Mirch Samwaad official

mirch samvad official
राष्ट्रीय हिंदी समाचार प्रसारित करता है
राजनैतिक जन समस्या खेल जगत फिल्म जगत अपराध
तथा ब्रॉडकास्ट आदि की सेवा उपलब्ध कराता है
जिसके प्रधान संपादक श्री अजय पांडेय है
2008 से पत्रकारिता जगत में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं
उन्होंने तमाम राष्ट्रीय चैनल में भी काम किया है जैसे समाचार प्लस साधना प्लस खबर फास्ट हिंदी खबर जनता टीवी ANB न्यूज़ चैनल
टाइम एट tv8 दर्शन समाचार जैसे चैनल में भी संपादक रह चुके हैं ग्लोबल भारत टीवी कई न्यूज एजेंसी में भी प्रिंट मीडिया में भी उत्तर केसरी वह आदि कई चैनलों में अपनी सेवा दी है
अब वह स्वतंत्र होकर मिर्च संवाद ऑफिशल चैनल प्रसारित कर रहे हैं


Mirch Samwaad official

दिनांक 01.11.2026


अति पिछड़ों पर अत्याचार के विरोध में लठ पूजन, मोहन प्रजापति ने दिलाई शपथ


उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर चौथा लठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने लठों पर कलावा बांधकर तिलक किया और पदाधिकारियों को हाथ में लठ देकर शपथ दिलाई।
मोहन प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में अति पिछड़े और दलित समाज के लोगों पर अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने में भेदभाव कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और बहन-बेटियों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अति पिछड़े वर्ग को संख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। समाज पर होने वाले शोषण के खिलाफ मोर्चा संघर्ष जारी रखेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रामपाल सिंह पाल, जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी, राकेश वालिया, इंद्रमल प्रजापति सहित मोर्चे के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

रिपोर्ट आशु शर्मा
जनपद एटा उत्तरप्रदेश


यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरचंदपुर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी

एटा। यातायात माह के अंतर्गत जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरचंदपुर मलावन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा उन्हें सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की शपथ दिलाई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी के जीवन पर भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।उन्होंने छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई।वहीं यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर भी अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट के महत्व से अवगत कराया गया, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने और गलत दिशा में वाहन संचालन से बचने की हिदायत दी गई।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा को केवल कानूनी बाध्यता न समझें, बल्कि इसे अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा का माध्यम बनाएं। 'जान है तो जहान है' और 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के संदेश के साथ लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर प्रभारी यातायात अब्दुल कादिर, निरीक्षक यातायात अनिल कुमार वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी द्विवेदी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

रिपोर्ट आशु शर्मा
जनपद एटा उत्तरप्रदेश


विनियमित क्षेत्र के विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता रखें अधिकारी : जिलाधिकारी

निर्माणाधीन बहुउद्देशीय सभागार की जांच के लिए समिति गठित, भवन मानचित्रों के ऑनलाइन निस्तारण और तकनीकी परीक्षण पर दिया जोर

एटा। विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में उसे पूरा कराया जाए।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कक्ष में विनियमित क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। इसमें संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, भवन मानचित्रों की स्वीकृति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी परीक्षण तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विनियमित क्षेत्र में स्वीकृत होने वाले भवन मानचित्रों का व्यवस्थित अभिलेख रखा जाए तथा उनके ऑनलाइन निस्तारण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए। अभियंताओं के रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों एवं भवन मानचित्रों से संबंधित पत्रावलियां अभियंताओं द्वारा तकनीकी परीक्षण किए जाने के बाद ही प्रस्तुत की जाएं, ताकि नियमानुसार कार्यवाही के साथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।बैठक में गेट संख्या-2 के निकट निर्माणाधीन बहुउद्देशीय सभागार की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने समिति को स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इसके अलावा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और निविदा प्रक्रिया का नियमानुसार पालन सुनिश्चित कराने के लिए उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में निविदा समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इसमें संबंधित अपर जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा सहायक कोषाधिकारी को शामिल किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विनियमित क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं पत्रावलियां प्रस्तुत करें। साथ ही व्यय की गई धनराशि के सापेक्ष उपभोग प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराएं, जिससे निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का सत्यापन किया जा सके। इसके आधार पर नियमानुसार अवशेष धनराशि अवमुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों से कोई समझौता न किया जाए। सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सहायक नगर नियोजक आगरा मंडल अस्मिता निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित अग्रवाल, जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मोहम्मद तारिक, जिला पंचायत के प्रतिनिधि तथा उपजिलाधिकारी एवं नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र एटा रविन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

