BREAKING KHABARE

BREAKING KHABARE


BREAKING KHABARE

*मराठी फिल्म हरिओम से कोई डायलॉग हटाना या फ़िल्म को थिएटर से उतारना मुम्बई में आकर भेलपुरी बेचने का काम नहीं है : निर्माता हरिओम घाडगे ने दिया करारा जवाब*

14 अक्टूबर को रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘हरिओम’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने फिल्म के एक संवाद पर आपत्ति जताई है। फिल्म के इस संवाद पर विरोध किया जा रहा है। फिल्म में एक सीन में एक डायलॉग है कि यह अपना महाराष्ट्र है, तुम्हारा गांव नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इस संवाद को फिल्म से हटाने की मांग की है। ‘पुरुषोत्तम भैया, यह हमारा महाराष्ट्र है, तुम्हारा गांव नहीं है। अगर मराठियों की सटक गई तो हम तुम्हें महाराष्ट्र के नक्शे से मिटा देंगे।"
समाजवादी पार्टी ने मांग की कि फिल्म में उत्तर भारतीयों के बारे में गलत शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए।

निर्माता और फ़िल्म के हीरो हरिओम घाडगे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आजमी ने फ़िल्म हरिओम के संवाद को फ़िल्म से हटाने की मांग की है और कहा कि नहीं तो यह फ़िल्म सिनेमाघरों से उतार देंगे। फ़िल्म निर्माता और ऎक्टर हरिओम घाडगे ने करारा जवाब देते हुए कहा कि मराठी फिल्म हरिओम से कोई डायलॉग हटाना या फ़िल्म को थिएटर से हटाना इतना आसान नहीं है जितना मुम्बई में आकर भेलपुरी बेचना।
मुम्बई के दादर स्थित प्लाजा थिएटर में मराठी एकीकरण समिति के सहयोग से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके हरिओम घाडगे ने मीडिया वालों को इस बारे में बताया। यहां फ़िल्म का एक स्पेशल शो भी रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया।

निर्माता और फ़िल्म के हीरो हरिओम घाडगे ने बताया कि यह फ़िल्म एक काल्पनिक कथा है। हमने मराठी एकीकरण समिति के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि इस फ़िल्म में कुछ भी आपत्तिजनक संवाद नहीं है। फ़िल्म की कहानी, सिचुएशन के अनुसार हीरो या विलेन के डायलॉग हैं, लोग फ़िल्म देखें उन्हें एक बेहतर मराठी सिनेमा देखने को मिलेगा। यह एक काल्पनिक कथा है, उसपर कोई हंगामा करना बेमायने है। यह फिल्म समाज को, युवाओं को एक सन्देश देती है, इसमे कुछ भी ऑब्जेशन वाला सीन या डायलॉग नहीं है। फ़िल्म हरिओम कोंकण सहित महाराष्ट्र के कई सिनेमाघरों में सफलता से चल रही है।
उन्होंने यह भी घोषणा की है कि हरिओम 2 का सब्जेक्ट और कहानी तैयार है। इसका सीक्वेल मराठी, हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

फ़िल्म में छोटे भाई का रोल कर रहे गौरव कदम ने बताया कि मैंने इस पिक्चर में ओम का रोल किया है। दादा साहेब फाल्के ने फिल्मों की शुरुआत की, मराठी फिल्मों को वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके वह हकदार हैं। मराठी सिनेमा को सुबह के टाइम शो दिया जाता है शाम को नहीं दिया जाता है। फ़िल्म हरिओम में मैसेज दिया गया है कि अनाथालय में आप अपना बर्थडे मनाएं।

मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष प्रदीप सावंत ने बताया कि दादा साहेब फाल्के की एक फोटो हर सिनेमाघरों में लगाई जानी चाहिए। इस बारे में हम पूरे भारत मे मुहिम चलाने वाले हैं। हरिओम बहुत ही बढ़िया सिनेमा है, बेहतरीन एक्शन है।

हरिओम घाडगे ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेब से विनती है कि हमारी फ़िल्म को टैक्स फ्री करें।

प्लाजा थिएटर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिओम घाडगे, गौरव कदम, निर्देशक आशीष नेवालकर, वंदना मोरे (तारारणी ब्रिगेड), संजय यादव राव और प्रदीप सावंत उपस्थित रहे।

