपलब्ध। बाकी शनिवार तक सब जगह आ जायेगी। ऑनलाइन ऑर्डर अधिक हैं तो सेलर्स आपको शुक्रवार व शनिवार को डिस्पैच कर देंगे। आपके पास कोई भी आधुनिक भारत की पुस्तक हो- भले थ्योरी हो या ऑब्जेक्टिव, यह सिर्फ ऑब्जेक्टिव होने के बावजूद अपनी बेहतरीन व्याख्याओं के कारण आपको उन सभी से अधिक असरदार, प्रामाणिक व पढ़ने में रुचिकर लगेगी। बाकी जानकारी के लिए पहला कमेंट देखें।
2 days ago | [YT] | 175
View 30 replies
History 360
आजकल तो मैंने बुक रिव्यू का कार्य लगभग छोड़ ही दिया है। जब पूरी तल्लीनता से करता था, तब मैंने एक बात नोटिस की कि जो स्टूडेंट्स हर वीडियो के नीचे कमेंट्स करते थे कि फलाँ बुक का और रिव्यू करो, उन दो का कम्पेरिजन करो, चारों का एक साथ कम्पेरिजन करो...उनको पढ़ने से कोई मतलब नहीं होता।
वह सिर्फ यही सब देखते रहते हैं, उनमें से कुछ बेवजह किन्हीं शिक्षकों के फैन बन जाते हैं और हर जगह उनके लिए गीत गाते, कभी डिफेंड करते घूमते हैं। वह टिककर कोई बुक नहीं पढ़ सकते।
उन्हें आप एक बढ़िया बुक बता दो, वह 2 दिन बाद मार्केट में नई आई एक बुक के बारे में कहेंगे कि उसका रिव्यू करो, फिर कहेंगे इनका कम्पेरिजन करो....जबकि पढ़ी उन्होंने पहली बुक भी नहीं है।
अगर आप में से भी कोई ऐसा करता है तो आप बस कमेंट करने को ही कार्य समझ कर भले करते रहो, नौकरी की उम्मीद नहीं है।
पढ़ने वाले अपनी किताब चुनकर पढ़ने लगते हैं, रोज-रोज यह नहीं देखते कि बुक बदल लूं, वो टीचर बढिया आ गया, वो बुक नई आ गई, वो दो मास्टर लड़ लिए.. चलो एक लिए मैं तलवार उठा लेता हूँ आदि आदि...
3 days ago | [YT] | 272
View 35 replies
History 360
किताबें आपको वहाँ ले जाती हैं जहाँ आप नहीं जा सकते।
कल रात पंजाब से विद्यार्थी मनदीप का मैसेज आया है कि वह खुद और उसका दोस्त गगनदीप 5वीं और 14वीं रैंक से पंजाब में लेक्चरर सलेक्ट हुए हैं।
आधुनिक तब स्टॉक में नहीं थी इसलिए बाकी तीनों बुक लेकर गए, गूगल ट्रांसलेट की मदद लेकर हिंदी से पंजाबी में कन्वर्ट कर-करके पूरी बुक्स पढ़ी।
फिर दो और छात्राओं के मैसेज आये कि वो रैंक 22, रैंक 46 से पंजाब में लेक्चरर सलेक्ट हो गई हैं।
पंजाब तक इतने विद्यार्थी सलेक्ट होकर मैसेज कर रहे हैं, मुझे ही नहीं पता था यह सब बुक पढ़ते हैं।
अभी पीछे NET रैंक 1 पुलकित गोयल ने बताया कि वो History 360 बुक पढ़कर गया। जुलाई में मध्यप्रदेश से असिस्टेंट प्रोफेसर में रैंक 1 मोनू बघेल ने मैसेज किया कि सर मैं आपकी बुक पढ़कर गया।
मुझे पता भी नहीं होता ज्यादातर स्टूडेंट्स का कि कौन-कौन बुक पढ़ रहा है। पर विद्यार्थी परिणाम आने पर जरूर खुशी साझा करते है।
ऑब्जेक्टिव बुक लिखने से कोई लेखक नहीं हो जाता, यह मैं जानता हूँ। बस इतनी खुशी है कि एक साधारण से शिक्षक व संकलनकर्ता के रूप में मेरी बुक इतनी दूर-दूर तक विद्यार्थियों को पसंद आती हैं।
4 days ago | [YT] | 148
View 32 replies
History 360
आधुनिक भारत वस्तुनिष्ठ पुस्तक राजस्थान में गुरुवार-शुक्रवार को और राजस्थान से बाहर निम्नलिखित स्टोर्स पर शनिवार तक पहुँच जाएगी-
द बुक शॉप (दिल्ली)
प्रेम मैगजीन डिस्ट्रीब्यूटर, कमला नगर (दिल्ली)
ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर, (दिल्ली)
बी3 बुक्स (इंदौर)
दिव्यांश बुक डिपो (उज्जैन)
सरस्वती स्टोर (ग्वालियर)
जायसवाल बुक डिपो,कटरा चौराहा (इलाहाबाद)
गौरव, बालाजी, सुनील, केशरी बुक डिपो (इलाहाबाद)
आजाद बुक डिपो,अमीनाबाद (लखनऊ)
राजू मैगजीन सेंटर, लंका (वाराणसी)
श्री नाथ जी कम्पीटिशन हब (आगरा)
यूनिवर्सिटी बुक डिपो एण्ड स्टेशनर्स, आदित्य पैलेस, तेजगढ़ी गढ़ रोड, (मेरठ)
ऑनलाइन बुक्स के लिए प्री बुकिंग कर सकते हैं। आधुनिक प्रिंटिंग के लिए भेज दी गई है।
5 days ago | [YT] | 182
View 59 replies
History 360