32वीं जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ भव्य आयोजन
मिर्जापुर से संतोष गुप्ता की रिपोर्ट
मीरजापुर।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी गतिविधि 32 वे जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मंगलवार को साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहन्दी में किया गया। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि विमलेश कुमार त्रिपाठी प्राचार्य/उपनिदेशक डायट मिर्ज़ापुर, बबन मौर्या अर्थ एवं संख्या अधिकारी, राजकुमार दीक्षित जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात वा कालेज के डायरेक्टर राजेश्वर यादव ने मंचासीन अतिथियों को अंगस्ट्रोम स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया।
जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय एवं जय पी राय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम के उद्देश्य, प्रोजेक्ट मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकरी दी। डायट प्राचार्य विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक विधि से सोचने की क्षमता बढ़ाने में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान 69 विद्यालयों के 139 बाल वैज्ञानिको ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किये। बच्चो के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ सौरभ करुनमय, डॉ प्रमोद कुमार प्रजापति, प्रिन्सी पाण्डेय, डॉ कंचन पड़वाल, डॉ राजन कुमार, डॉ शरवन कुमार, डॉ गिरीश तंतुवे, डॉ अजित कुमार, डॉ एस एन सिंह, डॉ अमितोष कुमार, डॉ तुलसी रमन पी, डॉ जय पी राय, डॉ सौरभ ज़िंग्वे, डॉ सविता देवगन, डॉ एस के चंदेल, डॉ देव नारायण सिंह, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ पंकज कुमार ने किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बाल वैज्ञानिको का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चो को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताते हुए उनसे सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम में प्री स्टेट के लिए 11 प्रोजेक्ट चयनित किये गए। जूनियर वर्ग में आनंद दुबे प्रोजेक्ट माला स्कूल तुर्खान, आदित्य ज्योति सेंट मेरीज स्कूल मिर्ज़ापुर, आर्या सिंह सनबीम अकेडमी नॉलेज पार्क, अंजली प्रोजेक्ट माला स्कूल पटेहरा, शुभम उच्च प्राथमिक विद्यालय बन इमिलिया चयनित हुए। सीनियर वर्ग में आर्यन यादव वर्धमान पब्लिक स्कूल, इलमा फ़िरोज़ डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मनन सैनी सेंट मेरीज स्कूल, अन्या गलेन्हिल स्कूल चुनार, जिया मौर्या सुन्दर मुंदर जायसवाल नगर पालिका इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, कुशाग्र कृष्णय विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल अदालहाट चयनित हुए। चयनित सभी बाल वैज्ञानिको को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो गाइड टीचर जिनके प्रोजेक्ट पिछले वर्षो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए उनको प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निशा सिंह विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल, निधि सिंह कम्पोजिट स्कूल देवरी को सम्मानित किया गया। आलोक कुमार जौहरी एआरपी विज्ञान राजगढ़ को ब्लॉक में सबसे अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत कराने के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला उप/सह समन्वयक विमलेश कुमार आग्रहरी, कृष्ण कुमार अग्रहरी, डॉ शार्दुल विक्रम सिंह, वैशाली यादव, संस्कार यादव, राशि यादव एवं विद्यालय प्रबंधक राजेश्वर यादव, वेद प्रकाश दुबे ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

11 hours ago | [YT] | 1

Mirch Samwaad official

Kasganj : आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज प्रदेश में प्रथम, 125 में से मिले पूरे 125 अंक

लोकेशन, कासगंज
मोरध्वज कुमार,संवाददाता कासगंज

कासगंज। आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद कासगंज ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अक्टूबर माह की जारी रैंकिंग में कासगंज ने कुल 125 में से 125 अंक हासिल कर प्रदेश के सभी जनपदों को पीछे छोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिक तरीके से निस्तारण कराया गया। इसी का परिणाम रहा कि जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती रही। इस दौरान निस्तारण में सामने आ रही कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई एवं शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है, जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

मेहंदी हसन बागपत

सचित्र

महिलाओं के सम्मान की बात, सफर सिलेंडर ढोने वाली गाड़ियों में!