बता दें कि श्री हरि स्टूडियोज के बैनर तले बनी जबर्दस्त एक्शन मराठी फिल्म "हरिओम" दो भाइयों की स्टोरी पर बेस्ड है। फ़िल्म में हरिओम घाडगे ने बड़े भाई हरि का रोल किया है जबकि ओम के रोल को गौरव कदम ने निभाया है।
फ़िल्म हरिओम का कुशल निर्देशन आशिष नेवाळकर ने किया है।

हरिओम घाडगे का कहना है कि यह फ़िल्म मराठी मनुष्य की अस्मिता को दर्शाती है, एक मराठी आदमी क्या कर सकता है, यह इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे दो भाइयों के प्रेम को दिखाया गया है जो आज के समाज मे कम देखने को मिलता है। यह फ़िल्म लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर और मुख्य अभिनेता हरिओम घाडगे ने कहा कि दर्शक यह फ़िल्म परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फ़िल्म का संगीत काफी बेहतरीन है। इसकी कहानी, कंटेंट दिल को छूने वाला है। फ़िल्म हरिओम की विशेषता यह है कि इसमे जितने खतरनाक स्टंट्स हैं, वो सभी हम दोनों भाइयों ने खुद किए हैं, कहीं भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नही किया गया है। यह पहली ऐसी मराठी फिल्म है जिसके सभी एक्शन माइंड ब्लोइंग हैं। दो भाइयों की बॉन्डिंग, उनके बलिदान को दिखाया गया है। पिक्चर में युवा पीढ़ी के मोटीवेशन और प्रेरणा के लिए कई सन्देश हैं। मराठी में ऐसा स्टंट्स पहली बार देखा जा रहा है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हम दोनों एक्टर्स ने 8 महीने तक साथ मे प्रैक्टिस की। अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। युवाओं को यह फ़िल्म हमारी सभ्यता संस्कृति और हमारी जड़ों से जुड़े रहने की बात करती है।

*छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई*

3 years ago | [YT] | 3

BREAKING KHABARE

*The Monsoon song of the year, ‘Baarish Aayi Hai', featuring Karan Kundrra and Tejasswi Prakash, is out now & fans are in for a romantic treat*

*VYRL Originals drop their third Baarish song, ‘Baarish Aayi Hai', by Javed-Mohsin, sung by Stebin Ben and Shreya Ghoshal, featuring Karan Kundrra and Tejasswi Prakash*

*14th July, 2022*- Following the huge success of Baarish in 2020 and Baarish Ban Jaana in 2021, VRYL Originals returns with a whole new romantic rain song, "Baarish Aayi Hai." The song, sung by Stebin Ben and Shreya Ghoshal, features Karan Kundrra and Tejasswi Prakash, one of the most talked about couples in telly-town. The song's music is arranged and composed by the talented duo Javed-Mohsin, and it has written by Kunal Vermaa.

VRYL Originals has always delivered songs with emotionally charged storylines and stellar performances that have always touched our hearts, and this song is no different. Following the announcement of the third series of their very successful ‘Baarish’ song franchise, starring Karan and Tejasswi, last week, there has been a flurry of activity on social media trends with dedicated fans of both the actors, contributing to the online chatter.

The song, which was released today, takes us through a beautiful love story of a couple played by Karan Kundrra and Tejasswi Prakash, who are in a long-distance relationship and meet each other in their special location of Goa every year. The song is about the reunion of two hearts that are madly in love, against the backdrop of the beautiful beaches of Goa during the most romantic season of the year—monsoon. They meet, they spends some magical days together only to depart again. The pathos and pain plays along the romance of the rains. The chemistry between the actors is palpable and elevates the video to a new level.

*Talking about the song, Karan Kundrra says* "This song means a lot to me since it is a romantic song and was shot with someone special. Baarish Aayi Hai will surely be loved by all Tejran fans, and I'm certain they will give it their love . It was my first time working with VRYL Originals and I am doubly excited that my first rain song is with the team that has given us two big blockbuster rain songs earlier”

*Adding to this, Tejasswi Prakash says*, "Baarish Aayi Hai is the ideal song to celebrate love and passion in the beautiful season of monsoon. Javed-Mohsin has created a soulful melody and the lyrics penned by Kunaal Vermaa works its magic. Working with VRYL has been an incredible experience. The previous two Baarish songs from VYRL have done extremely well, and I'm excited to see how the audience reacts to Karan and my performance in this song!"

