!! ओम नमो नारायणाय !!
Swami Ashutoshanand is the revered Mahamandleshwar of 'Kailash Math', a sacred center in Kashi, Varanasi for Vedic learning and spirituality. He leads 'Kailash Math Gurukulam', where hundreds of students receive Vedic education, preserving the rich heritage of Sanatan Dharma. A renowned preacher of Shrimad Bhagwat Katha, Shiv Mahapuran, Ram Katha, Bhaktmal Katha and Geeta Pravachan, he continues to guide people on the path of righteousness.
Swami ji excelled in academics and was served as an assistant professor, but his deep devotion to spirituality led him to renounce worldly life at a young age. He dedicated himself to the study of 'Nyaya and Vedanta' philosophy, earning numerous awards in Shastrarth (scriptural debates). His contributions to spirituality and education have been recognized by Prime Minister Narendra Modi.
For any type of information or queries please contact us:
Contact No.- 9511118747
Email: help@kailashmath.org
Swami Ashutoshanand
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और
बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक
महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं"
.
.
.
#विजयादशमी #दशहरा #विजयादशमीकीशुभकामनाएं #सत्यकीविजय #जयश्रीराम #सनातनधर्म
20 hours ago | [YT] | 47
View 1 reply
Swami Ashutoshanand
Registration Link: yatra.kailashmath.org/
2 days ago | [YT] | 25
View 1 reply
Swami Ashutoshanand
नवरात्रि में सिर्फ 9 चौपाइयाँ सुन लें | नवदुर्गा के संपूर्ण पाठ का फल पाएं !!
https://youtu.be/2Zq-RZBFRXM
4 days ago | [YT] | 83
View 2 replies
Swami Ashutoshanand
श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार एवं महंताई अभिषेक 🙏🌸
परम पूज्य स्वामी जी की धर्ममाता श्रीमती नूनू देवी जी के गोलोक गमन के उपरांत आयोजित त्रयोदशी संस्कार में पूज्य महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पावन अवसर पर महाराज जी के सानिध्य में भावपूर्ण सत्संग का आयोजन हुआ। दिवंगत पुण्यात्मा की चिर शांति एवं मोक्ष की कामना के साथ ब्राह्मण भोजन कराया गया तथा यथाशक्ति दान-दक्षिणा प्रदान की गई।
इसी अवसर पर आश्रम की सुदीर्घ परंपरा एवं व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया गया। पूज्य स्वामी जी द्वारा स्वामी रविशंकरानंद जी महाराज का वैदिक रीति से आश्रम के नए महंत पद पर विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ और उन्हें आश्रम की समस्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि माता जी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा नवनियुक्त महंत जी आश्रम की सेवा एवं आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
ॐ शांति! शांति! शांति! 💐
#श्रद्धांजलि #त्रयोदशीसंस्कार #आध्यात्मिकसेवा #आश्रमपरंपरा #सेवाभाव #संस्कार #OmShanti #SanatanDharma #Satsang
1 week ago | [YT] | 70
View 1 reply
Swami Ashutoshanand
|| Swami Ashutoshanand ||
🙏 पूज्य श्री स्वामी आशुतोषानंद जी महाराज की आगामी कथाएँ 🙏
.
.
.
#स्वामीआशुतोषानंद #आगामीकथा #श्रीमद्भागवतकथा #भागवतकथा #सनातनधर्म
1 week ago (edited) | [YT] | 79
View 5 replies
Swami Ashutoshanand
1 week ago | [YT] | 138
View 0 replies
Swami Ashutoshanand
परम श्रद्धेय पूज्य स्वामी जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस का विश्राम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
आज की पावन कथा में पूज्य स्वामी जी ने अधर्म के नाश के प्रतीक 'कंस वध' का मार्मिक प्रसंग सुनाया और उसके पश्चात प्रभु श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के 'दिव्य रुक्मणी विवाह' की कथा का रसपान कराया।
रुक्मणी विवाह के पावन प्रसंग पर संपूर्ण पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व मंगल गीतों के साथ इस उत्सव को धूमधाम से मनाया।
आइए, इस पावन कथा के अंतिम पड़ाव में भी प्रभु के दिव्य चरित्रों का श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
जय श्री कृष्ण! राधे-राधे! 🙏🌺
#ShrimadBhagwatKatha #RukminiVivah
#photos. #ytposts #photooftheday#गयाजी #GayaJi #GayaNews
1 week ago (edited) | [YT] | 125
View 2 replies
Swami Ashutoshanand
परम पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन सान्निध्य में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा के पंचम दिवस की कथा पूर्ण श्रद्धा, भाव एवं भक्तिमय वातावरण के साथ विश्राम को प्राप्त हुई।
आज पूज्य स्वामी जी महाराज ने अपने अमृतमयी मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की अत्यंत मनोहारी और दिव्य लीलाओं का रसपान कराया।
कथा के मुख्य प्रसंग:
श्री कृष्ण बाल लीला एवं माखन चोरी: यशोदा नंदन की बाल सुलभ चंचलता और ब्रज गोपियों के प्रेम का वर्णन।
चीर हरण (वस्त्र हरण) लीला: गोपियों के समर्पण, अहंकार नाश और आत्मा-परमात्मा के मिलन का गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य।
गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग: इंद्र के मान-मर्दन की कथा, गिरिराज गोवर्धन की महिमा और प्रकृति संरक्षण का पावन संदेश।
कथा श्रवण कर उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और संपूर्ण प्रांगण "राधे-राधे" और "गिरिराज धरण की जय" के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
आप सभी श्रद्धालु घर बैठे इस अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।
#ShrimadBhagwatKatha #KrishnaLeela #MakhanChori #ChirHaran #GoverdhanPooja
1 week ago | [YT] | 91
View 0 replies
Swami Ashutoshanand
परम पूज्य स्वामी जी के मुखारविंद से अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का पावन सत्र अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में विश्राम को प्राप्त हुआ।
आज की कथा में पूज्य स्वामी जी ने प्रभु के नृसिंह अवतार, हिरण्याक्ष एवं हिरण्यकशिपु के उद्धार का मार्मिक प्रसंग सुनाया। साथ ही, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राकट्य और लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य प्रसंग श्रवण कराया।
"नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के दिव्य जयघोष से संपूर्ण कथा पंडाल गुंजायमान हो उठा और सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में झूम उठे।
आप सभी धर्मप्रेमी बंधु सपरिवार कथा के आगामी सत्रों में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
#श्रीमद्भागवतकथा #कृष्णजन्मोत्सव #रामजन्म #भक्तिरस #आध्यात्मिकप्रवचन
#photos. #ytposts #photooftheday
2 weeks ago | [YT] | 96
View 1 reply
Swami Ashutoshanand
आप सभी को पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
.
.
.
#इंदिराएकादशी #एकादशी #एकादशीव्रत #भगवानविष्णु #सनातनधर्म
2 weeks ago | [YT] | 124
View 0 replies
Load more