सड़क सुरक्षा के निर्देशों के बीच उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम में मालवाहक वाहनों से पहुंचाई गईं महिलाएं, राज्यमंत्री केपी मलिक के जवाब ने भी खड़े किए सवाल

बागपत। मंच पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बातें हो रही थीं, दीपावली पर मुफ्त गैस रिफिल का तोहफा दिया जा रहा था, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं के सफर का इंतजाम सवालों के घेरे में आ गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क रसोई गैस रिफिल योजना के कार्यक्रम में महिलाओं को गैस सिलेंडर ढोने वाले मालवाहक वाहनों में बैठाकर कलेक्ट्रेट लाया गया। यहां तक कि बंद बॉडी पिकअप में भी महिलाओं को बैठाकर लाया गया। सड़क सुरक्षा के दावों और निर्देशों के बीच सामने आई इस तस्वीर ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने को गैरकानूनी बताते हुए ऐसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं को इसी तरह के वाहनों से लाने की व्यवस्था किसने की? सवाल इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान और सुविधा देना था, लेकिन उनके सुरक्षित परिवहन का इंतजाम ही नजर नहीं आया।

इस मामले पर जब राज्यमंत्री केपी मलिक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी को सुविधा के अनुसार लाया गया था। उन्होंने जरूरत समझी होगी, इसलिए बैठकर आई होंगी। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि कभी-कभी मैं और सांसद जी भी किसी समूह के रूप में चलते हैं। हमारे भाई-बहन साथ होते हैं और चुनाव का दौर हो या कोई दूसरा मौका, जहां अवसर मिलता है, हम भी गाड़ी में चढ़ लिया करते हैं। यह कोई अपमान का विषय नहीं है। यदि कोई कमी महसूस हुई है तो आइंदा ध्यान रखेंगे कि महिलाओं को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

राज्यमंत्री के इस जवाब के बाद सवाल और गहरा गया है कि क्या मालवाहक वाहन में सफर करना सुरक्षित परिवहन का विकल्प हो सकता है? कार्यक्रम पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद महिलाओं को सुरक्षित तरीके से लाने के लिए अलग वाहनों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले तंत्र की इस चूक की जवाबदेही आखिर कौन लेगा?

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

गीता स्वामी आश्रम में भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। मिर्जापुर से संतोष गुप्ता की रिपोर्ट। मिर्जापुर। गीता स्वामी आश्रम में भव्य धर्म सभा का आयोजन हुआ।धर्म सभा में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्य पीठाधीश्वर अनंत श्री कमलेशानंद सरस्वती जी महाराज शामिल हुए।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए दिव्य पीठाधीश्वर अनंत श्री कमलेशानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज के कलियुग में यदि मनुष्य के पास सबसे बड़ी कोई पूंजी है तो वह है आस्था और विश्वास। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, कितने भी संकट आएं, लेकिन अगर मन में भगवान के प्रति सच्ची आस्था है तो मनुष्य हर संकट से पार पा सकता है।

महाराज जी ने बताया कि धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा सब क्षणभंगुर है, आज है और कल नहीं है। लेकिन जो आस्था है, जो विश्वास है, वह जन्म-जन्मांतर तक जीव के साथ रहता है और वही उसे सही मार्ग दिखाता है। हमारा सनातन धर्म हमें यही सिखाता है कि सत्य बोलो, धर्म के मार्ग पर चलो और भगवान पर अटूट विश्वास रखो।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य सच्चे मन से जय श्री राम और जय हनुमान का नाम लेता है तो उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। इसलिए मन में कभी निराशा नहीं लानी चाहिए, बल्कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ भगवान का स्मरण करना चाहिए।

गीता स्वामी आश्रम का महत्व बताते हुए महाराज ने कहा कि यह आश्रम आस्था का केंद्र है। यहां आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में इस आश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है।

11 hours ago | [YT] | 0

Mirch Samwaad official

रिपोर्ट आशु शर्मा
जनपद एटा उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन और खेत स्वामियों पर लगाया दो-दो लाख रुपये का जुर्माना

बिना अनुमति खेतों में मिट्टी का खनन कराने के दो मामलों में हुई कार्रवाई, कुल चार लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