"It's been a long road with VYRL Originals, and it feels great to be a part of their monsoon series from its inception in 2020." Kunaal Vermaa's lyrics are always excellent, and they have complemented Javed-Mohsin's music very well. I hope this song with VYRL once again becomes the biggest monsoon song of the season," *says singer Stebin Ben*

*The most sensational singer, Shreya Ghoshal, says*, "Baarish Aayi Hai has a really lovely and deep beat to it that is likely to pick up your emotions. The song perfectly depicts romance and the monsoon. This tune will undoubtedly be on repeat this season.”

*Kunaal Vermaa, the lyricist, says*, "I’m super excited about this song, especially after my success with VYRL on the last two Baarish songs. I think that everyone who is a part of this song has done an amazing job. It is a perfect blend of romance and rain, which has been presented so beautifully with the best musicians and actors in the industry, totally justifying the grandeur of the song"

*The talented duo, Javed-Mohsin say* “This song has something special about it. We worked to make the song's melody as romantic as possible so that listeners might relate to it. We are so happy with the way the song has turned out. Shreya Ghoshal ma’am and Stebin Ben have done full justice to it. Kunaal Vermaa has penned down the lyrics .You'll find yourself humming the song as soon as you start listening to it. Like the last two songs, we hope to get a lot of love for this one as well.”

4 years ago | [YT] | 55

BREAKING KHABARE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ उदितराज ने एन .के.मूसवी को कोंग्रेस पार्टी में किया शामिल

दिल्ली - नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू कार्यालय में यूपी के छात्र नेता रहे एन .के.मूस्वी को परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।इस दौरान एन .के.मूसवी ने कहा कि देश की सब से पुरानी पार्टी में शामिल होकर अब मैं पूरे मेहनत और जिम्मेदारी से आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा।और उत्तर प्रदेश के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेंगे।और डॉक्टर उदित राज का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हु की वे मेरे जैसे छात्र नेता को पार्टी की सेवा करने का जो मौका दिया उस पर मैं खरा उतरूंगा और यूपी में कोंग्रेस को मजबूत करूँगा।पार्टी हम जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखुबी निभाऊंगा। बता दें कि यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले एन. के.मूसवी लम्बे वक्त से छात्र हित की लड़ाई लड़ते रहे है ।और पूरे यूपी के छात्रों और युवाओं में में मजबूत पकड़ रखते है।

4 years ago | [YT] | 35

BREAKING KHABARE

Met With The Official Bad Man Of Bollywood- Legendary Actor Gulshan Grover

4 years ago | [YT] | 56

BREAKING KHABARE

खेसारी - पवन के खास गीतकार आज़ाद सिंह का पहला गाना 'का हाल बा' 8 जनवरी को रिलीज होगा

भोजपुरी के दबंग स्टार खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू समर सिंह व प्रियंका सिंह जैसे स्टार गायको को अपनी कलम से सुपरहिट गाना देने वाले गीतकार आज़ाद सिंह पहली बार दर्शको के मनोरंजन के लिए गायक के रूप में आ रहे हैं। वे निर्माता/निर्देशक योगेश राज मिश्रा के IFA म्यूजिक वर्ल्ड के साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक धमाकेदार गाना लेकर आने को तैयार हैं, जिसका टाइटल है - का हाल बा। यह गाना 8 जनवरी को रिलीज होगा। इस गाने में आजाद सिंह पहली बार सिंगिंग और एक्टिंग करते नज़र आएंगे। आपको बता दें कि IFA म्यूजिक वर्ल्ड के जरिये आजाद सिंह और योगेश राज मिश्रा का अथक प्रयास रहा है कि दर्शकों के सामने कुछ ऐसे कंटेंट लाये जाएं, जिनसे भोजपुरी इंडस्ट्री के मान सम्मान की वृद्धि हो l

