We’re living in the age of revolutionary social media where everyone is a journalist in their own selves but, what makes a change when it comes to an authorized news platform is the credibility of the news source. We INDEPENDENT BHARAT are starting this news channel with a commitment to ensure the credibility of our content, so as to make sure the readers can rely on the content, facts, and figures.

Despite being a news, entertainment gossips platform we believe in publishing creative content too, which makes it even more interesting for the viewer.

नमस्कार ! दोस्तों, आपका स्वागत है हमारे YouTube Channel I. Bharat News में, इस चैनल के माध्यम से हमारी टीम आपको दैनिक घटनाक्रम की सभी गतिविधियों से अवगत कराएगी। देश में कब, कहां और कैसे घटनाएं घटित हो रही हैं, इस पर हमारे टीम के कई सदस्य आपके लिए निरंतर वीडियो लाते रहेंगे।इसके अलावा आप हमसे, Telegram, Instagram, Facebook and Twitter पर जुड़ सकते हैं ।
#Independent_Bharat
#ibharatnews24
#ibharatnews
#i_bharat_news
#I_BHARAT_NEWS



I.Bharat News

3 years ago | [YT] | 2

I.Bharat News

#ब्रेकिंग....

इन्दौर - पिकनिक स्पॉट पर 15 दिन का बैन...

इंदौर: कलेक्टर मनीष सिंह ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पिकनिक स्पॉट चोरल डैम, पाताल पानी, सीतला माता फाल, मेंहदी कुण्ड, तिंछाफाल, कजलीगढ़, वाचू पांइट, जानापाव कुटी और काला कुण्ड आदि स्थानों पर आम लोगों का आना जाना 15 दिन यानी 31 अगस्त तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मौसम विभाग ने जिले में अगले 15 दिनों तक भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

#Indore #Indorenews #picnicspot #Choraldam #Patalpani

4 years ago | [YT] | 0

I.Bharat News

*स्वयंसेवक सदा तत्पर...*

धार जिले के धामनोद क्षेत्र में कारम बांध की घटना पूरे सप्ताह भर सुर्खियों में रही है। अचानक आई इस आपदा के कारण समीपवर्ती संपूर्ण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को अपने घरों को छोड़ परिवार सहित अन्य जगहों पर आश्रय लेना पड़ा । यही नहीं हाइवे NH3 भी बंद हो जाने के कारण हजारों यात्रियों को अप्रत्याशित रूप से धामनोद ही रोक जाना पड़ा, ऐसे में इन सभी समाज बंधुओं के सामने आश्रय, भोजन और चिकित्सा इत्यादि की समस्या विकट हो चली थी। ऐसे में संघ के स्वयंसेवक योजनाबद्ध रूप से सहायता हेतु मैदान में उतरे। बांध स्थल से लगा कर धामनोद में बनाए गए विभिन्न आश्रय स्थलों तक जो भी आवश्यकता हुई वहां स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया। नगर में जगह जगह जा कर रोटी एकत्रीकरण के द्वारा भोजन की व्यवस्था लगाई गई। आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सभी स्वयंसेवक रात और दिन अभी भी डटे है। संघ के ये निस्वार्थ स्वयंसेवक प्रशासन के उन लोगों का भी ध्यान रख रहे हैं जो बांध स्थल पर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं
इस महत कार्य के लिए, नगर की अन्य समाजसेवी संस्थाएं भी सहयोग हेतु तत्पर हुई है। वास्तव में समाज के इस सामूहिक एवं स्वप्रेरित आपदा प्रबंधन के कार्य से, न केवल इस बड़ी त्रासदी को आसानी से सम्हाला जा सका बल्कि प्रशासन भी बांध नियंत्रण के अपने कार्य को सहजता से कर सका।

*पीयूष शर्मा*

4 years ago | [YT] | 0

I.Bharat News

https://youtu.be/nwen-sTEQb0

हीरा नगर थाना के स्कीम न. 136 में आये दिन हो रही है बाईक चोरी...चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की नही हो रही है रात्रि गस्त, रहवासियों के रोष...हीरा नगर और लसूडिया थाना के स्कीम न. 136 में हो रही हर दिन बाईक चोरी...रहवासी देंगे पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन, कॉलोनी में नही हो रही है पुलिस गस्त |

4 years ago | [YT] | 2