नमस्कार दोस्तो,
आपका हमारे यूट्यूब चैनल राजस्थान चौपाल में बहुत बहुत स्वागत है इस चैनल के जरीए हम आपको राजस्थान में घट रही ताजा घटनाओं से रूबरू कराने की कोशिश करते हैं साथ ही आपके अपने इस चैनल से आपको वायरल न्यूज और फैक्ट से जुड़ी हर घटना सबसे पहले पहुंचाने की कोशिश करते हैं इसलिए घट रही हर घटनाओं से रूबरू होने के लिए कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद!
For News 8741098707
Rajasthan Chopal
ओमला और अनिला को पुलिस ने धमकाया ! सारे सोशल मीडिया कलाकार पहुंचे SP के पास
चूरू। सोशल मीडिया कलाकारों से जुड़े एक मामले को लेकर चूरू में विवाद गहरा गया है। राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी के सदस्यों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सदर पुलिस पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स को कथित रूप से डराने, धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने पूरे मामले की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कम्युनिटी के ख्याली सहारण और बनवारीलाल गोस्वामी ने ज्ञापन में बताया कि 23 अगस्त 2026 को उनके साथी सोशल मीडिया क्रिएटर ओम ने पाकिस्तान के एक इनफ्लुएंसर अदनान को लेकर टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी।ज्ञापन के अनुसार, कुछ लोगों ने पोस्ट पर आपत्ति जताई।
इसके बाद 24 अगस्त को सदर थाना चूरू से फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा गया।कम्युनिटी का दावा है कि ओम ने तत्काल पोस्ट हटा दी। इसके बाद माफी मांगने के लिए कहा गया, जिस पर उन्होंने माफी की पोस्ट के साथ बाद में माफी का वीडियो भी जारी किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस के अधिकारी सोशल मीडिया कलाकार अनिल खारिया को उनके घर से थाने ले गए।कम्युनिटी के अनुसार, अनिल बार-बार अपनी गलती पूछते रहे और उन्होंने स्वयं थाने आने की बात भी कही, लेकिन उन्हें कथित तौर पर घर से ही ले जाया गया।इसी दौरान सोशल मीडिया क्रिएटर ओम को भी थाने बुलाया गया।
इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने आरोप लगाया कि दोनों कलाकारों को पुलिस थाने में उनके परिवार और परिचितों के सामने अपमानित किया गया।ज्ञापन के अनुसार, दोनों को सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाकर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया गया और धमकियां दी गईं।
कलाकारों ने आरोप लगाया कि उनका सोशल मीडिया चैनल बंद करवाने तथा एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने पूरे मामले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया कि जांच के दौरान यदि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इस मामले में सोशल मीडिया कलाकारों की ओर से लगाए गए आरोप सामने आए हैं। पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#ChuruNews
#RajasthanNews
#SocialMediaNews
#BreakingNews
#ViralNews
2 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
Rajasthan Chopal
झुंझुनू के नेवी जवान के परिवार की मौत की गुत्थी उलझी, आखिरी मैसेज ने बढ़ाया रहस्य
नमस्कार, आप देख रहे हैं राजस्थान चौपाल।
झुंझुनू के ककराना गांव के रहने वाले नेवी जवान पूरणमल मेहरा, उनकी पत्नी ओमा और दो मासूम बच्चों की मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही फ्लैट से चार शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और इस मामले की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है।
लेकिन अब इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से ठीक पहले पूरणमल ने अपनी मां के मोबाइल पर एक आखिरी मैसेज भेजा था।
इस मैसेज में लिखा था—
“आओ हमारी डेड बॉडी लेकर जाओ।”
महज पांच शब्दों का यह मैसेज 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे भेजे जाने की बात सामने आई है। परिवार को जब अगले दिन इस मैसेज की जानकारी हुई और परिजन फ्लैट पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
फ्लैट के अंदर पूरणमल, उनकी पत्नी ओमा और दोनों बच्चे मृत मिले।
पुलिस इस आखिरी मैसेज को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है। आखिर पूरणमल ने यह मैसेज क्यों भेजा? क्या उन्हें पहले से पता था कि कुछ बड़ा होने वाला है? क्या यह मैसेज घटना की पहले से बनाई गई योजना की ओर इशारा करता है? या फिर यह तनाव की स्थिति में भेजा गया आखिरी संदेश था?