आज़ाद सिंह ने इस बारे में कहा कि वैसे तो बहुत सारे निर्देशक अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन योगेश राज मिश्रा का काम करने का कुछ अलग अंदाज है वह हमेशा कुछ ना कुछ नया ही ढूंढते रहते हैं और नया ही लोगों के सामने लाते रहे हैं। मैं खेसारी लाल यादव भैया के साथ बहुत पहले से रहा हूं परंतु उनके लुक और उनके सिनेमा का अंदाज जो बदला है वह मैंने पहली बार दबंग सरकार फिल्म में ही देखा है तब से मैं निर्देशक योगेश राज मिश्रा का फैन हो गया हूं l वे रहने वाले तो यूपी के हैं लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। पहली ही फ़िल्म दबंग सरकार के जरिये उन्होंने खेसारीलाल यादव को एक नया रूप दिया, जो अभी तक सब लोगों को पसन्द आ रहा है। एक दिन ऐसे ही स्टूडियो में कुछ गानों की मैडम ही दे रहा था और अचानक उन्होंने मेरी डमी सुना और मेरी डमी सुनते ही उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हारी आवाज बहुत अच्छी है। क्यों न हम इस पर काम करें। और उसी दिन उन्होंने ठान लिया और हमारे अंदर गायक का कॉन्फिडेंस भर दिया और मेरा सपना सच कर दिया। मेरे अंदर के कलाकार को आप सबके सामने पेश किया, वैसे तो सिंगिंग ही मेरा शुरुआत से सपना रहा है लेकिन उनके इस कॉन्फिडेंस से मेरा यह सपना आज पूरा होने वाला है lइसके लिए मैं योगेश राज मिश्रा का दिल से आभार प्रकट करता हूँ। वह मूडी तो बहुत है लेकिन दिल के बहुत अच्छे आदमी हैं और हर अच्छा निर्देशक मूडी ही होता है उन्हें हर चीज में महारत हासिल है।
आपको बता दें कि आज़ाद सिंह पहले पर्दे के पीछे रहकर काम किया करते थे और अब पर्दे पर आकर भोजपुरी इंडस्ट्री की सेवा करने को वे तैयार हैं। आज़ाद सिंह को गीतकार के रूप में सभी ने पसंद किया है अब उम्मीद है कि दर्शक उन्हें गायक के रूप में भी पसंद करेंगे । गायक के रुप में पर्दे पर लाने के लिए वो पूरा श्रेय वो योगेश मिश्रा को ही देते है आज़ाद सिंह ने अपने इस गाने को लेकर कहा कि गीत लिखना मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी सबके लिए लखता रहूंगा , साथ ही साथ खुद भी पर्दे पर गयक के रूप में नज़र आऊंगा। उम्मीद है जितना प्यार हमें गीतकार के रूप में मिलता है, उतना ही गायक के रूप में दर्शकों से मिलेगा। बांकी मैंने सबलोगो के लिये अच्छा ही लिखा है। उन सभी कलाकारों से अपने लिए प्रोत्साहन की उम्मीद करता है। योगेश राज मिश्रा ने कहा आज़ाद सिंह के अंदर सच मे एक अच्छा गायक है आप सब लोग उनको आगे बढ़ने में अपना सहयोग करें और हमने बेहद मेहनत की है। कई महीनों के संघर्ष के बाद जल्द ही वे गायक के रुप में सबके सामने होंगे। इस औसर पर समार सिंह ,संजय भूषण पटियाला ,पूजा सिन्हा और आयुषी दत्त तिवारी उपस्थित थे .

4 years ago | [YT] | 14

BREAKING KHABARE

आशीष सिंह बंटी की नए साल में फिल्म ''नरसंहार'' का फर्स्ट लुक आउट
----------------------------------------------------------------------------------
मुंबई 2 जनवरी 2020 ! आर आर एस मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ''नरसंहार'' का फर्स्ट लुक आउट हो चूका है जो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है ! फिल्म के पोस्टर में हीरो रॉकिंग स्टार आशीष सिंह बंटी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं ! फिल्म ''नरसंहार'' के निर्माता संजय कुमार मिश्रा से बात चित में बताया की फिल्म ''नरसंहार'' के रॉकिंग स्टार आशीष सिंह बंटी अच्छे अभिनेता के साथ अच्छे इंसान भी हैं और उनके साथ रोमांस करते हुए अलीशा अली खान साथ नजर आ रही है पोस्टर में ! फिल्म में एक्शन - रोमांस के साथ साथ कॉमेडी का भरपूर डोज है ! फिल्म जल्द रिलीज़ की जाएगी ! फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चूका है !