एटा। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अपने खेतों में मिट्टी का अवैध खनन कराने के दो अलग-अलग मामलों में संबंधित खेत स्वामियों पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है। दोनों मामलों में कुल चार लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।प्राप्त जांच आख्या के अनुसार, तहसील एटा सदर के ग्राम पूरा परगना एटा सकीट निवासी अंगूरी देवी द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति मिट्टी का खनन कराया गया। वहीं, तहसील जलेसर के ग्राम जमालपुर गादुरी निवासी वीरपाल सिंह के खेत में भी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन कराए जाने की पुष्टि हुई है।प्रशासन की ओर से दोनों प्रकरणों में संबंधित खेत स्वामियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध अभिलेखों, जांच आख्या और संबंधित व्यक्तियों के जवाबों का परीक्षण किया गया। जांच में खनन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई।उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली-2021 के नियम-3 एवं नियम-58 के प्रावधानों के उल्लंघन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने दोनों खेत स्वामियों पर दो-दो लाख रुपये, कुल चार लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का अवैध खनन अथवा खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

11 hours ago | [YT] | 1

Mirch Samwaad official

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद की बैठक संपन्न मिर्जापुर से संतोष गुप्ता की रिपोर्ट
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला खाद्य विपणन अधिकारी, द्वारा कार्यशाला में धान क्रय नीति के प्रस्तरों के अनुसार धान खरीद पर चर्चा की गयी। जिसमें सभी संस्था प्रभारी/केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुये खरीद कार्य दिनांक 28 फरवरी, 2027 तक किये जाने के निर्देश दिये गये। केन्द्र प्रभारियों को एनॉमली के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल के साफ्टवेयर पर प्राविधान दिया गया है। धान क्रय केन्द्रों पर धान क्रय से सम्बन्धित एनॉमली डिडेक्ट होते ही उस क्रय केन्द्र की एनॉमली सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के सम्भाग स्तरीय अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध डैशबोर्ड पर दिखाई देगी, जिसकी जांच सम्भागीय स्तर के अधिकारी द्वारा स्वयं की जायेगी। और 24 घण्टे के अन्दर कार्यवाही करनी आवश्यक होगी। जांच पूर्ण होने पर उस अधिकारी द्वारा केन्द्र के संचालन सम्बन्धी निर्णय लिया जायेगा। यदि केन्द्र की गम्भीर शिकायत पायी जाती है तो जिलाधिकारी/सम्भागीय खाद्य नियंत्रक/क्रय एजेन्सी के मण्डलीय अधिकारी उक्त क्रय केन्द्र के खरीद का कार्य बन्द करके नया क्रय केन्द्र संचालित करायेंगे। इस हेतु एन०आई०सी० द्वारा पोर्टल पर व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त केन्द्र प्रभारी यह भी ध्यान रखे कि खरीदे गये धान को केन्द्र प्रभारियों द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा जायेगा। इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि धान खुले में न हो एवं उसे स्थान पर रखे जाये ताकि वर्षा होने से धान को क्षति न पहुंचे।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि धान खरीद में किसी भी प्रकार विचलन नहीं होना चाहिए। खरीद कार्य टोकन रजिस्टर के अनुसार केन्द्र पर उपस्थित होने वाले कृषकों द्वारा ही किया जायेगा न कि बिचौलियों/व्यापारियों द्वारा एवं केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसी भी दशा में 10 कि०मी० की दूरी से अधिक का धान क्रय नहीं किया जायेगा अपरिहार्य कारणों से जैसे कि उक्त गांवों से 10 कि०मी० के अन्दर में कोई क्रय केन्द्र नहीं है तो 15 कि०मी० तक दूरी के कृषकों का धान तौल कराया जा सकेगा और इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि अन्य जनपद की खरीद जनपद मीरजापुर में नहीं होगी चाहे वो जनपद सटा क्यों न हो अगर उक्त कार्य में कोई भी विचलन पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि केन्द्रों पर टोकन व्यवस्था के अनुसार ही धान खरीद किया जायेगा तौल केन्द्र पर ही होगी। केन्द्र प्रभारी द्वारा इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाये कि जानबूझकर केन्द्र पर धीमी गति से खरीद कार्य न किया जाये और किसी भी कृषक को तौल हेतु न तो परेशान किया जाये और न ही दौड़ाया जाये।
बोरों की उपलब्धता के बारे जिलाधिकारी को बोरे के उपलब्धता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि जनपद में कुल 2510 नया जूट गाँठ बोरा
उपलब्ध है, जिसमें सी०एम०आर० का प्रेषण किया जाना है एवं खरीद हेतु संस्थाओं द्वारा सम्बन्धित मिल्स से उपयोगी बोरा प्राप्त कर खरीद कार्य किया जाता है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आप यह सुनिश्चित कर ले कि आपके समस्त केन्द्रों खरीद हेतु पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हो बोरों की कमी के कारण खरीद कार्य बाधित न हो।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय, समस्त जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू० एवं यू०पी०एस०एस०, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, मीरजापुर एवं समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी शामिल हुये।