इन सवालों के जवाब अभी पुलिस जांच में तलाशे जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच पारिवारिक और वैवाहिक विवाद की स्थिति थी। वहीं पूरणमल के तनाव में रहने और इलाज चलने की बात भी सामने आई है। हालांकि इन तमाम पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
सबसे अहम बात यह है कि घटना से पहले मोबाइल फोन का डेटा डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से मोबाइल डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
अब पुलिस के सामने कई बड़े सवाल हैं—
आखिरी मैसेज क्यों भेजा गया?
मोबाइल का डेटा क्यों डिलीट किया गया?
घटना की शुरुआत कैसे हुई?
और क्या इसके पीछे सिर्फ पारिवारिक तनाव था या कोई और वजह भी थी?
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम, फोरेंसिक और अन्य जांच रिपोर्टों का इंतजार कर रही है। इसलिए इस मामले में किसी भी निष्कर्ष को अंतिम मानना जल्दबाजी होगी।
झुंझुनू के एक परिवार के इस दर्दनाक अंत ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। चार लोगों की मौत के पीछे की पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
राजस्थान और झुंझुनू की तमाम खबरों के लिए कृपया पेज फॉलो करे ओर जुड़े रहिए राजस्थान चौपाल के साथ। #JhunjhunuNews #RajasthanNews #BreakingNews #NavyFamilyMystery #RajasthanChaupal
2 months ago | [YT] | 9
View 1 reply
Rajasthan Chopal
🚨 सूरजगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 8.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार 🚨
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेरला के ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को 8 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी ने एक आवासीय भूखंड को व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तित करने और NOC जारी करने की एवज में परिवादी से भारी रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन किया और रविवार को सूरजगढ़ स्थित दीपक मेडिकोज पर ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत राशि के साथ दबोच लिया।
एसीबी ने आरोपी के कब्जे से पूरी ₹8.50 लाख की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
💬 भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की यह कार्रवाई प्रशासनिक तंत्र में साफ संदेश देती है कि रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#ACBAction #Surajgarh #Jhunjhunu #BreakingNews #RajasthanNews #BriberyCase #Corruption #ACBTrap #GramVikasAdhikari #Rajkumar #Berla #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #RajasthanBreakingNews #CrimeNews #NewsAlert #LocalNews #TrendingNews #PublicInterest
5 months ago | [YT] | 13
View 0 replies
Rajasthan Chopal
🚨 जयपुर: बीच सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों का 'परफेक्ट इलाज'! 🚨
जयपुर में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को प्रशासन ने ऐसा सबक सिखाया है कि उनकी रूह कांप जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद RTO और पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई:
🚫 लाइसेंस रद्द: दोनों आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त।
🚫 RC सस्पेंड: इस्तेमाल की गई बाइक का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड।
📑 5 चालान: बाइक बिना इंश्योरेंस और बिना PUC के दौड़ रही थी, जिस पर भारी जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन का यह कड़ा रुख स्वागत योग्य है। सड़कों पर बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल में है, सड़क पर नहीं।
👇 आपकी क्या राय है? क्या ऐसी सजा मनचलों के लिए काफी है? कमेंट में बताएं।
Note : यह जानकारी सोशल मीडिया के थ्रू ली गई है🙏
#Jaipur #Rajasthan #WomenSafety #RTOAction #CrimeNews #PinkCity #JaipurPolice #BetiPadhaoBetiBachao
6 months ago | [YT] | 4
View 0 replies
Rajasthan Chopal
🚨 मुस्तैदी और ईमानदारी की मिसाल 🚨
झुंझुनूं शहर में पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है 👏
दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मंडावा मोड़ पर ड्यूटी के दौरान यातायात कर्मी श्री मोहनलाल एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल श्रीमती संगीता (नं. 1127) और श्रीमती सरोज (नं. 1301) को सड़क के बीच एक पर्स मिला।
पर्स की जांच करने पर उसमें नगद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। पुलिस टीम ने जिम्मेदारी और तत्परता दिखाते हुए दस्तावेजों के आधार पर पर्स के असली मालिक की पहचान की और पूरा सामान सुरक्षित वापस सौंप दिया।
🙏 इस सराहनीय कार्य से आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
👏 ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सलाम!