फिल्म के निर्माता संजय कुमार मिश्रा,निर्देशक प्रदीप आर शर्मा ,लेखक अखिलेश कुमार गौड,छायांकन विनोद शर्मा ,एक्शन श्रवण कुमार, संगीत पंडित सुभाष कनौजिया,गीत - सी.के. सिंह अनजान,विमल बावरा,मंगला सलोनी, डांस मास्टर प्रशून यादव और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है !

फिल्म के मुख्य कलाकार है आशीष सिंह बंटी,अलीशा अली खान,अखिलेश शिकारपुरी गौड,अनूप अरोरा ,सीपी भट्ट ,आलोक पांडे जौनपुरी ,शैलेश राय आदि है !

4 years ago | [YT] | 8

BREAKING KHABARE

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल ने मोहिनी घोष को कहा हैप्‍पी बर्थडे
----------------------------------------------------------------------
आज भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अदाकरा मोहिनी घोष का बर्थडे है। इस मौके पर भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने उन्‍हें जन्‍मदिन की ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी । साथ ही उनकी जिंदगी में खुशियों और तरक्‍की के लिए कामना भी की। इसके अलावा मोहिनी को फिल्‍म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्‍हें फोन कर बधाई दी। इसके बाद मोहिनी घोष ने खेसारीलाल यादव समेत सबों को धन्‍यवाद कहा। साथ ही उन्‍होंने आपने तमाम फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा भी किया। इसके अलावा उन्‍होंने सबों को न्‍यू ईयर की शुभकामनाएं भी दी।

वैसे बंगाली बाला मोहिनी घोष इस बार अपना जन्‍मदिन कोलकाता में ही अपने परिवार के साथ मना रही हैं, जहां उन्‍होंने एक मंदिर में जाकर पूरे परिवार के साथ पूजा – अर्चना की और ईश्‍वर से आशीर्वाद लिया। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए इसलिए भी खास हो जाता है कि यह साल के शुरूआत में आता है। आज मैं काफी एक्‍साइटेड हूं। मैंने आज ईश्‍वर से अपने साथ – साथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की उन्‍नति के लिए मां काली से प्रार्थना की।

बता दें कि मोहिनी घोष भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काफी चर्चित अदाकारा हैं। पिछले ही साल उनकी एक फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ खेसारीलाल यादव के साथ आई थी, जिसमें उनकी भूमिका को हर बार की तरह सराहना मिली थी। हालांकि वे भोजपुरी में अब तक कई फिल्‍में कर चुकी हैं और कई फ्लोर पर भी हैं, जो इस साल सिनेमाघरों में होगी।

4 years ago | [YT] | 17

BREAKING KHABARE

*उदयपुर के थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बनाया देशभक्ति गाना 'देश के रखवाले'*

उदयपुर, राजस्थान के कपासन थाने के थानेदार हिमांशु सिंह राजावत ने देशप्रेम को लेकर एक शानदार गाना 'देश के रखवाले' बनाया है, जो देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत है। हिमांशु का यह गाना कल्याण स्टूडियो ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में पुलिस की वीरता का बखान तो है ही, साथ ही उनकी मेहनत को भी बखूबी दर्शाया गया। इस गाने में हिमांशु आ अभिनय भी लोगों को पसंद आ रहा है।

लिंक : https://youtu.be/hqXZijAQRrs

हिमांशु सिंह राजावत उदयपुर के कपासन में बेहद लोकप्रिय हैं। ये सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और जनता के बीच ये खूब पसंद भी किये जाते हैं। हिमांशु अपने रूटीन काम के साथ काफी सोशल वर्क भी करते हैं। लोगों की मदद करने में इन्हें खूब मजा आता है। अक्सर हिमांशु किसी न किसी की मदद करते नज़र आते हैं। इस वजह से इन पर एक फ़िल्म भी बनी है। इसमें इनका ही किरदार है, जिसमें वे खुद नज़र आ रहे हैं। यह फ़िल्म भी जल्दी आने वाली है।

उससे पहले उनका यह खूबसूरत सा गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें श्यानु वैष्णव ने लिरिक्स दिया है। उनका ही संगीत है। निर्देशक प्रीतम टाक हैं।