14 hours ago | [YT] | 1

Mirch Samwaad official

सहारनपुर समाचार

जोगेन्द्र कल्याण
फोटो समाचार

काल्पी बार अध्यक्ष अहिरवार की अपहरण कर निर्मम हत्या के विरोध में सहारनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
हत्यारों की गिरफ्तारी, परिवार को डेढ़ करोड़ मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

*सहारनपुर।* काल्पी के बार अध्यक्ष अहिरवार की अपहरण कर की गई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा ने कहा कि यह प्रदर्शन काल्पी के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में है। सरकार से हमारी मांग है कि उनके हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, उनके परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
पालम राणा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू किया जाए, जो कई राज्यों में लागू हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार इसे लागू करने में आनाकानी कर रही है। अगर प्रोटेक्शन एक्ट लागू हुआ होता तो शायद यह निर्मम हत्या न हुई होती।

उन्होंने बताया कि हत्या का कारण मुकदमे की पैरवी है। अधिवक्ता पैरवी करते हैं और एक पक्ष उन्हें अपना दुश्मन मान लेता है। फिलहाल तक जो जानकारी मिली है, वे किसी मुकदमे की पैरवी कर रहे थे, उसी को लेकर एक पक्ष उनसे रंजिश रखता था, यही हत्या का कारण सामने आया है।
अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा बोले - अहिरवार जी की अपहरण कर निर्मम हत्या की गई है... मुकदमे की पैरवी को लेकर रंजिश में हत्या की गई!

सरकार से मांग की - हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए... परिवार को डेढ़ करोड़ का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए!
साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू किया जाए... कई राज्यों में लागू है, यूपी में क्यों देरी? अगर एक्ट लागू होता तो हत्या न होती!
कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए,
*अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में कचहरी में कार्य बहिष्कार, पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह बोले - न्याय के प्रहरी ही सुरक्षित नहीं तो गरीब को न्याय कैसे मिलेगा
काल्पी बार अध्यक्ष की अपहरण कर हत्या, डेढ़ करोड़ मुआवजा, परिवार में नौकरी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
अधिवक्ता एसोसिएशन महासचिव चौधरी रणधीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि हमारे सीनियर साथी जो क्रिमिनल की प्रैक्टिस करते थे, उनका अपहरण कर हत्या कर दी गई। जो जानकारी मिली है, वे एक हत्या के केस में पैरवी कर रहे थे, उसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन पुरजोर मांग करती है कि हत्यारों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए, परिवार को डेढ़ करोड़ की मुआवजा राशि दी जाए और परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जो कई प्रदेशों में लागू हो चुका है, उसे उत्तर प्रदेश में भी तुरंत लागू किया जाए।
चौधरी रणधीर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग है, गरीबों, मजलूमों को न्याय दिलाने का काम करता है। यदि न्याय के प्रहरी के साथ ही इस तरह हत्याएं होने लगेंगी तो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति क्या रहेगी और गरीबों को न्याय कैसे मिल पाएगा। यह पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही है।
उन्होंने मांग की कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए।
काल्पी बार अध्यक्ष की हत्या के विरोध में सहारनपुर कचहरी में हड़ताल!
पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह बोले - हमारे सीनियर क्रिमिनल प्रैक्टिस करते थे... हत्या के केस में पैरवी कर रहे थे... उसी रंजिश में अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी!
मांग की - हत्यारों का जल्द खुलासा हो... परिवार को डेढ़ करोड़ मुआवजा और एक नौकरी मिले... प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत यूपी में लागू हो!
बोले - अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाते हैं... न्याय के प्रहरी ही सुरक्षित नहीं तो लॉ एंड ऑर्डर क्या रहेगा
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह जमाल साबरी रेखा रानी सौरभ जैन गौरव दीक्षित अनीता रानी सचिन खुराना रवि दत्त शर्मा दिलीप सेठ बिट्टू सहगल
अशोक कुमार पुंडीर ,चौधरी जमाल साबरी एडवोकेट, राकेश त्यागी,कादिर राणा अरुण चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे,

14 hours ago | [YT] | 1