#JhunjhunuPolice #ProudMoment #Honesty #PoliceWork #RajasthanPolice
6 months ago | [YT] | 24
View 0 replies
Rajasthan Chopal
🚨 ईमानदारी की मिसाल – रॉबिन सिंह 🇮🇳
कहते हैं, अगर देश में हर अधिकारी अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और निडरता से निभाए, तो विकास को कोई नहीं रोक सकता।
आज आरटीओ अधिकारी रॉबिन सिंह ने टोल टैक्स कंपनी पर 25 लाख रुपये का चालान काटकर यह साबित कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है।
ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी यदि हर विभाग में हों, तो सिस्टम अपने आप मजबूत होगा और देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
सलाम है रॉबिन सिंह जी को — आप जैसे अधिकारियों से ही व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आता है।
#RobinSingh
#ईमानदारी_की_मिसाल
#RTO_Action
#कानून_सबके_लिए_बराबर
#देश_का_गौरव
#निडर_अधिकारी
#sadalpurrto
#rtorobinsingh
#sadalpurtoll
#ChuruNews #HighwayAction #RTO #RoadSafety #राजगढ़_डूंगरगढ़ #RSBInfra #TransportDepartment #BigAction
#viral #cctv #footage #chori #yt #reelsviralシfb #reelsfacebook #fbpost #fbreelsfypシ゚ #fbviralpost2025シ #fbyシvideo #fbpost2025シ #fbphotopost2025シ #fbpost2025シfb #fbpost2025シfbreels #fblifestylechallenge #viralfbreelsfypシ゚ #viralfbpost2025シ #viralfbreelsfypシ゚viral2025 #viralfbreelsfyp #viralfbreelsfypviral #viralfbreels
#RajasthanNews #RajasthanUpdates #BreakingNewsRajasthan #RajasthanPolitics#HindiNews #MarwarNews
9 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Rajasthan Chopal
राजस्थान चौपाल से जुड़े सभी भाई बहनो को नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं, आगे भी हम पर ऐसे ही प्यार बनाए रखें 🙏🙏🙏
10 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Rajasthan Chopal
📍 NH-11 झुंझुनूं के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
आज सोमवार शाम झुंझुनूं में एनएच-11 नयासर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बाइपास की ओर से आ रही बैलेनो कार और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
🚗💥🚚
टक्कर इतनी भीषण थी कि
➡️ कार चकनाचूर हो गई
➡️ कार का बोनट लगभग 50 मीटर दूर जाकर गिरा
➡️ ट्रक सड़क किनारे दीवार तोड़कर एक प्लॉट में जा घुसा
👨🦽 कार चालक मंजीत भार्गव पुत्र दिनेश भार्गव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने बड़ी मशक्कत से कार का दरवाजा तोड़कर मंजीत को बाहर निकाला और निजी वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
🗣 प्रत्यक्षदर्शी आसिफ के अनुसार
> “ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने से दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। धमाके जैसी तेज आवाज हुई और कार के परखच्चे उड़ गए।”
⚠️ स्थानीय लोगों ने बताया कि
NH-11 का यह हिस्सा संकरे मोड़ और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले से ही जोखिम भरा माना जाता है।
शाम के समय बढ़ते ट्रैफिक में ओवरटेक की कोशिशें अक्सर हादसों का कारण बनती हैं।
🏥 डॉक्टरों ने बताया कि घायल गंभीर है, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचाने से बड़ा खतरा टल गया।
---
🙏 सभी वाहन चालकों से निवेदन है—सड़क पर ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बरतें। एक पल की लापरवाही पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
🚨 सुरक्षित चलें – जिंदगी अमूल्य है!
#झुंझुनूं #NH11Accident #RoadSafety #BreakingNews #सड़कसुरक्षा #AccidentUpdate #SafetyFirst
11 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
Rajasthan Chopal
महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई!
फाइनल मुकाबले के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
#INDWvsAUSW #WomensWorldCup2025 #TeamIndia
1 year ago | [YT] | 6
View 2 replies
Rajasthan Chopal
https://youtu.be/O-sxji4Iztk?si=e2A2x...
साथियो इस मूवी का राइटर ओर डायरेक्टर अपने नजदीकी गांव भावठड़ी सूरजगढ़ दिनेश किरार भाई हैं इसलिए भाई को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें चैनल को सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
Load more