4 years ago | [YT] | 8

BREAKING KHABARE

*30 दिसम्बर को रिलीज होगी फोक सिंगर आलोक पांडेय का गाना 'कमरिया दबाय द'*

भोजपुरी फोक सिंगर आलोक पांडेय साल के अंत में एक खूबसूरत गाना लेकर हैं, जो कल यानी 30 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड भोजपुरी से रिलीज होगी। आलोक पांडेय के इस गाने के बोल हैं 'कमरिया दबाय द', जो बनकर तैयार भी है। इसका प्रीमियर वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से होगा।

वहीं, आलोक पांडेय अपने इस गाने को लेकर बेहद आशान्वित हैं। उन्होंने अपने गाने को लेकर लोगों से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि यह गाना काफी मनोरंजक है। इसे एक बार आप सभी जरूर देखें, सुनें। हमने गाने पर काफी मेहनत भी की है। इसलिए हमें विश्वास है कि गाना 'कमरिया दबाय द' आप सबों को पसंद भी आएगी।

उन्होंने कहा कि हमारा गाना 'कमरिया दबाय द' साफ सुथरा और लोक गीत के करीब होने वाला है। इसमें लोगों को खूब मजा आने वाला है। इसलिए अपील है कि आप मुझे और मेरे गाने को इतना प्यार दें कि यह वायरल हो जाये। बस थोड़ा इंताजर कर लीजिए। कल यह आपके लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

4 years ago | [YT] | 2

BREAKING KHABARE

स्प्रिचुअल लीडर नितिन पुजारी ने बताए गौ माता की सेवा के ज्योतिषीय लाभ, जानिए


सालासर बालाजी मंदिर के स्प्रिचुअल लीडर नितिन पुजारी का मानना है कि गौ सेवा अपने पापों के प्रायश्चित के लिए जरूरतमंदों और विशेष रूप से सर्वोत्तम तरीका है। जरूरमंद और असहाय जानवरों को खाना खिलाना सर्वोत्तम बेहद नेक काम है। इसके अपने ज्योतिषीय लाभ हैं। उसमें भी गायों को खिलाना बेहद पुण्य का काम है।

नितिन पुजारी ने आगे कहा कि हिंदू धर्म में गायों का बहुत मजबूत आध्यात्मिक प्रतीक है। गाय पृथ्वी का प्रतीक और हिनु वैदिक शास्त्रों में वर्णित सात माताओं में से एक हैं। यह भी एक है हिंदू संस्कृति में दृढ़ विश्वास है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता मौजूद हैं। और इसलिए हिंदुओं के बीच गाय पूजा बहुत लोकप्रिय है। गाय का प्रतीक है हमारी मां। और माताएं किसी भी रूप में समर्पण और पूजा के उच्चतम क्रम में हैं। गायों का हिंदू संस्कृति में सर्वोच्च महत्व है, इसलिए गाय को भोजन करना पश्चाताप करने के सबसे महान तरीकों में से एक है। आपको इससे 100 गुना अधिक लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि गाय को खिलाना केवल उदारता का कार्य है। लेकिन यह आपकी कुंडली व घरों के हानिकारक प्रभावों को कम करने और दूर करने में भी मदद करता है। अचल संपत्ति के कारोबार में बच्चा या मुनाफा चाहने वाले लोगों को एक गाय को खिलाना चाहिए। गाय को खिलाते समय आप गाय की आभा, सांस और गंध को अवशोषित करते हैं। जो आपके अंदर और आसपास की नेगेटिविटी को दूर करने में मदद करता है। और राहु के प्रभाव वाली नकारात्मक को दूर करने में भी मदद करता है।

नितिन पुजारी कहते हैं कि गाय के पास होना और उसे आत्मसात करना सकारात्मक ऊर्जा है, जो आपको अवसाद से छुटकारा पाने और क्रोध को दूर करने में मदद करती है। सूर्य के अशुभ प्रभाव हर रविवार को गाय का भोग लगाने से आपकी कुंडली का भाव भी छोटा हो सकता है। इसके अलावा ज्योतिषीय लाभ और पापों का पश्चाताप, गायों को खिलाने से भी आपको अपार सुख मिलता है और आत्मिक शांति भी।

4 years ago | [YT] | 2