1st ग्रेड के बाद 2nd ग्रेड के रिजल्ट देखकर आप नहीं समझे हैं तो मैं पुनः बता देता हूँ। RPSC की तो मनमानी है वो है ही, उससे अधिक आपके 40% न लाने का कारण वो अध्यापक हैं जो आपको कठिन पेपर और बदलते पैटर्न के नाम पर डराकर इतनी बड़ी-बड़ी किताबें + मूल किताबें बता देते हैं कि आप बार-बार रिवीजन तो दूर दो बार भी उनको ढंग से नहीं पढ़ पाते।
3rd ग्रेड के लिए स्कूल बुक्स + नॉर्मल गाइड पढ़ें। उतनी ही बड़ी बुक लें जितनी को आप बार-बार अच्छे से रिवाइज कर सकें। (नॉर्मल गाइड का आशय है जिसमें ठूस-ठूस कर सामग्री न भरी गई हो।)
2nd ग्रेड में स्कूल बुक्स+ नॉर्मल साइज गाइड। उदाहरण के लिए इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र के भाग में कठिन प्रश्न आएँ तो आने दो....उन कठिन प्रश्नों के चक्कर में प्रत्येक पार्ट की मोटी बुक्स ले लोगे तो बुक का लेखक तो लिख देगा 95% कवर... 19/20 आदि आदि...लेकिन आपके 40% भी नहीं आएंगे। क्योंकि आपको वो याद ही नहीं होगी।
1st ग्रेड पेपर 1 - हर पार्ट की नॉर्मल साइज गाइड, राजस्थान भूगोल को एकदम पक्का करना, गणित-विज्ञान में NCERT 9-10 का भी सहयोग लेना
1st ग्रेड पेपर 2 (इतिहास) - हर पार्ट की नॉर्मल साइज की गाइड जैसे परीक्षा वाणी, सौरभ चौबे etc या नाथ पब्लिकेशन जैसी सिंगल गाइड + ऑब्जेक्टिव बुक। अलग-अलग काल की बुक पढ़ें तो रिवीजन के लिए आर्य कॉम्पिटिशन जैसी बुक रिवीजन के लिए या नोट्स बनाएँ। कोचिंग कर रहे हैं तो नोट्स+ऑब्जेक्टिव बुक। ऑब्जेक्टिव बुक आपको जो पसंद आये ले सकते हैं, मैं अपनी बुक्स के लिए सिर्फ इतना कह सकता हूँ कि न्यूनतम थ्योरी बुक या कोचिंग नोट्स के साथ इन ऑब्जेक्टिव को पढ़ लोगे तो आपका सलेक्शन हो जाएगा।
अध्यापकों के दावे के अनुसार बुक्स से 95% सवाल आ रहे हैं और विद्यार्थियों के 40% भी नहीं आ रहे हैं तो इसका कारण आपको क्या लगता है? विद्यार्थी को स्वयं ही बेसिक समझदारी होनी चाहिए। इसलिए अपनी पाठ्य सामग्री चुनो और पढ़ना शुरू करो, यूट्यूब-फेसबुक-टेलीग्राम पर सब अधिक से अधिक कमाने (लूटने) के लिए प्रचार प्रसार है। यह सब मत देखो और अपनी तैयारी करो।
1 week ago | [YT] | 466
View 59 replies
History 360
Coming Soon...
दिवाली की छुट्टियों में यह भी आ जाएगी। इसी के साथ चारों बुक का काम समाप्त हो जाएगा।
आधुनिक तो अगले सप्ताह आ ही जाएगी। इंडियन हिस्ट्री में किसी भी सामान्य थ्योरी बुक/नोट्स के साथ इन ऑब्जेक्टिव को पढ़ लेना आपको कुछ और पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। एक-एक प्रश्न की व्याख्या खुद की है, चुन-चुन कर ऑथेंटिक बुक्स का इस्तेमाल हुआ है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश स्टेट या केंद्र के PGT/AP एग्जाम या NET सबके लिए कारगर हैं, पढ़ेंगे तो जानेंगे।
विश्व इतिहास वाली राजस्थान फर्स्ट ग्रेड/AP के लिए तो 100% कारगर होगी ही, इसके अलावा जहाँ भी आधुनिक विश्व के इतिहास के ज्यादा प्रश्न आते हैं वहाँ इसकी हेल्प ले सकते हैं।
किताबें पढ़िए, खूब मेहनत कीजिए। मेरी एक भी वस्तुनिष्ठ बुक आपके पास नहीं है तो सब एक साथ न खरीदकर एक भाग खरीदें जैसे अब आधुनिक, फिर संतुष्ट हों तो ही बाकी भाग खरीदें।
पहले से अच्छी किताबें हैं और आप उनसे संतुष्ट हैं तो उन्हीं को पढ़ें और न खरीदें।
शुभकामनाएँ💐
1 week ago | [YT] | 256
View 37 replies
History 360
Modern India Objective 2nd Edition Coming Soon.... सबसे ज्यादा डिमांड इसी की है।
2 weeks ago | [YT] | 306
View 37 replies
History 360
History 360 प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक व विश्व इतिहास वस्तुनिष्ठ पुस्तकों से हाल ही में आयोजित हुई मध्यप्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पूछे गए सभी प्रश्नों की पीडीएफ बनाकर डिटेल्स टेलीग्राम पर डाल दी हैं
2 weeks ago | [YT] | 212
View 31 replies
Load more